Author: azad sipahi

रांची। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को बुधवार को रांची लाया जायेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा साढ़े तीन बजे अस्थि कलश को लेकर रांची पहुंचेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बताया कि रांची एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के पदाधिकारी अस्थि कलश को लेकर हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल जायेंगे। संध्या साढ़े पांच बजे अटलजी की स्मृति में कार्निवाल हॉल में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा ने…

Read More

चान्हो. चान्हो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अन्तर्गत नवाडीह निवासी चार असम राइफल्स के जवान शहीद जयप्रकाश उरांव को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान जाएगा। 26 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शहीद की पत्नी संगीता उरांव को सम्मान देंगे। रक्षा मंत्रालय के सचिव संजय मित्रा ने यह जानकारी दी है। शहीद की पत्नी को जब यह सूचना मिली तो उसकी आंखें डबडबा गई। मणिपुर के चंदेल जिले में 15 नवंबर 2017 को उन्होंने 4 आतंकियों को मार गिराया था। अफसर बोले-तुम्हारा पति शेर की तरह लड़ा : संगीता शहीद की पत्नी संगीता उरांव ने बताया कि जिस दिन जयप्रकाश शहीद हुए…

Read More

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे। वे रांची के पुराने जेल परिसर में बनाए जा रहे भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना का झारखंड में शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री को रांची आने का निमंत्रण दिया है। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने अबुआ दिशुम, अबुआ राज का नारा देने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा को नेशनल हीरो बनाने का संकल्प जताया है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दलितों के मसीहा के रूप में पूरे देश में ख्याति दिलाई गई, उसी तरह बिरसा मुंडा…

Read More

सिसई (गुमला) : जिले के सिसई प्रखंड के पुसो-लरंगो सड़क पर शिवनाथपुर के पास अड़िया नदी का पुल ध्वस्त हो गया. पुसो गांव की ओर से ईंट लदा ट्रक सिसई जा रहा था. जैसे ही ट्रक पुल पर पहुंचा, पुल धंस गया. पुल से गिरे ट्रक को जेसीबी मशीन से बाहर निकाला गया. इधर, क्षतिग्रस्त पुल के दोनों ओर मिट्टी भर कर आवागमन बंद करा दिया गया. यह पुल बीपीडीपी योजना से 80 के दशक में बना था.

Read More

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा के गणित, भाैतिकी और रसायन शास्त्र विषय का रिजल्ट जारी किया. इसमें कुल 840 पदों के विरुद्ध 243 अभ्यर्थियों का ही चयन हो पाया. लगभग 70 फीसदी पद रह रिक्त रह गये. प्रत्येक विषय में 280-280 पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गयी थी. इसमें 50 फीसदी पद हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए आरक्षित था. सबसे अधिक पद भौतिक विषय में रिक्त रहा. भौतिकी के लिए 280 में से 140 पदों पर सीधी नियुक्ति व 140 पदों पर हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षकों की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के सभी बड़े अस्पतालों में प्रबंधन को अलग करें। रिम्स की तर्ज पर दोनों मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पतालों में भी प्रबंधन और चिकित्सक का काम अलग-अलग होगा। चिकित्सक केवल मरीजों का इलाज करेंगे। अस्पताल का प्रबंधन देखने के लिए अलग से भर्ती करें। उक्त निर्देश उन्होंने झारखंड मंत्रालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। सीएम ने कहा कि इससे अस्पतालों में न केवल चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि चिकित्सकों का बोझ भी हल्का होगा। साथ ही कहा कि राज्य में खून की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वीडियो कांफें्सिंग के जरिये मंगलवार को वासुकिनाथ धाम में आये कांवरियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार, असम और झारखंड से कई कांवरियों ने व्यवस्था की जम कर तारीफ की। गया से आये रितिक ने सीएम से गुजारिश की कि देवघर से वासुकिनाथ आने के दौरान सड़क पर कई जगह जाम की वजह से परेशानी होती है। देवघर से बासुकिनाथ आने के दौरान बीच में प्रशासन की तरफ से पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। कांवरियों के पैर में छाले पड़ जाते हैं। हालांकि जगह-जगह कैंप लगाकर कांवरियों का इलाज किया जाता…

Read More

धनबाद। झारखंड विकास मोर्चा युवा इकाई के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मंगलवार की शाम उन्हें गोली मारी गयी। अपराधियों ने रंजीत के एक साथी संतोष सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल संतोष को आनन-फानन में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना गोंदुडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा की है। घटना के बाद लोग उग्र हो गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी निशाना बनाया। मामले की छानबीन करने पहुंचे ग्रामीण एसपी के साथ हाथापाई भी की गयी। एसएसपी की कार्यशैली से लोगों में आक्रोश दिखा।…

Read More

मुंबई। विनेश फोगट ने 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। विनेश की इस जीत पर देश की सेलिब्रिटीज ने विनेश को देश का नाम राेशन करने पर बधाई दी। इस मामले में भला आमिर खान कहां पीछे रहते। आमिर ने अपने ही अंदाज में विनेश को बधाई देते हुए ट्वीट किया- म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के। हालांकि महावीर फोगट ने अामिर के इस ट्वीट का बेहद शानदार रिप्लाय दिया है। महावीर फोगट का अलग अंदाज : आमिर के ट्वीट पर महावीर फोगट ने रिप्लाय करते हुए लिखा है – म्हारी छोरियां छोरों से चार कदम आगे हैं…

Read More