Author: azad sipahi

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर देश में उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही हिजाब को लेकर भी लालू यादव और नीतीश कुमार पर सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि सम्पूर्ण भारत गौ, गंगा और गायत्री के उपासना करता है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस एवं उसके सहयोगी यदि दक्षिण भारत-उत्तर भारत की पृथक परिकल्पना कर उन्माद फैलाना चाहते हैं। ऐसा करने वाले होश में आ जाएं, देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता से खिलवाड़ तथा सनातन के अपमान को राष्ट्र अब हरगिज…

Read More

बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पांच वर्षों में दो करोड़ 95 लाख मकानों के अनिवार्य लक्ष्य के मुकाबले विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लाभार्थियों को दो करोड़ 94 लाख से अधिक मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा है कि दो करोड़ 50 लाख मकानों का निर्माण भी 29 नवम्बर को पूरा कर लिया गया है। यह योजना अपने प्रमुख मील का पत्थर हासिल करने में सक्षम रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च 2024 तक बुनियादी सुविधाओं के साथ दो करोड़ 95 लाख पक्के मकान बनाने के…

Read More

चेन्नई/अमरावती, 05 दिसंबर (हि.स.)। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग पिछले 6 घंटे के दौरान सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आज (मंगलवार) सुबह इसके नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करने के आसार हैं। इसके असर से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चेन्नई केंद्र ने सुबह चेताया है कि तमिलनाडु के 10 जिलों चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट और वेल्लोर आदि में आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ ही…

Read More

नई दिल्ली। चंद्रयान 3 ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इसरो एक अनूठे प्रयोग के तहत चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहे चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) को वापस धरती की कक्षा में ले आया है। इसरो ने मंगलवार को एक्स पर खुशी साझा करते हुए बताया कि एक अन्य अनूठे प्रयोग में चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) को चंद्र कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में लाया गया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल इसके लिए रिटर्न मैनुवर यानी वापसी की प्रक्रिया की गई। इसरो के मुताबिक 10 नवम्बर को प्रोपल्शन मॉड्यूल ने चंद्रमा से वापस धरती की यात्रा…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु में मिचौंग तूफान के चलते हुई तबाही के मद्देनजर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई । बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा में स्टालिन ने कहा कि इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया है। केंद्र सरकार से राज्य को तुरंत 5000 करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से पिछले दो-तीन दिनों में चेन्नई सहित तटीय क्षेत्रों में भारी…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आने की वजह से भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इसके पहले सोमवार को बाजार बंद होने तक सोना अपने सर्वोच्च शिखर तक पहुंच गया था। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर बंद हुआ था, लेकिन आज इसकी कीमत एक बार फिर गिर कर 64 हजार रुपये के स्तर से नीचे चली गई है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज गिरावट का रुख…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान एक प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ओर से महंगाई दर में कमी आने का संकेत देने के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव माहौल बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद हलचल तेज हो चली है। माना जा रहा है कि इन राज्यों के मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा के लिए आज दिन भर बैठकों का दौर चलेगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम को बैठक बुलाई है जिसमें मुख्यतौर पर राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा करने के साथ साथ इन राज्यों के पर्यवेक्षकों के नाम तय किए जा सकते हैं। यह पर्यवेक्षक विधायक दल के साथ समन्वय करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा…

Read More

रांची। भाजपा के सांसद संजय सेठ ने तीन राज्यों के प्रचंड जीत पर बधाई दी है। सांसद सेठ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास जताया है। सांसद ने इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के सभी कार्यकर्ता और तीनों राज्य की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व में भाजपा ने तीनों राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की। सांसद ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर संभाग के तीनों विधानसभा के…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को स्वीकार किया है, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देश को बांटने वाली कोशिश को अस्वीकार कर दिया है। इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत की भी इस जीत में महत्वपूर्ण रही है। देवेन्द्र फड़णवीस रविवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने देश की जनता में जो विश्वास…

Read More

राजसमंद। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार राजसमंद जिले की चारों सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। गत विधानसभा चुनाव में 2 कांग्रेस और 2 भाजपा के पाले में सीटें गई थीं, लेकिन इस बार चारों ही सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया है। इस जिले में कांग्रेस के दिग्गज नेता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी का हारना भाजपा की बड़ी जीत माना जा रहा है। यहां डॉ. जोशी के सामने महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। शुरू से ही यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। विश्वराज सिंह मेवाड़ ने…

Read More