रायपुर।पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश चुनाव जीत गए हैं। दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा क्षेत्र में 17वें राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश कांग्रेस को 94 हजार 847 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल को विजय को 75 हजार 304 वोट मिले। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 हजार 543 वोट से जीते। छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव महज 122 वोटों से चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही सरगुजा संभाग की बाकी 11 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 2018 के चुनाव में यहां सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को भी हार…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। चार राज्यों में जारी विधानसभा वोटों की गिनती के नतीजे अब स्पष्ट होते दिखाई दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में जीत रही है और तेलंगाना में कांग्रेस बीआरएस को सत्ता से बाहर कर रही है। भाजपा को मध्य प्रदेश में बड़ा जनादेश मिलता दिख रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत लेती दिखाई दे रही है। तेलंगाना में भी भाजपा को अब तक मिले वोटों का औसत 14 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। वह यहां 9 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। अब तक आए रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, सहप्रभारी नितिन नवीन थोड़ी देर में राजधानी रायपुर पहुंचने वाले है। तीनों वरिष्ठ नेता दिल्ली से विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना हुए है। अब तक आए रुझानों में भाजपा 55 तो वहीं कांग्रेस 32 सीटों में बढ़त बनाए…
-मुख्यमंत्री धामी ने जहां की जनसभा, वहां खिला कमल, 100 फीसद रहा मुख्यमंत्री धामी का स्ट्राइक रेट -राजस्थान और मध्य प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर किया प्रचार, सभी में लहराया जीत का परचम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत में ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान और मध्यप्रदेश में 9 विधानसभाओं में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनमें सभी पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जलवा अब…
नई दिल्ली। देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के अब तक के रुझान में भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में जीत रही है और तेलंगाना में कांग्रेस, बीआरएस को सत्ता से हटा रही है। मध्य प्रदेश में स्पष्ट रूप से भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। राजस्थान में भाजपा, कांग्रेस से आगे चल रही है और रुझानों में बहुमत लेती दिखाई दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भाजपा पटखनी देती दिख रही है। चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में 51 भाजपा, 37 कांग्रेस, एक…
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर होते हुए बहुमत का आंकडा पार करती दिखाई दे रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गारंटी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी भारी पड़ती दिख रही है। सुबह ग्यारह बजे तक के रुझानों में भाजपा 115 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 16 सीटों पर निर्दलीय व अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट…
भोपाल। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों के पहले रुझान आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य में सरकार बनाते हुए दिख रही है। रुझान आने के साथ भाजपा को आगे पाकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर देनेवाला ट्वीट किया है। उन्होंने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर लिखा, ”’भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’ आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत…
नई दिल्ली। चार राज्यों में जारी मतगणना के शुरुआती घंटों के बाद के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगे है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरी बार बढ़ता बना ली है और वह तेलंगाना में भी आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 104 विधानसभा सीट पर बढ़ता बनाए हुए है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उससे बहुत पीछे 44 पर नजर आ रही है। भाजपा राजस्थान में भी बहुमत के बराबर यानी 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 68 सीटों पर…
रायपुर। मतगणना के पहले ढाई घंटे में छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। रुझान में भाजपा को जबरदस्त बढ़त मिलती दिख रही है। इस समय 90 सीटों में से 56 सीट में भाजपा और 32 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। 2 सीटों पर अन्य आगे चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोहम्मद अकबर सहित कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बीच बीजेपी के अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, ”छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। पूरे राज्य…
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के शुरूआती परिणामों के रुझान आना जारी हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कहा है, मैं ऐसा मानता हूं कि अभी तक के चुनावी इतिहास में इस बार सर्वाधिक सीटें जीतकर भाजपा रिकार्ड बनाएगी । प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में मप्र के मन में मोदी का जो अभियान था उसको यहां की जनता ने आशीर्वाद दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि विकास और गरीब कल्याण भाजपा…
नई दिल्ली। दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आज (रविवार) राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कारों का वितरण करेंगी। वो केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐसे उत्कृष्ट दिव्यांगजनों, व्यक्तियों और संगठनों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी, जो दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री…