Author: azad sipahi

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक लोबिन हेम्ब्रम को अपनी ही सरकार में खनन माफिया से जान का खतरा है। उन्होंने विधानसभा में यह खुलासा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हाउस गार्ड तक हटा कर उन्हें और खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा है कि 15 दिनों में उनकी जान बचाने की फरियाद नहीं सुनी गई तो वे दिल्ली जाकर केन्द्र सरकार से मदद की गुहार लगायेंगे। मरांडी ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि भाई लोबिन आपकी इस सरकार और इसके पाले हुए खनन माफियाओं…

Read More

रांची। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित जिला स्कूल में गुरुवार की सुबह आग लग गयी। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि धीरे-धीरे एक कमरे से दूसरे कमरे की तरफ फैल रही है। दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग को तेजी से फैलते हुए देख आनन-फानन में सभी कक्षाओं से बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। आग की वजह से स्कूल के दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गये हैं। बेंच और डेस्क भी जल गये हैं। आग लगने के कारणों का…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये…

Read More

-राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले को बताया आतंकी करतूत कीव। यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध में करीब डेढ़ साल बाद भी दोनों तरफ से हमले जारी हैं। ताजा हमले में रूस ने बुधवार को यूक्रेन के बंदरगाह पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे आतंकी हमला बताया। यूक्रेन के साथ खाद्यान्न निर्यात समझौता रद्द करने के बाद रूस उसके निर्यात ढांचे को बर्बाद करने में लगा है। रोमानिया सीमा के नजदीक यूक्रेन की डानुबे नदी के तट पर बने बंदरगाह पर रूस ने ड्रोन हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया। इस हमले में इजमेल बंदरगाह…

Read More

रायपुर। एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार की देर रात चुनावी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. एल हनुमंथैया और नेटा डिसूजा को मेंबर बनाया गया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी और प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और एआईसीसी के सचिवों को पदेन सदस्य बनाया गया है। जिन राज्यों में चुनाव होता है। उन सभी राज्यों में कांग्रेस एक स्क्रीनिंग कमेटी तैयार करती है।…

Read More

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रही हैं। वह यहां एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मेलन में “उत्कर्ष” और “उन्मेष” उत्सव का शुभारंभ करेंगी। यह तीन दिवसीय सम्मेलन पांच अगस्त तक चलेगा, जिसमें देशभर में लगभग 800 कलाकार विभिन्न लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी द्वारा संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से भोपाल में पहली बार भारत की लोक एवं जनजाति अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव…

Read More

नई दिल्ली। आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों और रोडमैप पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देर रात तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 48 सांसदों के साथ बैठक की। तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में प्रधानमंत्री ने दक्षिणी राज्यों के समीकरण पर ध्यान देते हुए सांसदों को जीत का मंत्र दिया। संसद भवन के एनेक्सी में आयोजित इस बैठक में तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समुह, और लक्षद्वीप के एनडीए के सांसदों ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण राज्यों के उन…

Read More

रांची। संगठित और शातिर अपराध कर्मियों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। इसको लेकर सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता गुरुवार को सभी रेंज के डीआईजी के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान डीजी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी समेत कई दिशानिर्देश देंगे। गौरतलब है कि झारखंड पुलिस ने पिछले कुछ सालों में नक्सलियों के खिलाफ कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है, लेकिन अपराधियों के खिलाफ उसे कोई खास सफलता नहीं मिली है। राज्य में ऐसे कई गिरोह हैं, जिन्होंने आम जनता और कारोबारियों का जीना हराम कर रखा हैं। ये गिरोह रंगदारी, लेवी के लिए किसी भी हद…

Read More

कीव। मॉस्को में ड्रोन हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। इस बार रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह को निशाना बनाया। आवासीय क्षेत्र में ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। इन हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक दस साल की लड़की भी शामिल हैं। रूस की प्रतिक्रिया राष्ट्रपति जेलेंस्की की चेतावनी के बाद आई है। जेलेंस्की ने कहा था कि अब रूस पर हमले और तेज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाकर तीन ड्रोन…

Read More

– भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए तैयार होगी गोला-बारूद की पूरी शृंखला – उप्र के रक्षा औद्योगिक गलियारे में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश नई दिल्ली)। अडानी डिफेंस भारतीय और वैश्विक बाजारों के लिए गोला-बारूद की पूरी शृंखला बनाने के लिए दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा कारखाना कानपुर में लगाएगा। अडानी डिफेंस डीआरडीओ के साथ लंबी दूरी के निर्देशित बम, लंबी दूरी की एंटी-रेडिएशन मिसाइल और अत्यधिक घातक समुद्री-स्किमिंग एंटी-शिप मिसाइलों जैसी महत्वपूर्ण मिसाइल प्रणालियों पर भी काम कर रहा है। अडानी डिफेंस ने 2022-23 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि हम राष्ट्रीय महत्व की…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका और तेजी से बढ़ता प्रभाव युवा राजनयिकों के लिए नई चुनौतियों के साथ-साथ शानदार अवसर भी प्रदान कर रहा है। भारतीय विदेश सेवा (2022 बैच) के प्रोबेशनर्स ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय राजनयिक बनने के लिए इससे बेहतर समय और नहीं हो सकता। वैश्विक विकास के अगुवा और वैश्विक शासन में एक मजबूत आवाज के रूप में भारत की भूमिका और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय जगत में तेजी से…

Read More