Author: azad sipahi

रांची। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना कोड को लेकर 25 जनवरी, 2024 को रांची में रैली का आयोजन होगा। केंद्रीय सरना समिति ने यह निर्णय लिया है। इसमें सरना कोड को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो सरना कोड की बात करेगा वहीं देश में राज करेगा। उन्होंने कहा कि अब आदिवासी समझ चुके हैं कि सरना कोड आंदोलन के रास्ते ही प्राप्त होगा। तिर्की रांची प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। तिर्की ने कहा सरना कोड प्रकृति पूजक आदिवासियों की पहचान और अस्तित्व से जुड़ा मामला है।…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि उत्तरकाशी सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव का मामला मंगलवार की रात कैबिनेट की बैठक में आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि 41 श्रमिकों के साथ केन्द्र सरकार, राज्य सरकार की पूरी कोशिशें और पूरे देश की प्रार्थनाएं थीं। हर एक की जान बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए गए। यहां तक कि चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से दिन में दो बार जानकारी लेते थे। दुनिया भर से जानकारी ली जाती थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में…

Read More

– चिन्यालीसौड़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने मजदूरों को भेंट किए एक-एक लाख रुपये के प्रोत्साहन चेक – मैन्युअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-जानने के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे। धामी ने रेस्क्यू की सफलता की खुशी में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर श्रमिकों के परिजनों के साथ दिवाली मनाने की घोषणा की है। रेस्क्यू किए गए सभी श्रमिकों को हेलीकाॅप्टर से ऋषिकेश के एम्स पहुंचा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़…

Read More

– आईसीजीएस अरिंजय ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास 15 किमी. अंदर पकड़ी नाव – ओखा बंदरगाह पर चालक दल से विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं गहन जांच और संयुक्त पूछताछ अहमदाबाद। अरब सागर में गश्त के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली एक नाव को भारतीय कोस्ट गार्ड ने पकड़ा है। पाकिस्तानी नाव पर सवार मछुआरों ने मछली पकड़ने के बहाने भारतीय जल क्षेत्र में लगभग 15 किमी. अंदर घुसपैठ की थी। नाव को ओखा बंदरगाह लाया गया है, जहां पाकिस्तानी मछुआरों से विभिन्न एजेंसियां गहन जांच और संयुक्त पूछताछ कर रही हैं।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा राज्य का सर्वोच्च पंचायत है। ये महापंचायत मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे से भी ऊपर है। यहां पर न सिर्फ राज्य के आम लोग, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और जीव जंतुओं के लिए भी नीतियां बनती हैं। हजारों-लाखों लोग काफी उम्मीद के साथ अपना एक प्रतिनिधि यहां भेजते हैं, जो प्रतिनिधि विधानसभा में पहुंचते हैं, वे उन लोगों की आवाज बनते हैं, जिनके साथ में कभी रहे नहीं और जिससे कभी मिले नहीं। हमें हर हाल में इस महापंचायत को टूटने, ढहने और नुकसान पहुंचने से बचना होगा। मुख्यमंत्री विधानसभा के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने वैश्विक आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के जबलपुर मॉड्यूल के सदस्यों द्वारा रची गई हिंसक साजिश से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार चार लोगों के खिलाफ मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया है। एनआईए ने भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद मई में तीन आरोपितों – सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया था। चौथे आरोपित कासिफ खान को एनआईए ने अगस्त में गिरफ्तार किया था। इन चारों का नाम मंगलवार को…

Read More

-सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन, कम्युनिकेशन के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर से हो रही बात उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन के 11वें दिन श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अच्छी खबर आई है। कहने का मतलब कि ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का कार्य प्रगति पर है और अब तक 39 मीटर तक पाइप सुरंग के अंदर पुश हो चुके हैं। बुधवार को पत्रकार वार्ता में सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खेरवाल ने बताया कि ऑगर मशीन से ड्रिलिंग का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जब हमने 6 इंच का पाइप आरपार किया और…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने ईडी द्वारा यंग इंडिया की 751 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कई सवाल दागे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गांधी परिवार को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग सहित अपने पापों की कीमत चुकानी होगी। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पर इसे चुनावी हार से जोड़ते हुए कांग्रेस के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व खासकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से…

Read More

जोधपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां कहा कि वोट बैंक के नाम पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार अराजकता फैला रही है। राजस्थान में मौजूदा सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती और ना ही गरीबों का कल्याण कर सकती है। वे यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में महामंदिर मटकी चौराहा पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने करीब तीस मिनट के संबोधन में योगी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में वोट बैंक के लिए अराजकता फैलाई जा रही है। गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा…

Read More

नई दिल्ली। आरआरटीएस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 1100 करोड़ रुपये नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से की गई सीधी टिप्पणी से जाहिर होता है कि अरविंद केजरीवाल न सिर्फ भ्रष्ट हैं बल्कि जनता विरोधी भी हैं। दिल्ली सरकार को आरआरटीएस परियोजना के लिए 1,100 करोड़ रुपये देने थे लेकिन आज तक एक भी पैसे नहीं दिए। अब कोर्ट ने उन्हें एक…

Read More

दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना होगा : राज्यपाल रांची। झारखंड विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को इस साल के सर्वश्रेष्ठ विधायक रामचंद्र सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार मिश्र, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी निलेश कुमार सिंह व नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव और अनुसेवक माइकल लकड़ा को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट विधायक को 51 हजार रुपये और प्रत्येक चयनित…

Read More