नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली में बाढ़ की चिंताजनक स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जिम्मेदारियों से भागने व अपनी नाकामियों के चलते दिल्ली को बाढ़ में धकेलने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ़ भागने की राजनीति करना जानते हैं। जिम्मेदारियों से भागने का उनका पुराना इतिहास रहा है। इतिहास में उनका लेखा जोखा एक भगोड़े नेता के रूप रखा जाएगा। दिल्ली में धुंध हो तो पंजाब ज़िम्मेदार, स्मॉग हो तो बीड़ी पीने वाले, अलाव जलाने वाले मज़दूर चौकीदार ज़िम्मेदार, अस्पतालों में भीड़ हो तो बिहार वाले ज़िम्मेदार,…
Author: azad sipahi
अररिया। पटना में भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज पर फारबिसगंज भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा करार दिया।उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं और मुख्यमंत्री लोकतंत्र का गला घोंट रहे है।लेकिन भाजपा चुप…
बेगूसराय, 13 जुलाई (हि.स.)। बिहार की राजधानी पटना में आंदोलन करने वालों पर लाठी बरसाने तथा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक द्वारा लगातार जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों से शिक्षक ही नहीं, हर किसी में आक्रोश है। माध्यमिक शिक्षक संघ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा है कि अध्यापक नियुक्ति नियमावली-2023 के विरुद्ध बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में एक भी से 11 जुलाई तक अहिंसक तरीके से आंदोलन चलते आ रहा है। जिसको कुचलने का प्रयास बिहार सरकार के इशारे पर हो रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने…
पटना। शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार को विधानसभा का घेराव करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर डाक बंगला चौराहे पर बिहार पुलिस के जवानों ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ भाजपा विधायकों और सांसद को पीटा गया, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के जवानों ने जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर लाठियां बरसाईं उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर…
रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी ने गुरुवार को गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे रिम्स भेज दिया। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। जेल अधीक्षक हामिद अख्तर के मुताबिक, जेल में बंद अन्य कैदियों ने बताया कि कैदी जवाहर लाल बुधवार रात से ही बेचैन था। गुरुवार की सुबह जेल परिसर में कैदियों का बाल-दाढ़ी बनाया जा रहा था। इस बीच जवाहर ने नाई के उस्तरा से खुद का गला रेत लिया। जवाहर लाल बानरा उर्फ करण को अरगोड़ा थाना…
पलामू। एक दिवसीय पलामू दौरे पर आए पूर्वी जमशेदपुर के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का 50वां स्थापना साल चल रहा है लेकिन जिस उद्देश्य से पीटीआर की स्थापना की गई थी, वह फेल हो गया है। वाइल्ड लाइफ वार्डन की भूमिका नहीं के बराबर रह गई है। वाइल्ड लाइफ एक्ट का कोई प्रावधान यहां लागू नहीं होता। बुरी हालत है और दुर्दशा के बीच जैसे-तैसे यहां काम हो रहा है। उन्होंने प्रजनन काल का हवाला देकर तीन महीने के लिए पीटीआर के टूरिस्ट क्षेत्र में प्रवेश को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा…
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण 7 से 13 जुलाई के बीच लगभग 400 यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) के नीचे पानी का खतरे का स्तर 204.83 मीटर है, जो गुरुवार को 208.53 मीटर पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई से ही लोहा पुल पर ट्रेन परिचालन बंद है। उत्तर रेलवे ने गुरुवार को कहा कि बारिश के कारण रविवार से…
-मानवाधिकार उल्लंघन पर खोली पोल, बलूचों के गायब होने का मुद्दा भी उठाया -पाकिस्तान सरकार ने लगाया इजराइल व भारत के इमरान से मिले होने का आरोप जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल ने पाकिस्तान को घेरते हुए मंदिर तोड़ने व जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की समीक्षा बैठक में इजराइल ने पाकिस्तान से समलैंगिकता पर लगाया गया प्रतिबंध हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने मुस्लिम कट्टरपंथियों के दबाव में आकर समलैंगिकता के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। इजरायल ने पाकिस्तान में बलूचों के गायब होने, हिंसा, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ कार्रवाई…
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को चुनौती दी है। यह इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया 12वां प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया और जापान ने मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा, उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से पूर्वी सागर की ओर एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया के पिछले प्रक्षेपण के बमुश्किल एक महीने बाद हुए इस प्रक्षेपण की सूचना जापान की सेना ने भी दी है। दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त प्रमुख ने घोषणा की है कि…
रांची। डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 22वीं तटवर्ती सुरक्षा समन्वय समिति (ओएससीसी) की बैठक बुधवार को पुलिस मुख्यालय में हुई। इसमें ओएनजीसी, आईओसीएल और गेल के झारखंड में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में समस्या, समाधान एवं आपसी समन्वय से संबंधित बातों पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि यह ओएससीसी की बैठक प्रत्येक छह माह पर आयोजित की जाती रही है लेकिन कोविड के कारण 2019 में आयोजित 21वीं ओएससीसीकी बैठक के बाद यह पहली बैठक है। बैठक में कार्य करने में आ रही समस्याओं को ओएनजीसी, आईओसीएल और गेल के स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठान एवं कार्य करने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा के साथ अंतर-धार्मिक संवाद, उग्रपंथी विचारों का विरोध, वैश्विक शांति को प्रोत्साहन तथा भारत और सऊदी अरब के बीच साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने पर बातचीत की। शेख डॉ मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा द्वारा बैठक के बारे में किए गए ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और मुस्लिम विद्वानों के संगठन के अध्यक्ष महामहिम शेख डॉ मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने अंतर-धार्मिक संवाद, उग्रपंथी विचारों का विरोध, वैश्विक शांति को प्रोत्साहन तथा भारत…