Author: azad sipahi

रांची। अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने बुधवार को पुलिस मुखबिर के आरोप में दोहरे हत्याकांड भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्या मामले में दोषी पूर्व तोरपा विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पौलूस सुरीन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि जेठा कच्छप पर 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोनों को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इससे पूर्व छह अप्रैल को अदालत ने मामले में ट्रायल फेस कर रहे तीन महिला और…

Read More

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में इस बार रंगोत्सव बेहद खास रहा। होली को लेकर अयोध्यावासियों में बेहद उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीरामलला ने भी 495 सालों के बाद भव्य मंदिर में होली खेली। इस खास मौके का साक्षी बनने के लिए देशभर के रामभक्त दर्शन हेतु उमड़े हैं। इस अवसर पर रामलला का भव्य श्रृंगार के साथ ही विशेष वस्त्र अर्पित किए गए। अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गई। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गई। रामलला के…

Read More

-सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता भीम मुंडा ने थामा आजसू का दामनरांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता। लोकतंत्र जनता से, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलने वाली व्यवस्था है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता, जनता के सेवक होते हैं। महतो ने शुक्रवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।।इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता सह निलय इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन भूतपूर्व सैनिक भीम मुंडा के साथ प्रदीप उरांव, प्रदीप कुमार, गंगाधर प्रसाद, अफरोज अंसारी (छोटू) समेत…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की टीम मंगलवार सुबह एक साथ रांची में कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम कांग्रेस की महिला नेता और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, शशि भूषण सिंह सहित कई अन्य लोगों के कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम जमीन और बालू से जुड़े मामले को लेकर सीओ और विधायक के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग की मिली थी शिकायत जानकारी के मुताबिक ईडी से विधायक अंबा प्रसाद को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की…

Read More

मुख्यमंत्री ने तीन जिलों के 35 हजार 840 अबुआ आवास लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपे गिरिडीह। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि अबुआ आवास योजना के दूसरे चरण में अगले तीन महीनों में नौ लाख और बेघरों को आवास दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खनिज सम्पदाओं से परिपूर्ण राज्य के गरीब पिछड़े, दबे कुचले आदिवासी मूलवासियों को आर्थिक, सामाजिक, और शैक्षणिक स्तर पर विकसित करने के संकल्प के साथ राज्य का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मांडर के चान्हो में बनने वाले एकलव्य स्कूल के लिए चयनित स्थान को दूसरी जगह बदलने के खिलाफ गोपाल भगत की जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अपनी मौखिक टिप्पणी में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अदालत के समय को जानबूझकर बर्बाद किया जा रहा है। मामले की सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की…

Read More

रांची। जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक पुराना विधानसभा परिसर स्थित विधायक क्लब में शुक्रवार को हुई। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का झारखंड में अभिनंदन समारोह, सदस्यता अभियान में तेजी, लोकसभा चुनाव, पार्टी संगठन और विधानसभा चुनावों सहित पांच एजेंडों पर पर चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने किया। संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में एनडीए गठबंधन के तहत तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी की राज्य…

Read More

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रांची की होटवार जेल भेजा गया है। 13 दिन की रिमांड के बाद गुरुवार को हेमंत को ईडी ने कोर्ट में पेश किया। ईडी ने रांची के बड़गाई में 8.46 एकड़ जमीन को लेकर हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 1 फरवरी को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तारी से लेकर बुधवार तक एऊ ने हेमंत सोरेन से 13 दिनों तक पूछताछ की है। तीन बार में एऊ को 13 दिनों की रिमांड…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने के लिए न्याय चाहिए। सत्तारूढ़ दल अन्याय करने के लिए न्याय यात्रा पर निकला है। इन्होंने पूरे देश में राज्य के परिचय को बदल कर साख को खराब किया है। कोयला, पत्थर, बालू जैसे खनिज संपदा को बेचने वाली यह सरकार अब युवाओं की नौकरी भी बेच रही है। महतो गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव निकेश कुमार लाल और पार्टी के केंद्रीय सदस्य…

Read More

सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल मैदान में भाजपा की ओर से मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अरविंद कुमार सिंह को विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही राज्य के निर्माण से लेकर विकास के लिए समर्पित और संकल्पित पार्टी है। उन्होंने कहा कि मलखान सिंह की घर वापसी हुई है। इनके पार्टी में पुनः…

Read More

धनबाद। कमला देवी मामले में पीड़ित और उसके पति द्वारा अपने पूर्व के बयान से मुकरने के बाद मंगलवार को न्यायालय ने सबूत के अभाव में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को बरी कर दिया। धनबाद के एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने मामले में फैसला सुनाते हुए बाघमारा विधायक को मामले से बरी कर दिया। उल्लेखनीय है कि धनबाद जिला भाजपा की पूर्व महिला नेता कमला देवी ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर आरोप लगाया था कि विधायक ने उनके से छेड़छाड़ करते हुए उनसे दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। उस वक्त इस मामले को लेकर धनबाद…

Read More