Author: azad sipahi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से झटका लगा है। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने और देश के कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में पहली प्राथमिकी रद्द करने और जमानत दिए जाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिकाएं खारिज कर दीं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमेर फारूक ने अदालत के फैसले की घोषणा की। इस फैसले को दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद 16 अक्टूबर को सुरक्षित रख लिया गया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष 71 वर्षीय…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का समापन शनिवार को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समापन संकल्प सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कुशासन, लूट, झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ विगत 17 अगस्त से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा नौ चरणों में संपन्न होने जा रही है। अमर शहीद सिदो कान्हु को नमन कर शहीदों की पवित्र धरती संथाल परगना से प्रारंभ हुई संकल्प यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर संपन्न होगी। यात्रा को ऐतिहासिक समर्थन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नवनियुक्त 51,000 से अधिक कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नियुक्त व्यक्तियों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि रोजगार मेला देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, राजस्व…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारा देश अनेक महान लोगों की भूमि है, जो अपने व्यक्तिगत स्वरूप से ऊपर उठकर व्यापक भलाई के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। प्रधानमंत्री ने चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ यात्रा को अपना सौभाग्य बताया और कहा कि चित्रकूट की महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम जानकी के दर्शन, संतों का मार्गदर्शन और संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वेद मंत्रों का अद्भुत गायन, इस अनुभव और अनुभूति को वाणी से व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने मानव सेवा के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत दर्ज करती है तो पार्टी यहां किसी पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को राज्य का मुख्यमंत्री बनाएगी। शाह ने शुक्रवार को तेलंगाना के सूर्यापेट में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह तेलंगाना की जनता से कहना चाहते हैं कि आप भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए, भाजपा की सरकार बनाइये, भाजपा का तेलंगाना का मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लोगों के लिए काम करने के लिए वचनबद्ध हैं।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारा देश अनेक महान लोगों की भूमि है, जो अपने व्यक्तिगत स्वरूप से ऊपर उठकर व्यापक भलाई के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। प्रधानमंत्री ने चित्रकूट के श्रीसद्गुरु सेवासंघ यात्रा को अपना सौभाग्य बताया और कहा कि चित्रकूट की महिमा यहां के संतों और ऋषियों के माध्यम से ही अक्षुण्ण बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम जानकी के दर्शन, संतों का मार्गदर्शन और संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वेद मंत्रों का अद्भुत गायन, इस अनुभव और अनुभूति को वाणी से व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने मानव सेवा के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि आने वाले दिनों में देश की आंतरिक सुरक्षा संभालने में टेक्नोलॉजी का एक अहम रोल होने वाला है। इसी को देखते हुए मोदी सरकार ने ‘पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन’ की स्थापना की। इसका उद्देश्य देश की पुलिस सेवाओं को टेक्नोलॉजी की दृष्टि से विश्व में सबसे सुसज्जित बनाना, पुलिसिंग में और देश की आंतरिक सुरक्षा संभालने में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाना और पुलिस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपराधियों से हमेशा दो कदम आगे रहे, ऐसी व्यवस्था करना है। शाह ने शुक्रवार को हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय…

Read More

हांगझू। रमन शर्मा ने शुक्रवार को चल रहे चौथे एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर-टी38 फाइनल में रिकॉर्ड तोड़ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। रमन ने 4:20.80 सेकेंड का समय लिया और अपने एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड के साथ-साथ एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। तिमोर-लेस्ते के टेओफिलो फ्रीटास ने 4:21.75 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि जापान के ताकाफुमी इगुसा ने 4:29.42 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। इससे पहले शुक्रवार को पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ-54 स्पर्धा में प्रदीप कुमार और लक्षित ने पोडियम पर दबदबा बनाए रखा। प्रदीप ने 25.94…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय श्री अन्न महोत्सव तथा राज्यस्तरीय श्रीअन्न प्रदर्शनी एवं कार्याशाला का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने श्री अन्न की खेती से जुड़े प्रगतिशील किसानों (कृषक उत्पादक संगठनों) को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि पुरस्कार के रूप में दी तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों को 95-95 लाख रुपये दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि और कृषि अनुसंधान में व्यापक परिवर्तन लाकर किसानों के जीवन में बदलाव लाएंगे। इस दिशा में यह श्रीअन्न महोत्सव मील का पत्थर साबित…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हम न सिर्फ भारत में तेजी से 5जी का विस्तार कर रहे हैं, बल्कि 6जी के क्षेत्र में भी लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में तेजी से बदलती दुनिया के समय में आयोजित यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों का भविष्य बदलने की क्षमता रखता है। एक समय था जब हम भविष्य की बात करते थे, तो उसका अर्थ अगला दशक, 20-30 साल का समय या फिर अगली शताब्दी होता था।…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इलाज दिल्ली के एम्स में होगा। पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री शिमला के आईजीएमसी में भर्ती थे। डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री शुक्रवारसुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। आधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन उनका उपचार एम्स में बेहतर हो सकता है। इसलिए वह दिल्ली एम्स के लिए रवाना हुए। बुधवार देररात मुख्यमंत्री के पेट में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें आईजीएमसी लाया गया। आईजीएमसी प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए छह डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी।…

Read More