लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का है। पाकिस्तान वहां जबरिया दखल देता है। उसे पीओके में दखल नहीं देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे इन्द्रेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में यह मत व्यक्त किया। उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त पीओके का भू-भाग भारत का हिस्सा था। तत्कालीन सरकार की गलती से पीओके के भू-भाग पर पाकिस्तान का कब्जा हो गया। 1947 में पाकिस्तान ने उस…
Author: azad sipahi
हांगझू। भारतीय पैरा-एथलीटों ने शनिवार को इतिहास रचते हुए एशियाई पैरा खेलों में अपना 100वां पदक जीता। भारत के लिए दिलीप महादु गावित ने स्वर्ण जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक जीता। गावित ने पुरुषों की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 49.48 सेकेंड के शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। पहली बार, भारतीय पैरा दल ने 100 पदक जीते हैं, जिससे यह उनका अब तक का सबसे सफल पैरा एशियाई खेलों का अभियान बन गया है। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 26 स्वर्ण, 29 रजत और 45 कांस्य पदक जीत लिया है।…
-फिलिस्तीन का कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास घुटनों पर आया, कहा- हमला रोको, सभी बंधकों को रिहा किया जाएगा तेल अवीव/यरुशलम/वाशिंगटन। इजराइल के आक्रामक रुख से फिलिस्तीन का कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास गाजा पर हो रही बमबारी से घुटनों पर आ गया है। वह इजराइल से हमला रोकने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। वादा कर रहा है कि वह सभी बंधकों को रिहा कर देगा। इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा पट्टी पर सारी रात जमीन और आसमान से शक्तिशाली हमले किए हैं। गाजा पट्टी इस महीने की सात तारीख से युद्ध की विभीषिका में झुलस रही है। यह लड़ाई हमास…
– एक घंटा 17 मिनट तक चंद्रमा पर रहेगा आंशिक ग्रहण, कुल चार घंटे 25 मिनट तक रहेगा प्रभाव भोपाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। एक तरफ देश आज (शनिवार ) शरद पूर्णिमा का पर्व मना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर रात के समय साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। चमकीली चांदनी के लिए जाने जाना वाला शरद पूर्णिमा का चांद आज मध्यरात्रि में अपनी चमक खोता नजर आएगा। पृथ्वी से इस समय लगभग 369425 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रमा आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साये में रहेगा। यह जानकारी नेशनल…
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि 20 करोड़ रुपये न देने पर हम गोली मार देंगे। पुलिस के मुताबिक, मुकेश अंबानी को धमकी भरा ई-मेल 27 अक्टूबर को मिला। मुंबई के गामदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार धमकी देने वाले ने ई-मेल में लिखा है कि उसके पास सबसे अच्छे शार्प शूटर्स हैं। पैसे नहीं मिले तो वह उन्हें मार देगा। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद…
रांची। झारखंड वीमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का दूसरा मैच चीन और कोरिया के बीच शुक्रवार को शुरू हुई। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ में आयोजित मैच के मुख्य अतिथि रामेश्वर उरांव, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। 18 वें मिनट में कोरिया ने चाइना पर 1-0 की बढ़त बनायी। कोरिया ने पहले पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए एएन सुजिन ने इसे गोल में तब्दील कर दिया। मैच के क्रम में चीन को 10 पेनाल्टी शूट आउट का मौका मिला, लेकिन इस मौके…
रांची (झारखंड)। राज्य की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन जापान और मलेशिया के बीच पहला मैच खेला गया। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मैच में शानदार खेल के लिए नगाई हाजुकी को प्लेयर्स आफ द मैच का खिताब मिला। जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का पहला गोल था। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने लगातार हमला जारी…
धर्मशाला। आईसीसी विश्व क्रिकेट कप के लीग मैच में शनिवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं। धर्मशाला में होने वाला यह मैच रोमांचक होने वाला क्योंकि फिलहाल यह दोनों टीमें टेबल प्वाइंट पर तीसरे और चौथे नम्बर पर हैं। ऐसे में यह दोनों टीमें इस मैच को जीतकर टेबल प्वाइंट पर अपनी स्थिति और बेहतर करना चाहेंगी। इस विश्व कप का धर्मशाला में न्यूजीलैंड की टीम का यह दूसरा मैच है। जबकि आस्ट्रेलिया शनिवार को धर्मशाला में विश्व कप का अपना पहला मैच खेलेगा। न्यूजीलैंड की टीम बीते 22 अक्टूबर को…
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के निदेशक मंडल में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की नियुक्ति को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है। इन तीनों को ग़ैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि शेयरधारकों ने कंपनी के निदेशक मंडल में आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी। 32 वर्षीय जुड़वां ईशा और आकाश अंबानी को रिलायंस के बोर्ड में नियुक्त होने के लिए 98 फीसदी से अधिक वोट मिले, जबकि 28 वर्षीय अनंत को 92.75 फीसदी वोट…
नई दिल्ली। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो ने दुनिया की तुलना में सबसे तेजी से 5जी सेवाओं का विस्तार किया है। हर 10 सेकंड में एक 5जी सेल स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जियो ने अकेले देश में कुल 5जी क्षमता का 85 फीसदी योगदान दिया है। आकाश अंबानी ने शुक्रवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 7वें संस्करण में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। उन्होंने अपने संबोधन में विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका की सराहना…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गेहूं और गेहूं के आटे की बढ़ती कीमतों को स्थिर करने के लिए ठोस कदम उठाया है। सरकार ने एक नवंबर से केंद्रीय पूल से गेहूं के लिए खुला बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत प्रत्येक ई-नीलामी के लिए बोली लगाने की मात्रा 100 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 200 मीट्रिक टन कर दी है। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि घरेलू बाजार में गेहूं की आपूर्ति बढ़ाने के लिए आटा मिलर्स और छोटे व्यापारियों जैसे थोक खरीदार ई-नीलामी में 200 मीट्रिक टन के लिए बोली लगा…