Author: azad sipahi

हैदराबाद। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ नेताओं के दौरे शुरू हो गये हैं। राज्य में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विशेष चुनावी रणनीति के तहत कार्य कर रही है। इसके तहत 27 अक्टूबर को सूर्यापेट में गृह मंत्री अमित शाह की रैली होगी। इसके अलावा 28 और 29 अक्टूबर को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत 10 अक्टूबर को अमित शाह ने आदिलाबाद में रैली की थी। तेलंगाना विधानसभा के लिए 30…

Read More

– गहलोत का वादा- कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये झुंझुनू। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार के पास कोई विजन नहीं है। केंद्र सरकार ने सब कुछ अपने उद्योगपति मित्रों को दे दिया। केंद्र सरकार किसानों के लिए काला कानून लाई और उसे वापस लिया। किसान सर्दी में धरने पर बैठे रहे, लेकिन उनसे बात नहीं की। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति करने वाले समझ गए हैं कि काम करने की जरूरत नहीं है। धर्म-जाति का नाम लो…

Read More

नई दिल्ली। स्कूली पाठ्यक्रम को संशोधित करने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा गठित सामाजिक विज्ञान की एक उच्च स्तरीय समिति ने सिफारिश की है कि सभी कक्षाओं की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ को ‘भारत’ से बदल दिया जाना चाहिए। हालांकि, एनसीईआरटी ने बुधवार को एक बयान जारी कर उसकी पाठ्यपुस्तकों में इंडिया को भारत के रूप में उल्लेखित करने की सिफारिश पर मीडिया में जारी गहमा-गहमी का जवाब दिया है। समिति के अध्यक्ष सी आई इसाक के अनुसार पैनल ने पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ के स्थान पर ‘भारत’ नाम रखने, पाठ्यक्रम में ‘प्राचीन इतिहास’ की बजाय…

Read More

– नौसेना प्रमुखों व समुद्री एजेंसियों के बीच ‘हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा’ विषय पर होगी चर्चा – कॉन्क्लेव में 12 हिंद महासागर तटीय क्षेत्रों के नौसेना प्रमुख और समुद्री बलों के प्रमुख शामिल होंगे नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के नेवल वॉर कॉलेज में 29 से 31 अक्टूबर तक ‘गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव’ होगा। इस बार कॉन्क्लेव में समसामयिक और भविष्य की समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए नौसेना प्रमुखों और समुद्री एजेंसियों के बीच ‘हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा’ विषय पर चर्चा की जानी है। इस वर्ष के संस्करण का विषय समुद्री क्षेत्र में ‘सक्रिय और सहयोगात्मक प्रयासों’…

Read More

तेल अवीव/न्यूयॉर्क। इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन के बाद अब गैरलाभकारी संगठन कॉम्बैट एंटीसेमिटिज्म मूवमेंट (सीएएम) ने भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है। गुटेरेस ने सात अक्टूबर के हमास नरसंहार के लिए इजराइल को दोषी ठहराया था। हमास के इस आक्रामण में 1,400 इजराइलियों की मौत हो गई थी। हमास ने इस दौरान 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। सीएएम ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से इस्तीफे की मांग की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। कॉम्बैट एंटीसेमिटिज्म मूवमेंट के सीईओ साचा रॉयटमैन ड्रेटवा ने कहा है कि…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने दुनियाभर में उर्वरकों की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर रबी सीजन के लिए दी जाने वाली सब्सिडी में 22 हजार करोड़ रुपये का इजाफा करने का फैसला किया है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि सरकार का इसके पीछे केवल एक ही उद्देश्य है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कीमतों का बोझ किसानों पर न पड़े। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रबी सीजन 2023-24 (01 अक्टूबर से अगले साल 31 मार्च तक) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री…

Read More

– एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपये में दिया जाएगा गैस सिलेंडर झुंझुनूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा तहसील स्थित अरडावता गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की। गहलोत ने बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि दोबारा कांग्रेस की सरकार आई, तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही 500 रुपये में एक करोड़ पांच लाख परिवारों को सिलेंडर दिया जाएगा। अभी सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर मिल…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के तहत उत्तराखंड की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना को शामिल करने की मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने बुधवार को इसे मंजूरी प्रदान की। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च, 2028 तक 2,584.10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजना को पूरा करने के लिए उत्तराखंड को 1,557.18 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में उत्तराखंड के नैनीताल जिले में राम गंगा नदी की सहायक गोला नदी पर जमरानी गांव के पास एक बांध…

Read More

हजारीबाग। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद वकीलों में जमकर मारपीट हुई है। जिले में काउंसिल के निर्देश के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए वकीलों ने मतदान किया। मतदान के बाद वोटों की गिनती के दौरान जैसे ही बार काउंसिल के सदस्य और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिवक्ता राजकुमार उर्फ राजू को 12 मतों से विजयी घोषित किया गया, वैसे ही कई अधिवक्ता उत्तेजित हो गये और आपस में मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में कई वकीलों को चोट भी लगी है। 12 वोटों से मामूली अंतर से जीत दर्ज करने वाले…

Read More

रांची। झारखंड भाजपा की संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में 28 अक्टूबर (शनिवार) को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। कार्यक्रम यहां के हरमू मैदान में होना है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही मिशन 2024 के लिए नड्डा पार्टी को झारखंड में कमर कस कर तैयार होने का संदेश देंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की राज्यव्यापी संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि समापन कार्यक्रम की तैयारी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित अंतर्धार्मिक बैठक में कहा कि प्रेम और करुणा के बिना मानवता जीवित नहीं रह सकती। राष्ट्रपति ने कहा कि जब विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ मिल-जुलकर रहते हैं तो समाज और देश का सामाजिक ताना-बाना मजबूत होता है। यही ताकत देश की एकता को और मजबूत करती है और प्रगति के पथ पर ले जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में स्थापित करना है, इस लक्ष्य को हासिल करने में सभी का सहयोग आवश्यक…

Read More