Author: azad sipahi

काहिरा। इजराइल और हमास के बीच छिड़े युद्ध को खत्म कराने के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में अरब और यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों की बैठक बेनतीजा रही। हमास के हमले के बाद गाजा में हो रही बमबारी के बीच जल्दबाजी में बुलाए गए काहिरा शिखर सम्मेलन में मिस्र और जॉर्डन ने इजराइल की तीखी आलोचना की। यूरोपीय देशों ने कहा कि नागरिकों को हर हाल में बचाया जाना चाहिए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। काहिरा शिखर सम्मेलन में जॉर्डन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका, कतर और दक्षिणी अफ्रीका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों…

Read More

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी पर रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने महागौरी अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित दरबार में दर्शन पूजन के बाद महिलाओं ने परिवार में सुख, शान्ति,वंशवृद्धि की गुहार भी लगाई। दरबार में आधी रात के बाद से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारबद्ध होने लगे। मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान श्रद्धालु महागौरी माता के प्रति श्रद्धा का भाव दिखाते रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच बैरिकेटिंग में कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी का इन्तजार मां का गगनभेदी जयकारा लगाकर करते रहे। इसके पहले रात तीन बजे से मंहत शंकर…

Read More

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रविवार को जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी गृृहमंत्री अमित शाह को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी है और सुदीर्घ तथा यशस्वी जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा समृद्ध राष्ट्र के सशक्त गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। चाहे देश की आंतरिक सुरक्षा का मामला हो या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय, आपने बड़ी गंभीरता से…

Read More

यरुशलम/तेल अवीव/बेरूत। इजराइल ने हमास के छेड़े गए युद्ध के 16वें दिन आज (रविवार) तड़के वेस्ट बैंक में हवाई हमला कर जेनिन क्षेत्र में स्थित अल-अंसार मस्जिद पर बम बरसाए। इस मस्जिद में बड़ी संख्या में आतंकवादी छुपे थे। इन हमलों से प्रशासनिक राजधानी रामल्ला दहल गई। इस लड़ाई में हमास का साथ दे रहा आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह भी लगातार आक्रामक रुख अपना रहा है। हिजबुल्लाह ने इजराइल को धमकी दी है। उसने कहा है कि इजराइल ने हमास के खिलाफ जमीनी लड़ाई छेड़ी तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। उधर, इसकी परवाह न करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री…

Read More

वाराणसी। शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि पर शनिवार शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम के शंकराचार्य चौक में राम की शक्ति पूजा का मंचन हर-हर महादेव ,जय-जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नाट्य मंचन के ठीक पहले न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र पांडेय, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और उनकी धर्मपत्नी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने न्यास के सदस्य वेंकटरमन घनपाठी के मंत्रोच्चारण के बीच नाटक के देव स्वरूपों का पूजन किया और उन पर पुष्पवर्षा की। नाटक में बताया गया कि राम-रावण युद्ध चल रहा है। युद्धरत राम निराश…

Read More

रांची। झारखंड स्थापना स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की जनता को कई तोहफे देंगे। इसी दिन से आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू होगा। इस अभियान के तहत लोगों से विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का आवेदन लिया जाएगा और निर्धारित समय में उसे पूरा किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर ही रांची स्मार्ट सिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा। यह अस्पताल 250 बेड का होगा। पहले चरण में…

Read More

– तिलैया-कोडरमा रेलखंड पर निर्माण कार्य में जुटी है कंपनी नवादा । नवादा जिले में तिलैया-रेलखंड पर टनल निर्माण कार्य कर रही कंपनी के प्लांट से एक करोड की मशीनरी पार्ट्स की चोरी हो गई। शनिवार की रात चोरों ने इस बडी घटना को अंजाम दिया है। इस बाबत कंपनी के प्रबंधक प्रेम कुमार सिंह ने रजौली थाना में रविवार को आवेदन देकर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरतलब है कि ईस्ट रेलवे ने आर. आर. कंस्ट्रक्षन कंपनी एंड जेजे प्राइवेट लिमिटेड को इस रेलखंड पर टनल निर्माण का टेंडर दिया है। 1100 मीटर टनल का निर्माण किया…

Read More

रांची। झारखंड में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाताओं के सर्वेक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से शुरू होगा, जो नौ दिसंबर तक चलेगा। एक जनवरी 2024 तक जो युवा 18 साल पूरा करने वाले है। उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है। इस बीच 18 साल पूरा कर चुके युवा वोटरों का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। 28, 29 अक्टूबर और 4, 5 नवंबर को सभी मतदान बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को आदिम जनजातियों के…

Read More

बेगूसराय। देश दुनिया में लोग जानते हैं कि आसाम का कामाख्या शक्तिपीठ तंत्र साधकों का सबसे बड़ा केंद्र है। लेकिन इसके बाद साधना की सिद्धि का सबसे बड़ा केंद्र बिहार का बखरी पुरानी दुर्गा स्थान है। यहां के शक्ति की चर्चा ही नहीं होती है, बल्कि हजारों लोग सिद्ध हो चुके हैं। अब एक बार फिर जागरण की पूरी रात यहां तंत्र साधकों का जमावड़ा लगा रहा। शनिवार रात भर दूर-दूर से आए साधक मां दुर्गा के सामने अपने तंत्र साधना को सिद्ध करने में जुटे रहे। इसको लेकर एक ओर आयोजन समिति को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, इस…

Read More

उदयपुर। भाजपा की दूसरी सूची में उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से ताराचंद जैन को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही उदयपुर के उपमहापौर पारस सिंघवी ने जोर-शोर से बगावत का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शनिवार शाम को मीरा सामुदायिक भवन में बैठक में यह भी कह डाला कि उदयपुर के पूर्व विधायक और वर्तमान में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया असम में बैठकर उदयपुर की राजनीति को दूषित कर रहे हैं। मीडिया को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि लगातार पार्टी में सक्रिय और शहर की समस्याओं के लिए जूझने वाले कार्यकर्ता को दरकिनार…

Read More

-शहीद चंद्रशेखर आजाद सेवा समिति के कार्यक्रम में की शिरकत रोहतक। राष्ट्रीय चिंतक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा है कि देश के विकास में आज सबसे बड़ी बाधा संस्कारहीनता का भाव है। लोग दूसरे देशों या संस्कृति से खुद को हीन समझने लगे हैं। लोगों को समझा होगा कि भारत को अमेरिका या जापान बनाने की जरूरत नहीं, भारत को भारत बनाए रखने की आवश्यकता है। भारत से ही पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग निकलता है। वर्तमान में भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ रहा है जैसे योग दिवस और संस्कृत…

Read More