यरुशलम। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को बिना किसी उकसावे के इजरायल पर हुए हवाई हमले के बाद गाजा पट्टी में मरघट जैसा सन्नाटा पसरा है। हर तरफ बारूद की गंध है। आसमान पर चील और गिद्ध मंडरा रहे हैं। इजरायल की थल सेना ने पिछले 24 घंटों से मोर्चा खोल दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार बख्तरबंद गाड़ियां और टैंक गरज रहे हैं। इस लड़ाई में दोनों पक्षों को भारी क्षति हुई है। अब तक इजरायल में 1,300 और गाजा में 1,900 से अधिक लोगों…
Author: azad sipahi
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिल्स ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में टी20 क्रिकेट (पुरुष और महिला दोनों के लिए) को शामिल करने की सिफारिश को “स्वीकार” कर लिया है। आईओसी ने शुक्रवार को मुंबई में अपनी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया। आईओसी के लिए अगला कदम अपने सत्र में मतदान करना होगा, जो 14 से 16 अक्टूबर तक मुंबई में होगा। लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेल 2028 (एलए28) स्थानीय आयोजन समिति ने ओलंपिक खेलों के हिस्से के रूप में पांच नए खेलों – क्रिकेट, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ़्लैग फ़ुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वैश को “संभावित समावेशन” की सिफारिश की। शुक्रवार…
वाशिंगटन। अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी ने रूढ़िवादी कट्टरपंथी जिम जॉर्डन को प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी कांग्रेस का निचला सदन 10वें दिन भी नहीं चल सका। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम जॉर्डन को जॉर्जिया के सांसद ऑस्टिन स्कॉट की चुनौती का सामना पड़ा। जिम जॉर्डन को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से समर्थन प्राप्त है। उन्हें सदन में जीत के लिए 433 सदस्यीय पूर्ण सदन में बहुमत हासिल करना होगा।
बेगूसराय। अपराधियों को जेल भेजने के लिए एक्शन मोड में काम कर रही बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (बिहार एसटीएफ) एवं बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ के विशेष टीम के द्वारा बेगूसराय जिला पुलिस के सहयोग से बेगूसराय के कुख्यात वांछित अपराधी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा रजौली बिंद टोली निवासी स्व. रामजी महतो के पुत्र केसरिया महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। केसरिया को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा क्षेत्र में छापामारी कर अवैध अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल एवं दो…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) में चार आला सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति किया गया है। थल सेना के ब्रिगेडियर मोहम्मद खालिद, लेफ्टिनेंट कर्नल नदीम मुजफ्फर, सैन्य खुफिया के मेजर वलीद खालिद और मेजर कैस कामरान सैयद को एनएबी के शीर्ष पदों की कमान सौंपी गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भ्रष्टाचार के मामलों को पुनर्जीवित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जवाबदेही प्रक्रिया को तेज करने के लिए स्थापना प्रभाग ने यह कदम उठाते हुए एनएबी के विभिन्न विभागों में चार सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत तनावग्रस्त इजराइल से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट आज सुबह नई दिल्ली पहुंच गई। विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर सभी की अगवानी की। हमास के इजरायल पर हमले के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। दोनों के बीच इस महीने की सात तारीख से लड़ाई जारी है। भारत ने इजरायल में फंसे अपने लोगों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया है। इस ऑपरेशन के पहले चरण में यात्रियों का पहला दल शुक्रवार सुबह भारत पहुंचा था। शुक्रवार रात 11ः02…
-तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा शुरू, केंद्रीयमंत्री सोनोवाल ने दिखाई झंडी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने यह टिप्पणी तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा के शुरू होने के मौके पर की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं। उल्लेखनीय है कि आज…
नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 के सबसे प्रतीक्षित मैच की शुरुआत से पहले, क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर हाई-वोल्टेज मैच में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह मेन इन ब्लू का समर्थन करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं और उन्हें उम्मीद है कि रोहित शर्मा की टीम को वह परिणाम मिलेगा जो वे चाहते हैं। सचिन तेंदुलकर ने मीडिया से कहा, “मैं टीम का समर्थन करने के लिए यहां हूं। उम्मीद है कि…
रांची। राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हर तरह से राज्य पुलिस सतर्कता बरत रही है। सभी जिले में पुलिस के द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने से लेकर सांप्रदायिक वारदातों में पिछले दस सालों में सक्रिय रहे लोगों को भी चिन्हित किया गया है। राज्य में 713 पंडालों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जबकि 6847 व्यक्तियों को सांप्रदायिक मानते हुए उन पर नजर रखने को कहा गया है। रांची जोन में कुल…
यरुशलम। इजराइल की चेतावनी के बाद गाजा से पलायन कर रहे लोगों पर हुए हवाई हमले में 70 लोगों की मौत हो गई है। यह दावा हमास के अधिकारियों ने किया है। हमास के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गाजा शहर से पलायन कर रहे लोगों के काफिलों पर इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में 70 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। इजराइल सेना ने संभावित जमीनी हमले से पहले निवासियों को शुक्रवार तड़के शहर खाली करने का आदेश दिया था। इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में की छापेमारी इजराइली सेना ने कहा है कि…
बेगूसराय। सनातन धर्मावलंबी भारत में दुर्गा पूजा कि जब बात होती है तो देश में सबसे पहली चर्चा पश्चिम बंगाल की होती है। बंगाल में महालया के पहले से ही नवरात्र की जबरदस्त तैयारी शुरू हो जाती है और पूजा भी देश के अन्य राज्यों से अलग तरीके से होता है। लेकिन बेगूसराय के लखनपुर में स्थापित भगवती और दुर्गा पूजा की चर्चा बंगाल तक होती है। क्योंकि करीब चार सौ साल पहले यहां बंगाल से ही पैदल पूरे रास्ते छागर (खस्सी) की बलि देते हुए मां दुर्गा को लाकर स्थापित किया गया था। तभी से यहां पूरी तरह बंगाली…