Author: azad sipahi

रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित उषा मार्टिन के एमडी राजीव झंवर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने राजीव झंवर और ईडी की बहस सुनने के बाद अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। राजीव झंवर ने अग्रिम जमानत के लिए ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में याचिका दायर की थी। ईडी ने उषा मार्टिन के खिलाफ 190 करोड़ रुपये से जुड़े आयरन ओर के केस में चार्जशीट दायर कर दी है। उषा मार्टिन ग्रुप और उसके अधिकारियों के खिलाफ आयरन ओर की खदान…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक को 29 नवंबर तक बरकरार रखा है। न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने सोमवार को विधायक दीपिका पांडे द्वारा दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। दीपिका पांडे ने वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने एवं जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज करने के मामले में की गई प्राथमिकी को निरस्त करने को लेकर याचिका दायर की है। आरोप है कि वर्ष 2019 के विधानसभा…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी और महिला आरक्षण को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। खड़गे ने सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान कहा कि सत्ता पक्ष महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहता है। महिला आरक्षण सरकार सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए लेकर आई है। महिलाओं को मोदी सरकार आरक्षण देना चाहती तो इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर सकती थी। खड़गे ने कहा कि अब हमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति…

Read More

रांची। एसआरई फंड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय झारखंड समेत पांच राज्यों के गृह सचिव के साथ 11 अक्टूबर को बैठक करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एसआरई फंड के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 को लेकर वर्क प्लान और खर्च को लेकर झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के साथ बैठक की जाएगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाएगी। झारखंड के नक्सल प्रभावित वाले जिले राज्य के 16 जिलों में रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। वहीं आठ अति…

Read More

महागठंबधन की सरकार में झारखंड में चल रहा है जमीन लूट, युवा नौकरी के लिए कर रहे हैं पलायन गुमला। लोहरदगा रोड स्थित पुराना बस डिपो मैदान में बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आदिवासियों का हितैषी बन कर हेमंत सोरेन ने आदिवासियों के साथ धोखा किया है। दुमका से लेकर रांची तक हेमंत सोरेन ने जमीन खरीदी है। राज्य में युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। नौजवान भटक रहे हैं। मरांडी ने रविवार को जिला भाजपा के द्वारा बस डीपू दुंदुरिया में आयोजित संकल्प यात्रा…

Read More

485 करोड़ की लागत से तीन साल में होगा निर्माण 27 पंचायतों की एक लाख आबादी को होगा लाभ आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को देवघर के दौरे पर जा रहे हैं। वह वहां सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना के पूरा होने के बाद देवघर और जामताड़ा जिलों की 27 पंचायतों की एक लाख से ज्यादा आबादी को सिंचाई संबंधी कामों में लाभ मिलेगा। इन पंचायतों की कुल आबादी एक लाख से अधिक है। इनमें 14 हजार अनूसूचित जाति और 26 हजार अनूसूचित जनजाति के लोग हैं। इस योजना पर कुल 484.35…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की रांची जिला इकाई की बैठक जिला स्कूल परिसर में रविवार को संजय प्रामाणिक की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी प्रखंडों के मनरेगा कर्मी उपस्थित थे। बैठक में अधिकारियों के द्वारा मनरेगा कर्मियों के हो रहे शोषण का विरोध किया गया। मनरेगा कर्मियों ने कहा कि अधिकारियों की ओर से उन्हें गलत काम करने और लक्ष्य पूरा करने के लिए की धमकी जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर लक्ष्य पूरा नहीं किया, तो सीधे बर्खास्त किया जा सकता है। संजय प्रमाणिक ने कहा कि गलत होने…

Read More

तेल अवीव। इजराइल और गाजा पट्टी में हमास आतंकियों के बीच लड़ाई में लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह भी कूद गया है। उसने रविवार को गाजा पर किए गए इजरायली हमले के जवाब में तेल अवीव पर मोर्टार से हमला कर बम बरसाए हैं। हिजबुल्लाह ने इसकी जिम्मेदारी ली है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिजबुल्लाह भी इजरायल को अपना कट्टर दुश्मन मानता है। उसे ईरान का समर्थन प्राप्त है। अनुमान है कि उसके पास हजारों रॉकेट का भंडार है। एक बयान में हिजबुल्ला ने कहा है कि उसने माउंट डोव इलाके में…

Read More

-आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति का स्वरूप तय -युवाओं और महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भागीदारी रांची। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में हरमू स्थित कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और पार्टी के भावी केंद्रीय समिति का स्वरूप तय किया गया। पार्टी में युवाओं और महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा सदस्य होंगे , जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम होगी। इसके साथ ही समिति में 30 प्रतिशत महिला पदाधिकारी भी होंगी। सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित…

Read More

गुमला। संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान बिशुनपुर विधानसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आईएनडीआईए गठबंधन पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आजाद भारत में आदिवासी समाज को सिर्फ़ भाजपा ने सम्मान दिया है। अलग झारखंड राज्य की सौग़ात, अलग आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस, आदिवासी द्रौपदी मुर्मू…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां कहा कि 500 वर्षों के बाद श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम सिंधु भी वापस ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज को अपने इतिहास के बारे में अपनी वर्तमान पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री योगी आज राजधानी के एक होटल में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सिंधी अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जनवरी में रामलला अपने मंदिर में फिर से…

Read More