Author: azad sipahi

नये साल में भी पारा शिक्षकों की समस्या का नहीं हुआ समाधान, तो , तो भाजपा को पड़ेगा भारी शिक्षा सचिव महोदय, सवाल 67 हजार का नहीं, 67 लाख लोगों का है रघुवर सरकार की सेवा के चार साल पर कहीं पानी न फेर दें अधिकारी विधायक-सांसद पारा शिक्षक का महत्व जानते हैं, लेकिन अधिकारियों ने बना दी मुंछ की लड़ाई, पिस रहे गरीब मासूम रांची। नया साल-2019 में भी पारा शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कारण लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी होनेवाला है। लोकसभा का चुनाव मई के पहले…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगुस्ता वेस्टलैंड मामले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा राफेल डील पर सवाल उठाया जा रहा है। क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण से कांग्रेस खेमे में खलबली है। मिशेल के भारत लाये जाने के बाद कांग्रेस छटपटा रही है। मोदी सरकार 2014 से ही अगुस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कार्रवाई कर रही है। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में चोरी करने, रिश्वत लेने और कमीशन खाने की इजाजत नहीं है। मुख्यमंत्री ने उक्त बातें सोमवार को जमशेदपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। चोर…

Read More

राणा प्रताप सिंह रांची। झारखंड हाइकोर्ट में नये साल 2019 में कई याचिकाओं पर दिशा- निर्देश आयेगा। लाइफलाइन रांची-जमशेदपुर फोरलेन सड़क निर्माण पर निगाहें लाइफलाइन समझी जानेवाली रांची-जमशेदपुर एनएच फोरलेनिंग निर्माण कब पूरा होगा, हाइकोर्ट का क्या दिशा- निर्देश रहेगा। इस पर सभी की निगाहें टिकीं हैं। उक्त सड़क निर्माण का करीब 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। शेष बचे काम को एनएचएआइ ने दूसरी संवेदक कंपनी से कराने का निर्णय लिया है। इसके निर्माण के चार फेज के लिए टेंडर आमंत्रित कर काम को पूरा कराया जायेगा। इसके अलावा हाइकोर्ट के दिशा-निर्देश के आलोक में करीब 50 प्रतिशत…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता झरिया। जहां एक ओर नये साल के जश्न की तैयारी में लोग जुटे हुए हैं। दूसरी ओर बढ़ते ठंड के प्रकोप ने एक घर की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। मामला झरिया थाना क्षेत्र के लालटेन शाह बाबा मजार के समीप का है। सोमवार को ठंड लगने से मनोहर रवानी (40वर्षीय) की मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद मृतक के घर पर स्थानीय लोग एवं पार्षद प्रतिनिधी सह भाजयूमो के नगर अध्यक्ष रवि रवानी पहुंचे। मौत की सूचना झरिया सीओ केदारनाथ सिंह को दी गयी। मृतक के सात बच्चे है घटना की जानकारी देते हुए लोगों…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। एक जनवरी 2019 से राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव होगा। एक जनवरी से यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों की पहचान के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर हाइ-डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे काम करने लगेंगे। इनके जरिये चालान काटने की व्यवस्था शुरू हो जायेगी। ट्रैफिक नियम में हो रहे बदलाव की जानकारी के लिए 31 दिसंबर को भी नियमों का पालन करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। एक जनवरी से सीसीटीवी के जरिये चालान काटने की व्यवस्था शुरू हो जायेगी। नियम शुरू होने के बाद पुलिस को चकमा देकर भागने वालों की गाड़ी के नंबर भी हाइ-डेफिनेशन कैमरे…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता सिंदरी। सिंदरी थाना के गौशाला ओपी अंतर्गत नूतनडीह बस्ती में आठ नंबर बालू बंकर के समीप झाड़ी में कांड्रा बस्ती के एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर शव फेंका हुआ मिला। शव को देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव की पहचान स्व प्रभु महतो के छोटे पुत्र बैद्यनाथ महतो उर्फ छोटू के रूप में हुई है। मृतक के बारे में बताते हुए उसकी मां कौशल्या देवी ने कहा कि गौशाला सिंह बस्ती की शादीशुदा महिला नारायण सिंह की पुत्री छाया कुमारी के साथ प्रेम-प्रसंग का मामला था। उन्होंने अपने बयान में बताया कि महिला…

Read More

रांची। रांची सहित पूरे प्रदेश में शीतलहर चल रही है। सोमवार को भी लोगों को ठंड ने ठिठुरने पर मजबूर कर रखा है। कांके में सोमवार को न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को भी यहां तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक ही था। सुबह घास पर गिरी ओस की बूंदें जम गयीं। ठंड से एक की मौत मैक्लुस्कीगंज का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को यहां पर पारा माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। कांके का…

Read More

भाजपा हमारे घरों में घुसने की कोशिश कर रही: महबूबा नयी दिल्ली। राज्यसभा में हंगामा की वजह से तीन तलाक से जुड़ा नया विधेयक सोमवार को सदन में पेश नहीं हो सका। सदन की कार्यवाही दो जनवरी तक स्थगित कर दी गयी। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल तीन तलाक बिल को सिलेक्ट कमेटी को भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस ने व्हिप जारी कर अपने सांसदों से सदन में मौजूद रहने को कहा था। तीन तलाक से जुड़ा यह बिल लोकसभा से पारित हो चुका है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने…

Read More

नयी दिल्ली। भारतीय सेना ने नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घटना रविवार की है। कई घुसपैठिये एलओसी से सटे घने जंगल का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी पोस्ट से इन्हें हैवी कवर फायरिंग दी गयी। भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया और दो को मार गिराया। सेना ने कहा कि ये घुसपैठिए नियंत्रण रेखा पार कर भारत में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। बरामद सामान भारतीय सेना के अफसरों ने…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात के भचाऊ तालुके में सड़क हादसे में दस की मौत हो गयी। पांच लोग जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार टायर फटने से एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलट गया। इस दौरान दूसरा ट्रक आकर उससे भिड़ गया। दो ट्रकों की टक्कर के दौरान एक कार बीच में आ गयी। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। इनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि पलटे ट्रक में नमक भरा था और वह ओवरलोडेड था। कार में सवार परिवार कबराऊ मोगलधाम से दर्शन कर लौट रहा था। पीड़ित परिवार भुज के…

Read More

रांची। नये साल की मस्ती राजधानीवासियों पर छा गयी है। सभी ने इसके लिए अपनी प्लानिंग बना ली है। वहीं फॉल एवं डैम के किनारे लोगों की भीड़ भी जुट रही है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं पर पर्यटकों की छोटी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना बन सकती है। जिला प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी किये हैं। हुंडरू फॉल: रांची से अनगड़ा-गेतलसूद होते हुए 41 किमी दूर है। सभी ओर से आने की सड़क अच्छी है। साफ-सफाई के मामले में तो हुंडरू फॉल पूरे झारखंड में अव्वल है। यहां 327 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।…

Read More