रांची। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जिन पर भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठिया होने का लांछन और कलंक लगा रही वे हमारे भाई हैं। उन्होंने कहा कि मेरे रहते किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। खासकर एक समाज जो पहले से ही गरीब है और भाजपा की गलत नीतियों की मार झेल रहा है। भाजपा ने 18 सालों तक इनका हक छीना है। इन्हें झूठे केस-मुकदमे में फंसाया। मॉब लिंचिंग करायी। अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सबके साथ न्याय होगा और उनको हक मिलेगा।
Author: shivam kumar
-संजीव विजयवर्गीय की राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक सफर का विमोचन -तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान का प्रतीक है, हर घर में लहराना चाहिए: संजय सेठ रांची। रांची के कोकर स्थित ग्रैंड ओकेजन बैंकेट हाल में रविवार को आगाज के तृतीय संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पद्मश्री मुकुंद नायक, रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह, भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह,…
रांची। साइबर अपराध के लिए बदनाम झारखंड में अब साइबर अपराध को अंजाम दिलवाने के लिए कबूतरबाजी शुरू हो गई है। झारखंड के होनहार छात्रों को विदेश में बेहतरीन नौकरी का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फंसा कर विदेशी उनसे साइबर अपराध को अंजाम दिलवा रहे हैं। मामले में दो भारतीय एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच साइबर अपराध के लिए हो रही कबूतरबाजी के तह तक पहुचने में लग गई है। जांच में जुटी साइबर क्राइम ब्रांच झारखंड से ही देश के कई शहरों से दूसरे देशों में साइबर अपराध को अंजाम दिलवाने के…
सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में मालगाड़ी डिरेल होकर पलट गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल खड़िया परियोजना से अनपरा पावर प्लांट के लिए कोयला लेकर मालगाड़ी जा रही थी। कृष्णशीला रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर इंजन समेत कोयले से भरी दो बोगियां डिरेल होकर पलट गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अनपरा पावर प्लांट के संबंधित अधिकारियों ने बताया गया कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई। इसके चलते घटना हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक के मेंटेनेंस में लापरवाही हुई है। दुर्घटना की…
रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया था, लेकिन जिस प्रकार से देश ने भाजपा को 240 सीट पर समेट दिया है, उसके बाद यह स्पष्ट है कि बैसाखियों पर चलती केंद्र सरकार अगले पांच साल तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को उसके हक और अधिकारों से वंचित नहीं कर सकती। कहा कि यदि किसी भी गलती से भाजपा को अपने सपने के अनुसार लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सीट मिल जाती, तो आरक्षण समाप्त हो जाता। राजधानी…
लातेहार। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने संगठन का विस्तार व पुर्नगठन किया है। इसमें कई फेरबदल किये गये हैं। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने एक बार फिर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष महताब आलम पर भरोसा जताया है। महताब आलम को एक बार फिर अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि महताब आलम पार्टी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। इनके कार्यकाल में लातेहार में अल्पसंख्यक मोर्चा काफी मजबूत हुआ है। यह आलम के परिश्रम का फल है। आज बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग…
काठमांडू। दो दिवसीय दौरे पर रविवार को नेपाल पहुंचे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू के नरदेवी में नेपाल भाषा परिषद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण भारत के सहयोग से किया गया है। नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्साल के निमंत्रण पर सुबह काठमांडू पहुंचे मिस्री राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात करेंगे। उनका उप प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रकाशमान सिंह, उपप्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल और गृहमंत्री रमेश उखर से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। विदेश सचिव बनने के बाद मिस्री की यह पहली…
काठमांडू। माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने दावा किया है कि अमेरिका के इशारे पर उन्हें सत्ता से हटाया गया। प्रचंड ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपदस्थ करने में अमेरिका का हाथ है। उन्हें एक महीने पहले से सत्ता से हटाने के पीछे षडयंत्र चल रहा था। माओवादी पार्टी की स्थायी समिति की बैठक में अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक षडयंत्र के तहत हटाया गया। उनका आरोप है कि अमेरिकी प्रभुत्व न मानने के कारण शेख हसीना को सत्ता से हटाकर देश छोड़ने को बाध्य कर दिया गया।…
कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के कटिहार जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने प्रदेश के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन से पटना स्थित उनके आवास पर भेंट कर एक मांग पत्र सौपा। मालाकार ने कटिहार शहर में बुडको द्वारा स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य काफी धीमी गति से चलने के कारण जलजमाव की स्थिति से शहर वासियों को काफी परेशानी हो रही है इस पर जल्द उचित कार्रवाई कर कार्य में गति लाने का मंत्री से आग्रह किया। जिससे की कटिहार शहर स्थाई तौर पर जलजमाव से मुक्त हो सके। उल्लेखनीय है कि कटिहार में कुल तीन फेज…
रांची। झारखंडी छात्र उलगुलान संघ सहित कई स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर जॉब के लिए आजकल ज्यादा ही मुखर हो रहे। स्थिति यह रही है कि 10 अगस्त की आधी रात होते ही #युवा_विरोधी_हेमंत_सरकार एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप पर आ गया था। एग्जाम फाइटर ग्रुप से जुड़े कई स्टूडेंट्स ने इसे अपने-अपने एक्स पर शेयर भी किया है। कुणाल प्रताप सिंह नामक युवक ने लिखा है कि पूरे भारत वर्ष में झारखंडी युवाओं का मुद्दा नंबर 1 पर ट्रेंडिंग हुआ। शाबाश मेरे साथियों। कुछ टुच्चे भी हमारे इस अभियान को खराब करने में लगे थे। आइडी (एक्स वेली) को…
चतरा। एक लंबे अंतराल के बाद चतरा में टीपीसी संगठन फिर से सक्रिय होने लगा है। संगठन के उग्रवादियों के द्वारा अलग-अलग नाम से कोयला समेत अन्य कारोबार से जुड़े कारोबारियों को लेवी के लिए धमकी भरा कॉल और मैसेज आने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिन पहले ही टीपीसी उग्रवादियों ने कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहनों पर गोलीबारी की थी और वाहनों को जलाने की तैयारी भी थी। लेकिन मौके पर पुलिस के आने से उग्रवादी भाग खड़े हुए। टीपीसी के अभिषेक का नाम चर्चा में चतरा और रांची बुढ़मू इलाके में इन दिनों टीपीसी उग्रवादी संगठन…