काठमांडू। नेपाल-भारत वाणिज्य सचिव स्तरीय बैठक शुक्रवार से काठमांडू में शुरू हुई है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार तथा परिवहन संधि की समीक्षा करके आवश्यक फेरबदल करने पर चर्चा की जानी है। आज से शुरू हुई अंतर सरकारी समूह की बैठक में व्यापार तथा परिवहन संधि की समीक्षा करना प्रमुख एजेंडा है। इस बैठक का नेतृत्व भारत के वाणिज्य सचिव सुशील बरथवाल, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव गोविंद बहादुर कार्की कर रहे हैं। दोनों तरफ से वाणिज्य के अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। व्यापार तथा परिवहन संधि के किन प्रावधानों को…
Author: shivam kumar
बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसने फैंस और सिनेमा लवर्स में उत्साह की लहर है।यह फिल्म हिन्दुओं के धर्मग्रंथ वाल्मीकि की रामायण पर आधारित एक विजुअल मास्टरपीस है। ट्रेलर में शानदार विजुअल्स और युद्ध दृश्यों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को अयोध्या, जहां प्रिंस राम का जन्म हुआ, मिथिला, जहां उन्होंने सीता से विवाह किया, पंचवटी का जंगल, जहां राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास बिताया और लंका, जहां भगवान राम और रावण के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ, इन सभी स्थानों को दिखाया है। ये सब…
कटिहार। कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में इस क्षेत्र में दो गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पहली घटना बरारी के उचला हाट पर घटी, जहां अज्ञात अपराधियों ने धनंजय यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल धनंजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनिया गांव में हुई, जहां एक किसान को अपराधियों ने…
फिर पुराने तेवर में दिखेंगे रघुवर दास रांची। पूर्व सीएम रघुवर दास एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। भाजपा में आने के बाद रघुवर एक बार फिर पुराने तेवर में दिखेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में रांची विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि रघुवर दास की गिनती भाजपा के फाउंडर मेंबर में भी होती है। वे 2014 से 2019 तक झारखंड में सीएम की कमान भी संभाल चुके हैं। जमशेदपुर पूर्वी से पांच बार विधायक भी रह चुके हैं। सदस्यता लेने से पहले धरती आबा को…
रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को रांची के चान्हो इलाके से गिरफ्तार किया है। शाहबाज अंसारी दिल्ली स्पेशल सेल के कांड संख्या 301/24 का अभियुक्त है। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ जाने शाहबाज अंसारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रांची – लोहरदगा बार्डर पर स्थित शाहबाज के गांव से हुई गिरफ्तारी भारत में खिलाफत घोषित करने और गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने भारत सरकार की केंद्रीय एजेंसियों और अलग अलग राज्यों की पुलिस की मदद से पिछले साल झारखंड, दिल्ली और…
मुंबई। यूएई में अपनी जबरदस्त सफलता के बाद, वर्ल्ड पैडल लीग (डब्ल्यूपीएल) भारतीय पैडल महासंघ (आईपीएफ) के समर्थन भारत में पदार्पण को तैयार है। इस लीग का आयोजन मुंबई के नेस्को सेंटर में 5 से 8 फरवरी तक किया जाएगा। लीग में 4 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें दुनिया के 32 शीर्ष पैडल खिलाड़ी भाग लेंगे। दर्शकों को 4 दिनों में कोर्टसाइड एक्शन का भरपूर आनंद मिलेगा। क्लाउडिया फर्नांडीज सांचेज (महिला विश्व नंबर 3), मार्टा ऑर्टेगा गैलेगो (महिला विश्व नंबर 7), सोफिया अराउजो (महिला विश्व नंबर 8), एलेजांद्रा सालाजार बेंगोएचिया (महिला विश्व नंबर 15), फेडेरिको चिंगोटो (पुरुष विश्व नंबर 4), जॉन…
लंदन। प्रीमियर लीग क्लब एवर्टन ने अपने कोच सीन डाइचे को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने गुरुवार को उक्त घोषणा की। क्लब ने एक बयान में कहा, “एवर्टन फुटबॉल क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि सीन डाइचे को तत्काल प्रभाव से सीनियर पुरुष टीम के प्रथम टीम मैनेजर के पद से मुक्त कर दिया गया है।” बयान में कहा गया कि डाइचे के सहायक इयान वोन, स्टीव स्टोन, मार्क हावर्ड और बिली मर्सर भी क्लब छोड़ कर चले गए हैं। डाइचे ने बोर्नमाउथ से 1-0 की हार के बाद अपना पद छोड़ दिया, जिससे एवर्टन प्रीमियर लीग…
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एआईसीसी) ने गुरुवार को पार्टी की मेघालय प्रदेश कमेटी की ओर से प्रस्तावित तीन नई कमेटियों के गठन को मंजूरी दे दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश पर यह मंजूरी तत्काल प्रभावी हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्वोत्तर पहाड़ी राज्य में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को मेघालय के लिए राजनीतिक मामलों की समिति, चुनाव समिति और अभियान समिति का गठन किया है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि लगातार विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद पार्टी संगठन को बढ़ावा देने के…
काकचिंग (मणिपुर)। मणिपुर के काकचिंग जिले के हियांगलाम थाना क्षेत्र के सेक्मैजिन हंगूल मयाई लीकाई क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में 7.62 एसएलआर (बिना मैगजीन), एसबीबीएल गन, देशी 9 मिमी पिस्टल (मैगजीन सहित), देशी .32 पिस्टल, तीन 36 हैंड ग्रेनेड और दो आर्मिंग रिंग (डिटोनेटर के बिना), ट्यूब लॉन्चिंग, तीन 9 मिमी लाइव गोलियां, दो 12 बोर कारतूस, 10 एके राइफल के फायर किए गए खाली केस, दो सामान्य स्टन शेल, एक टियर स्मोक शेल, एक टियर गैस ग्रेनेड, एक स्टन ग्रेनेड, एक केनवुड वायरलेस…
नई दिल्ली। शीतलहर के बीच शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में घने कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दी। कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसीलिए ग्रेप 3 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों और उड़ानों पर भी घने कोहरे का असर दिखने को मिल रहा है। करीब 26 ट्रेनें देर से…
सियोल। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल के वकीलों ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मार्शल लॉ लागू करने के लिए उन्हें हिरासत में लेने के लिए दूसरे वारंट के खिलाफ निषेधाज्ञा दायर की है। यून गैप-ग्यून और महाभियोग लगाए गए राष्ट्रपति की कानूनी बचाव टीम के अन्य सदस्यों ने विदेशी समाचार आउटलेट्स के साथ एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि संवैधानिक न्यायालय के साथ क्षमता विवाद पर निर्णय के लिए अनुरोध दायर किया गया था। पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति यून के विचारों को साझा करते हुए यून गैप-ग्यून ने कहा कि “पहले और…
