Author: shivam kumar

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव, डीसी मनीष कुमार एवं एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर मंत्री ने अभिभावकों से बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने की अपील की और साथ ही उन्होंने अभिभावकों से कहा कि स्कूल से घर लौटने पर बच्चों से जानकारी लें कि उन्होंने क्या सीखा। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना है की गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, उनका उद्देश्य हर घर में शिक्षा का दीप जलाना है। इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।…

Read More

रघुवर दास से मिले राजेंद्र प्रसाद पुन: राजनीति में वापसी पर बधाई दी रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता रघुवर दास से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष और जन सेवा को लेकर पुन: राजनीति वापसी करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की राजनीति पर चर्चा हुई। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड की जनता ने रघुवर दास के पांच वर्ष के कार्यकाल को देखा है। प्रसाद ने कहा कि राज्य कि जनता की इच्छा थी कि रघुवर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने आज पलासमुद्रम (आंध्र प्रदेश) स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नारकोटिक्स अकादमी (एनएसीआईएन) में भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) अधिकारियों के 74वें बैच की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता की। इस समारोह में अधिकारियों के कठोर प्रशिक्षण का समापन हुआ तथा भारत के आर्थिक हितों की रक्षा करने वाले कर्मयोगी के रूप में उनकी यात्रा की शुरुआत हुई। इस बैच में 35 अधिकारी शामिल हुए, जिनमें 25 पुरुष तथा 10 महिला अधिकारी शामिल थीं, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान असाधारण अनुशासन एवं प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अवसर पर…

Read More

राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य को तकनीकी और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम ने कहा है कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तहत नामकुम, रांची में स्थित आइटी टावर झारखंड को डिजिटल युग की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। यह अत्याधुनिक आइटी टावर ना केवल झारखंड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना…

Read More

सहरसा। सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं परीक्षा में हुई गंभीर अनियमितताओं, पेपर लीक और पुनः परीक्षा करवाने के मांग को लेकर छात्र, युवा-शक्ति द्वारा 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया गया है। उसी संदर्भ में भी युवा शक्ति के कार्यकताओं के द्वारा सहरसा बंद भी किया जाएगा। जाप के पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने व्यापारी से आग्रह करते हुए कहा प्रदेश में प्रतियोगिता परीक्षा बिना पेपर लीक आयोजन हो। इसके लिए आयोजित बिहार बंद को सफल बनाने का काम करें। यह कोई राजनितिक आन्दोलन नहीं है। यह आपके और आपके…

Read More

पटना। पूर्वी चंपारण के रवि कुमार यादव ने 19वीं कैडेट (अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। इस बाबत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि उत्तराखंड के दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 08 से 11 जनवरी तक 19वीं कैडेट (अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें रवि कुमार यादव ने फेंसिंग के ईपी एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि रवि ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है तथा कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक…

Read More

विशेष दिल्ली चुनाव से पहले पंक्चर हो गयी विपक्षी गठबंधन की गाड़ी आप, टीएमसी, सपा और राजद के बाद अबदुल्ला ने भी झाड़ा पल्ला महज 17 माह ही चल सका ताम-झाम से बना विपक्षी गठबंधन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 17 जुलाई, 2023 को बेंगलुरू में पूरे ताम-झाम के साथ बना विपक्षी दलों का गठबंधन, यानी इंडी अलायंस अब खत्म हो गया है। यदि खत्म नहीं हुआ है, तो जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने इसे खत्म करने की जरूरत बता दी है। दिल्ली में होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन की…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 05 फरवरी को मतदान और 08 फरवरी को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की नई विधानसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए चुनाव का आह्वान किया है।…

Read More

पटना। अब इसे संयोग कह लें या आरोपों में फंसते जा रहे राजद के कुछ नेताओं की कहानी। मगर कार्रवाई की बात करें तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के बाद उनके करीबियों पर इडी की कार्रवाई का कहर बरपने लगा है। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व राजस्व मंत्री आलोक मेहता के कई ठिकानों पर इडी की छापेमारी चल रही है तो इसके पूर्व राजद नेता सुभाष यादव, अरुण यादव और राधा चरण सेठ पर भी इडी का डंडा चला। आलोक कुमार महतो पर इडी का शिकंजा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता…

Read More

– राज्य में अब तक दाे बच्चे और एक वृद्ध में मिले वायरस के लक्ष्ण अहमदाबाद। गुजरात के साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के एक गांव का 7 वर्षीय बालक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) पॉजिटिव आया है। बालक में वायरस के लक्षण को देखते हुए उसे प्रांतिज के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां संदिग्ध केस को देखकर अहमदाबाद और गांधीनगर के स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल लेकर जांच की गई थी। सैम्पल पॉजिटव आने की जानकारी मिली है। फिलहाल बालक प्रांतिज के बेबीकेयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है। गुजरात में एचएमपीवी के अब तक 3 केस आ चुके हैं।…

Read More

भोपाल/सागर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश के सागर जिले में चल रही शारीरिक परीक्षा में 42 जालसाज अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। तीन दिन में सेना के अधिकारियों ने दस्तावेज परीक्षण में इन जालसाजों को पकड़ा है। इनमें से कई ने आधार कार्ड, मार्कशीट में अपनी जन्मतिथि में बदल दी थी, तो कई ने अपना पता ही बदल डाला। सेना के अधिकारियों द्वारा दस्तावेज जब्त कर इनकाे भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। साथ ही इन्हें सेना ने ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है, जिससे वे आगामी किसी भर्ती में यह फर्जीवाड़ा कर शामिल न हो सकें।…

Read More