रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके खुशहाल और स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Author: shivam kumar
धनबाद : धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के में हिल टॉप आउटसोर्सिंग की चहारदीवारी बनाने के विवाद में हुई हिंसक झड़प मामले में मधुबन के थाना प्रभारी समेत 2 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। मधुबन थाना के प्रभारी पुलिस अवसर निरीक्षक पिकु प्रसाद और धर्माबांध ओपी के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार को धनबाद के एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी गई है। हिलटॉप आउटसोर्सिंग सीमांकन के दौरान हुई थी हिंसक झड़प एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 9 जनवरी 2025 को धनबाद जिले…
रांची। ग्रामीण क्षेत्रों में पुल निर्माण के लिए विधायकों से अनुशंसा ली जायेगी। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को दिशा-निर्देश दिया है और कहा है वे अपने क्षेत्र के सभी विधायकों से संपर्क स्थापित करते हुए पुल निर्माण की अनुशंसा प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत वैसे पुल को विधायक अनुशंसा पर लिया जायेगा जहां पुल के नहीं रहने पर अवागमन बाधित है। यानी, उक्त क्षेत्र में सालों से पुल नहीं बना है, अभी भी लोग नदी-नालों को पार करने को विवश है। बता दें कि, प्रति विधायक 20 से 30 करोड़ दिए…
बोकारो। जिले में एसपी ऑफिस के नीचे स्थित एक पुराने रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लग गई। यह घटना आर्म्स सेक्शन के बगल में हुई है। यहां मौजूद फाइलें और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशामक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी ऑफिस के नीचे स्थित एक पुराने रिकॉर्ड में अचानक आग लग गई है। जिसमें रिकॉर्ड के कई पुराने कागजात जलने की आशंका है। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर जल्द काबू पा लिया। जब तक आग पर…
खूंटी। स्वस्थ किसान और स्वस्थ नागरिक से ही देश में स्वास्थ और मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण हो सकता है। किसान यदि स्वस्थ रहेगा,तभी आर्थिक अतिविधि तेज होगी और देश के विकास मे तेजी आयेगी। ये बातें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक(झारखंड बिहार) बीएन सिंह ने कही। क्षेत्रीय प्रबंधक शनिवार को यूनियन बैंक के सौजन्य से सिटीजंस फाउंडेशन द्वारा कर्रा प्रखंड के कुदलूम पंचायत भवन में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक न सिर्फ आपकी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और आपके विकास का ध्यान रखता है, बल्कि यह…
पलामू। पलामू जिले के 300 से ज्यादा मंदिरों में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेदिनीनगर में यह कार्यक्रम शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक रेड़मा स्थित महावीर मंदिर से प्रारंभ हुआ। शुरुआत समरसता संगोष्ठी से की गई। समरसता संगोष्ठी में जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने राम जन्मभूमि आंदोलन, इसके इतिहास और मंदिर निर्माण तक की घटनाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान राम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। उनके जीवन से जुड़े सामाजिक समरसता के कई उदाहरण…
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-खलारी मुख्य पथ पर बसिया गांव के पास शनिवार को एक अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दादा और पोता को अपनी चपेट में ले लिया । इस घटना में दादा प्रयाग यादव (60) की मौत हो गई । घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने भगिया गांव के पास सड़क जाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रयाग यादव और सुमित यादव एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मैक्लुस्कीगंज की ओर जा रहे थे । इसी दौरान भगिया गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल…
खूंटी। जिले के कर्रा प्रखंड के लरता गांव में वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा शनिवार को गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। लरता पंचायत विभिन्न आंव-टोला से आए 53 वृद्धों और बुजुर्ग महिला-पुरुषों बीच कंबल बाटे गये। कंबल पकार बुजुर्गों ने वनवासी कल्या केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के बीएन झा ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम 1992 से ही जनजातियों के बीच में कार्य कर रहा है। उनकी परंपरा, उनकी संस्कृति, रूढ़िवादिता को बनाए रखने का कार्य कर रहा है। जनजातियों की जो मूल संस्कृति है, उसको बचाए रखने में…
देवघर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ‘ओली’ ने कैबिनेट की बैठक में एक साथ चार अध्यादेश लाने का फैसला किया है। शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुई कैबिनेट बैठक 12 बजे समाप्त हुई। इस दौरान चार अध्यादेश जारी करने के लिए राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिश करने का फैसला किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अजय चौरसिया ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि सरकारी कामकाज की गति को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सरकार ने एक अध्यादेश लाने का फैसला किया है। इस नए अध्यादेश में किसी भी सरकारी कर्मचारी के पास कोई भी फाइल अटकाए रखने पर कड़ी…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि हमारा देश वर्ष-2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय मिशन में विदेश में रहने वाले लोगों सहित प्रत्येक भारतीय की सक्रिय और उत्साही भागीदारी की आवश्यकता है। भारतीय प्रवासी इस दृष्टिकोण का एक अभिन्न अंग हैं। उनकी वैश्विक उपस्थिति उन्हें एक अद्वितीय दृष्टिकोण प्रदान करती है और उनकी उपलब्धियां उन्हें विकसित भारत की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देने की स्थिति में रखती हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने शुक्रवार को भुवनेश्वर (ओडिशा) में तीन दिवसीय 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया…
