नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे पहले खो-खो विश्व कप के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बीच आज, मंगलवार को खो खो विश्वकप का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। इस महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा समर्थित खो-खो प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 20 पुरुष और 19 महिला टीमें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था है, हालांकि टिकट ऑनलाइन बुक करना होगा। दिल्ली के आईटीओ स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने…
Author: shivam kumar
गुरुग्राम। ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) पूरे विश्व में धूम मचा रही है और अपने प्लेयर ड्राफ्ट और सीज़न की शुरुआत से पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान और पोलैंड जैसे देशों की भागीदारी के चलते जीआई-पीकेएल में खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों की होड़ सी लग गई है। सॉविन नरवाल, संदीप कंडोला, अजय कुमार और कपिल नरवाल जैसे भारतीय खिलाड़ी पहले से ही लीग का हिस्सा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एम अनिता, इंद्रा रोहिणी, अरुल संथिया और सेल्वरेबिक्शा जैसे खिलाड़ियों के साथ ही सुनील नरवाल, शिव कुमार और विकास दहिया,…
काठमांडू। काठमांडू शहर के सातदोबाटो इलाके में एक पांच मंजिला मकान में चलाए जा रहे कॉल सेंटर पर केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने छापा मार कर दो भारतीय नागरिकों सहित 53 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान हाल ही में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेट में बॉल टु बॉल सट्टा कराए जाने के प्रमाण मिले हैं। बुधवार को इन सभी को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सीआईबी के प्रमुख एआईजी दीपक थापा ने बताया कि कॉल सेंटर चलाने के नाम पर यहां से विभिन्न भारतीय…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए केंद्र सरकार द्वारा जीडीपी ग्रोथ में गिरावट के अनुमान को निराशाजनक बताया है। पार्टी का कहना है कि अर्थव्यवस्था से सम्बंधित लगातार सामने आ निराशाजनक आंकड़े आगामी केंद्रीय बजट के लिए चिंताजनक पृष्ठभूमि तैयार करते हैं। कांग्रेस महासचिव (संचार) एवं सांसद जयराम रमेश ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ वित्त वर्ष 2025 में सिर्फ 6.4 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान है। यह चार साल का सबसे निचला स्तर है और वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 8.2 प्रतिशत के…
गुवाहाटी। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 और 9 जनवरी को असम और मेघालय के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गुवाहाटी में राज्य के कृषि मंत्री और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा मेघालय के उमियाम में आईसीएआर-आरसी-एनईएच के स्वर्ण जयंती समारोह में भी भाग लेंगे। इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री चाैहान प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हाेंगे। उनका यह दौरा कृषि, ग्रामीण विकास और केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कोलकाता। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का सिलसिला अबतक जारी है। ताजा घटना में हमलावरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स व्यवसायी हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना झालकाठी जिले के रामपुर गांव के बउकाठी बाजार में हुई। मृतक की पहचान सुधीब हलदार के रूप में हुई है। इस निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से कड़ा सवाल किया है कि यह अत्याचार कब थमेगा। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या हम 21वीं सदी में रह रहे हैं या पत्थर के…
गुवाहाटी। उमरांग्सू कोयला खदान से सेना की 21 पैरा टीम के गोताखोरों ने कुएं के भीतर से एक शव को बरामद किया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि बचाव अभियान तेजी से जारी है। सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर कुएं में प्रवेश कर चुके हैं। नौसेना के कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं और अगले चरण की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच, एसडीआरएफ के डी-वॉटरिंग पंप उमरांगसू से रवाना हो चुके हैं। वहीं, ओएनजीसी का डी-वॉटरिंग पंप कुंभिग्राम…
नई दिल्ली। केंद्र सरकर ने वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष बनाया है। वे 14 जनवरी को एस. सोमनाथ की जगह लेंगे। नारायणन की नियुक्ति 14 जनवरी से दो साल की अवधि के लिए रहेगी। यह जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई। इसरो के नये अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन अभी लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) के निदेशक हैं। नारायणन ने लगभग चार दशक तक अंतरिक्ष संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र है। वह जीएसएलवी एमके इल वाहन के सी25 क्रायोजेनिक प्रोजेक्ट के परियोजना…
वॉशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके शपथ ग्रहण से पहले बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया तो मिडल ईस्ट में सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। ट्रम्प 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प मंगलवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी बंधकों की रिहाई को लेकर हमास के साथ चल रही बातचीत संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।हमास की तरफ से बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई को…
वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ फिलहाल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज हो गई, लेकिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा है। फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। ‘बेबी जॉन’ थलापति विजय की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर टिप्पणी करती है। इसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज बिना किसी बदलाव के सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,860 रुपये से लेकर 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये से लेकर 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में आज तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार…
