Author: shivam kumar

खूंटी। मुरहू प्रखंड के ग्राम कुंजला में बुधवार तड़के उमेश महतो और रमेश महतो के घर के पास रास्ते किनारे बिजली के तार आपस में टकराने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से बगल में रखे पुआल के ढेर में आग लग गई। इससे लगभग 20 ट्रैक्टर पुआल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी खूंटी के थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग को दी और के फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड वालों ने आकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले तो गजराज सिर्फ गांव-देहात में ही जान-माल को नुकसान पहुंचाते थे, पर वे शहरों में भी आतंक मचाने लगे हैं। बुधवार को तड़के जंगली हाथियों ने तोरपा प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना कॉन्वेंट के बाउंड्री वाल और बैकुंड षाड़ंगी की बारी दीवार को तोड़ दिया। गनीमत रही कि कोई उनकी चपेट में नहीं आया। बताया गया कि कुछ लोग दो-तीन जंगली हाथियों को खदेड़ते हुए तोरपा की ओर ले आये। हाथियों ने बैकुंठ षाड़ंगी की दीवार को तोड़ते हुए हिल चौक…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में कोयला तस्करी और अवैध कारोबार पूरी तरीके से बंद होगा। बुधवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं एसपी अजय कुमार की उपस्थिति में आयोजन बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि कहीं से भी…

Read More

फूलो-झानो की धरती पर हेमंत की इस योजना ने झारखंड की महिलाओं की किस्मत बदल दी -मंईयां सम्मान योजना ने झारखंड की महिलाओं के हाथों को मजबूत कर दिया -कभी हाथ फैलाना पड़ता था, लेकिन आज उन्हीं हाथों से बच्चों की किस्मत संवार रहीं -सम्मान से जी रही हैं मंईयां, इलाज, पढ़ाई और बचत का बड़ा आधार बना हेमंत का विजन -अब गरीबों के बच्चों के नंगे बदन पर कपड़े भी आयेंगे और हाथों में किताबें भी आयेंगी -अब पारिवारिक कलह की भी भेंट नहीं चढ़ेंगी झारखंड की बेटियां -झारखंड गठन के बाद पहली ऐसी योजना, जो सीधे लाभुक के…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाके उरीमारी में अपराधियों ने एक विस्थापित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को विस्थापित नेता संतोष सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उरीमारी क्षेत्र पोटंगा लुकैयाटांड़ में घात लगाए अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएल कर्मी संतोष सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी अनुसार बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने विस्थापित नेता को सीने, पेट और सिर में कुल तीन गोलियां मारी है। घायल संतोष सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान…

Read More

रांची। लैंड स्कैम केस के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन और व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है। बुधवार की सुनवाई के दौरान इडी और विष्णु अग्रवाल की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल रांची के बड़गांईं अंचल के चेशायर होम रोड की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री से जुड़े इस केस में इडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, सेना…

Read More

रांची। राजधानी रांची के वरिष्ठ पत्रकार व रांची प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य राणा गौतम का उम्र 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को दिन के 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राणा गौतम करीब 2 वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही वह इलाज करा कर रांची लौटे थे। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद पिस्का मोड़ स्थित उनके आवास में ही निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। राणा गौतम के पिता रांची राजेंद्र प्रसाद अपर समाहर्ता के पद से रिटायर…

Read More

रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रांची में बुधवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। राज्य के 11 जिलों में 9 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 2-3 दिन में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे…

Read More

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में रविवार की रात अपराधियों की अंधाधुंध गोलीबारी में मारे गए पांडेय गिरोह के दो अपराधियों भरत सिंह उर्फ भरत पांडेय और दीपक साव उर्फ ढुल्ला की हत्या के मास्टर माइंड गैंगस्टर किशोर पांडे की पत्नी निशि पांडेय एवं साले निशांत सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों को रामगढ से गिरफ्तार करके मेदिनीनगर लाया गया एवं जेल भेजने से पहले एमआरएमसीएच में मेडिकल जांच करायी गयी। इसके बाद दाेनाें काे जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी एवं मेडिकल जांच के दौरान बड़ी…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को कहा कि खादी महोत्सव न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण विकास और स्वरोजगार के लिए एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने खादी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों का प्रतीक बताते हुए कहा कि खादी आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा का प्रतिनिधित्व करती है। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक रही है और आज भी हमारे कारीगरों को रोजगार देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता को सशक्त बना रही है। राज्यपाल मंगलवार को झारखंड राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्रीय खादी एवं…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की अर्थव्यवथा पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रांची में थानों के पुलिस वाहनों में बकाया भुगतान नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल डीजल की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। साथ ही कहा कि झारखंड के 25 वर्षों के इतिहास में ऐसी बदतर आर्थिक स्थिति कभी देखने को नहीं मिली। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राज्य में जिस प्रकार से अपराध हो रहे हैं, ऐसे में पुलिस की पेट्रोलिंग को बाधित करना राज्य को अपराध के मुंह…

Read More