Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, इसके बावजूद बाजार पर लगातार दबाव बना रहा। सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज दबाव के बीच सपाट स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है‌। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.11 प्रतिशत…

Read More

पटना। डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआईआई) ने बिहार के मधुबनी में पश्चिम बंगाल के दो तस्करों के साथ बिहार के एक आरोपित को तिरुपति बालाजी समेत दक्षिण भारत के कई मंदिरों से चोरी कर बिहार के रास्ते नेपाल ले जाए जा रहे मानव-बाल की 1,600 किलोग्राम एक बड़ी खेप पकड़ी है। यह बाल नेपाल के रास्ते चीन तक पहुंचाए जाने थे। डीआरआई की टीम इससे पूछताछ कर रही है। डीआरआई की यह कार्रवाई बिहार-नेपाल सीमा के मधुबनी में सामने आयी है। पकड़े गए तस्करों में दो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक बिहार के मधुबनी…

Read More

गुवाहाटी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को असम के कामरूप, तेजपुर और मंगलदै में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नड्डा असम के दो दिवसीय दौरे पर एक दिन पहले मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचे थे। गुवाहाटी के कोईनाधरा स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह वह सड़क मार्ग से तेजपुर के लिए रवाना हुए। खराब मौसम के कारण सेना के हेलिकॉप्टर से तेजपुर जाने का कार्यक्रम उन्हें रद्द करना पड़ा। जेपी नड्डा संस्थान तेजपुर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। वह मंगलदै में कई करोड़ रुपये की निर्माणाधीन परियोजनाओं का…

Read More

-मृतक अधिवक्ता पशुरामपुर के थे रहने वाले। पूर्वी चंपारण। मोतिहारी-अरेराज मुख्य सड़क पर तुरकौलिया स्कूल चौक के समीप मंगलवार की देर शाम अपने बाइक से कोर्ट से कार्य निपटा घर लौट रहे एक अधिवक्ता को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक सवार अधिवक्ता उमेश तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे पशुरामपुर के रहने वाले थे। उन्हें ग्रामीणों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने देर रात मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता मूलतः जीवधारा पंडितपुर के रहने वाले थे। वे अपने ननिहाल पशुरामपुर में ही बस गए थे। उनका…

Read More

अररिया। जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार सुमित यादव को पटना से आई एसटीएफ की टीम ने सिमराहा थाना पुलिस के सहयोग से मंगलवार को मानिकपुर से गिरफ्तार किया।एसटीएफ और सिमराहा थाना पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई।गिरफ्तारी की पुष्टि सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने की। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का नाम सुमित कुमार यादव है, जो थाना क्षेत्र के औराही पूरब का निवासी है। गिरफ्तार सुमित जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल है, जिसे एसटीएफ के सहयोग से पकड़ा गया। उन्होंने…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन किया। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।मरांडी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को भी जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है।

Read More

रांची। हेमंत सरकार के गठन के एक माह से अधिक समय बीत चुका है पर अब भी हेमंत कैबिनेट के कई मंत्रियों को मंत्रालय में चेंबर नहीं मिला है और न ही विधायकों को आवास आवंटित हो सका है। चेंबर के मामले में मंत्री अपनी मनपसंद कमरे की तलाश में लगे हुए हैं और उन्होंने अपनी च्वाइस भी बता रखी है। इसमें यह बात भी सामने आयी है कि एक ही कमरे पर दो-तीन मंत्री ने अपनी पसंद जाहिर की है। ऐसे में भवन निर्माण विभाग कमरा आवंटन अब तक नहीं कर सका है। विधायक आवास भी अब तक आवंटित…

Read More

धनबाद अंचल कार्यालय में उमड़ी महिलाओं की भीड़ धनबाद। सीएम हेमंत सोरेन ने छह जनवरी को मंईयां सम्मान योजनता के तहत राज्य की 56 लाख महिलाओं के खाते में 1415 करोड़ ट्रांसफर किये। लेकिन मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने पर सैकड़ों महिलाएं धनबाद अंचल कार्यालय का घेराव करने पहुंच गयी हैं। उनका आरोप है कि कई बार फॉर्म भरने के बावजूद उनके खाते में पैसा नहीं आया है। इधर अंचल कार्यालय घेराव की वजह सड़क जाम हो गयी है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। चार दिनों से सीओ कार्यालय नहीं आये, कर्मी भी नदारद अंचल कार्यालय…

Read More

रामगढ़। जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें गुडविल मिशन स्कूल के चार छात्रों की मौत हो गयी है। जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना गोला थाना क्षेत्र के तिरला चौक स्थित दामोदर होटल के पास हुई है। जहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षारता विभाग ने शीतलहर और ठंड को देखते हुए सभी…

Read More

रांची। पलामू जिला के सभी प्रखंड के वार्ड सदस्यों ने अपनी 6 सूत्री मांग को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपे। इसमें उनकी मुख्य मांग वार्ड सदस्यों को बिहार एवं केरल के तर्ज पर वित्तीय शक्ति दिये जाने, वार्ड सदस्यों का भत्ता 3500 रु करने, वार्ड सदस्यों को अबुआ आवास, पेंशन एव अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़े जाने की मांग थी। मंत्री ने कहा कि हम आपके साथ हैं, आपकी मांग जायज है। हमलोग इस सम्बन्ध में पहले भी बात किये हैं। आपकी मांगों पर विचार किया जा रहा…

Read More