रांची। हजारीबाग के बरही स्थित पवनपुत्र स्टील प्लांट में बॉयलर फटने से छह मजदूरों की मृत्यु और दर्जनों लोगों की घायल होने की घटना पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दु:ख व्यक्त किया है। कहा कि यह घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि फैक्ट्री मालिक और फैक्ट्री इंस्पेक्टर की सुरक्षा मानकों के साथ बरती गयी लापरवाही का नतीजा है। यह एक जघन्य अपराध है। श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री को इस मामले में एक पत्र लिख कर इस हादसे के दोषी कंपनी के मालिक भूपेंद्र अग्रवाल और स्नेह जैन पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने और सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने…
Author: shivam kumar
-डीजीपी ने स्पेशल ब्रांच के आइजी से सक्रिय नक्सली संगठन, अपराधी और स्प्लिंटर ग्रुप की मांगी जानकारी रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता 13 अगस्त को नक्सली संगठन के खिलाफ की कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। इसे लेकर डीजीपी ने आइजी स्पेशल ब्रांच को निर्देश दिया है कि 12 अगस्त तक प्राप्त सूचनाएं और सभी सक्रिय नक्सली संगठन, नक्सल से जुड़े अपराधी और स्प्लिंटर ग्रुप की संपूर्ण विवरणी तैयार कर रिपोर्ट दें।
रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से हाल में दिये गये फैसले के अनुरूप यदि आदिवासियों का उप जनजातियों में वर्गीकरण करने के साथ राज्यों द्वारा क्रीमी लेयर का निर्धारण किया जाता है, तो इससे न केवल आदिवासियों की संस्कृति नष्ट हो जायेगी, बल्कि यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ भी है। श्री तिर्की ने इस मामले पर लोकसभा और राजयसभा में चर्चा की मांग करते हुए कहा कि यह देश के 13 करोड़ आदिवासियों से जुड़ा मामला है, जो इससे प्रभावित होंगे। श्री तिर्की ने कहा कि हालांकि यह न्यायालय…
पूर्वी चंपारण। बांग्लादेश में उपजे आंदोलन के बाद भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बरती जा रही चौकसी के दौरान पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन क्षेत्र में एसएसबी 20वीं बटालियन के जवानो ने जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 9 लाख 10 हजार नेपाली रुपये को बरामद किया है। जानकारी देते एसएसबी 20वीं बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के बरवाखुर्द स्थित भगवानपुर गांव में पिलर संख्या 351/16 के समीप मंगलवार की शाम में बाइक पर सवार दो युवकों को रोक कर जांच पड़ताल किया गया। इसी क्रम में बाइक सवार युवक के…
नवादा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री व नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ पूनम शर्मा ने कहा है कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हर कीमत पर भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी ।इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार के उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य की एनडीए सरकार ने देश व राज्य का कायाकल्प कर दिया है ।इस कारण दूसरे दल के लोगों का खाता तक खुलने बंद कर देंगे ।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी सरकार के साथही बिहार सरकार के उपलब्धियों…
नई दिल्ली। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतने के बाद बुधवार को स्वदेश लौट आई हैं। उनका दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ मनु भाकर व उनके कोच जसपाल राणा का लोगों ने भव्य स्वागत किया और दोनों को फूल-मालाओं में लाद दिया। लोग मनु भाकर के साथ सेल्फी ले रहे थे। भव्य स्वागत पर मनु भाकर बहुत खुश दिख रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं। लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि…
नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट बड़ा झटका लगा है। वह पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती के 50 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले से पहले बाहर हो गई हैं। उन्हें अधिक वजन के कारण फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय पहलवान फोगाट ने मंगलवार को सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराया था। इससे वह ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थीं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय दल को इस बात का दुख है कि…
पेरिस। जर्मनी ने हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं भारतीय हॉकी टीम के लिए इस हार के बाद पेरिस ओलंपिक का सफर थम गया है। कांटे की इस टक्कर में पहला गोल कर बढ़त बनाने वाली हॉकी इंडिया आखिरी के छह मिनटों में गोल नहीं कर पाने की वजह से पेरिस ओलंपिक में पदक की रेस से बाहर हो गई। हालांकि पूरा मैच जर्मनी के डिफेंस और भारतीय आक्रमण के लिए याद किया जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में शुरुआत…
फिल्म ‘मर्डर’ फेम एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत कई सालों से लॉस एंजिल्स में रह रही हैं। वह हाल ही में पेरिस में छुट्टियां बिताने के बाद लॉस एंजेलिस लौटी हैं। उनके शेयर किए गए हालिया वीडियो में लॉस एंजेलिस स्थित उनके आलीशान बंगले की झलक देखी जा सकती है। उनका ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मल्लिका शेरावत के वीडियो में मल्लिका अपने घर से बाहर आती दिखती हैं और अपने पालतू कुत्ते के साथ बैठी हैं। इसमें उन्होंने आसमानी रंग का गाउन पहना है, जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। मल्लिका के पास लॉस एंजिल्स…
अक्सर सेलिब्रिटीज अनजाने में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिस पर बाद में उन्हें पछतावा होता है। इतना ही नहीं, बाद में वे फैंस को ठेस पहुंचाने के लिए माफी भी मांगते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा के साथ। विजय वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की और साथ में उन्हाेंने आरआईपी भी लिखा। उनकी पोस्ट देखकर हर कोई हैरान रह गया । उनकी पोस्ट देखने के बाद सभी को लगा कि उनका निधन हो गया है, लेकिन मामला कुछ और निकला। दरअसल, विजय की दो साल पहले नेटफ्लिक्स…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक-बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वास किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र नयी दिल्ली द्वारा मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को रेस्क्यू किया गया। मानव तस्करी के शिकार 10 साल से लापता बालक को झारखंड भवन नयी दिल्ली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली और हरियाणा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। बालक 10 साल पहले जब मानव तस्करों द्वारा दिल्ली लाया गया था, तब उसकी उम्र…