नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज के कारोबार में सोने के भाव में 850 रुपये से लेकर 950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 69,850 रुपये से लेकर 69,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 64,040 रुपये से लेकर 63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 3,400 रुपये तक की…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूत शुरुआत के बाद मुनाफा वसूली का दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत एक प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ हुई, लेकिन बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से नीचे फिसल गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.74 प्रतिशत और निफ्टी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, कोल इंडिया,…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में लगातार तीन दिन से जारी गिरावट पिछले सत्र के दौरान थमती हुई नजर आई। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूत कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा खरीदारी होती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तीन दिन की गिरावट पर रोक लगने के बाद उत्साह का माहौल नजर…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.04 फीसदी की उछाल के साथ 76.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.01 डॉलर यानी 0.01 फीसदी बढ़कर 73.21 यूएस डॉलर प्रति…
रांची। साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के अवैध खनन मामले में आरोपी दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज हो गयी है। बुधवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने राहुल यादव की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी। अब जल्द ही उसके खिलाफ कोर्ट आरोप गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। राहुल ने हाइकोर्ट के आदेश के बाद सरेंडर किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।
-रितेश महतो को बुढ़मू का नया थाना प्रभारी बनाया गया रंची। बुढ़मू में छापर स्थित दामोदर नदी बालू घाट मे उग्रवादियों ने छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुई थी। इस घटना के बाद एसएसपी चंदन सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार कुमार एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। वहीं रितेश महतो को थाना प्रभारी बनाया गया है। लेवी को लेकर दिया गया है घटना को अंजाम लेवी को लेकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी…
भागलपुर। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की एक महिला से एटीएम में ही उसके एटीएम कार्ड की अज्ञात लोगों के द्वारा अदला-बदली कर लगभग पचास हजार रुपये निकाल लिया गया है। पीड़िता न्याय के लिए स्थानीय थाने से लेकर साइबर थाने तक के चक्कर लगा रही है। लेकिन किसी के द्वारा उसे केस तो दूर लिखित आवेदन तक भी नहीं लिया गया है। वहीं थक हार कर पीड़िता बुधवार को जब वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचती है तब जाकर उसे आश्वासन मिलता है कि आपका केस दर्ज किया जाएगा। पीड़िता विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबती की रहने वाली मीरा…
रांची। झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में गुरुवार को झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक शाम छह बजे बुलायी गयी है। बैठक कांग्रेस मुख्यालय में होगी। बुलायी गयी है। इसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
रांची। राज्य सरकार ने टिस्को लीज भूमि को सब लीज पर देने के लिए एप्रोप्रियेट मशीनरी कमेटी में चाणक्य चौधरी उपाध्यक्ष कॉरपोरेट सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर को सुनील भाष्करण के स्थान पर एप्रोपियेट मशीनरी कमेटी का सदस्य मनोनीत किया है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अनुशंसा पर टाटा एप्रोपियेट मशीनरी के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसी आलोक में चाणक्य चौधरी को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में भू-राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार काे सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक पर्षद की तृतीय बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि झारखंड में कृषि एवं वनोपज क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इसे बढ़ावा देने के लिए सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का गठन हुआ है। इसका उद्देश्य विभिन्न वनोपज का उत्पादन, संकलन, प्रसंस्करण, अनुसंधान तथा विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहकारी आधार पर संगठित करना है। ऐसे में इस सहकारी संघ की जानकारी किसानों तक पहुंचनी चाहिए, ताकि वे इससे जुड़कर उत्पादों का लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में मंगलवार काे झारखंड सचिवालय सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने झारखण्ड सचिवालय सेवा संघ के लंबित मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर झारखंड सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद, महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा, उपाध्यक्ष विनय बरनवाल, इरशाद आलम, सचिव पीयूष कुमार एवं दीप्ति शिखा हेरेंज उपस्थित थे।