Author: shivam kumar

रांची। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार की शाम से हो रही बारिश के बाद स्वर्णरेखा परियोजना के चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में चांडिल डैम का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ गया है। बुधवार की सुबह डैम का जलस्तर 181.70 मीटर तक पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए चांडिल डैम का एक और रेडियल गेट आधा मीटर खोल दिया गया। वर्तमान में डैम के पांच रेडियल गेट को खोले गये हैं। इनमें रेडियल गेट संख्या 6 को 35 सेंटीमीटर, गेट संख्या 7, 8 और 9 को 10-10 सेंटीमीटर और गेट संख्या 12 को…

Read More

काठमांडू। नुवाकोट के शिवपुरी में एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई है। हेलीकॉप्टर में पायलट अरुण मल्ल के अलावा चार अन्य चीनी नागरिक सवार थे। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बागमती पुलिस के डीआईजी बिष्णु कुमार केसी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के काठमांडू हवाई अड्डे से रसुवा के सियाफ्रुवेसी के लिए उड़ान भरने वाला एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरने के तीन मिनट के भीतर हेलीकॉप्टर का काठमांडू एटीसी से संपर्क टूट गया था। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटना का समय दोपहर 1:54 बजे बताया है। प्राधिकरण…

Read More

नाडी (फिजी)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिजी के नाडी में श्री शिव सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति फिजी की राजकीय यात्रा पर हैं। फिजी की राजधानी सुवा में आधिकारिक कार्यक्रमों के सफल समापन के बाद राष्ट्रपति नाडी पहुंची हैं। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने शहीद सैनिकों की स्मृति में सुवा में स्थापित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और महात्मा गांधी मेमोरियल हाईस्कूल का दौरा किया। मुर्मू ने हाईस्कूल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुवा में दिन के अंतिम आधिकारिक कार्यक्रम में फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवलिली कैटोनीवरे ने स्टेट हाउस में…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में तख्तापलट और पूरे देश में अराजकता और हिंसात्मक माहौल के बीच नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को गठित होने वाली अंतरिम सरकार का नेता चुना गया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। ग्लोबल माइक्रोक्रेडिट आंदोलन के संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रमुख प्रतिपक्षी माना जाता है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनने का प्रस्ताव मान लिया है। इस बैठक में आरक्षण आंदोलन के प्रमुख छात्र नेताओं के साथ-साथ तीनों सेनाओं…

Read More

न्यूयॉर्क। चीन सरकार को खुफिया जानकारी देने के आरोप में अमेरिका ने चीनी अमेरिकी नागरिक को दोषी ठहराया है। अमेरिका में मंगलवार को एक चीनी अमेरिकी व्यक्ति को लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता होने के अपने दर्जे का इस्तेमाल कर असंतुष्टों की जानकारी जुटाने और उसे चीन सरकार को देने के आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया। न्यूयॉर्क में एक संघीय न्यायाधीश ने शुजुन वांग के मामले में फैसला सुनाया। वांग ने शहर में एक लोकतंत्र समर्थक समूह की स्थापना में मदद की थी। अभियोजन पक्ष ने कहा कि चीन की मुख्य खुफिया एजेंसी के इशारे पर वांग एक दशक से अधिक…

Read More

– मुरादाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व हेड कोच तकी इमाम ने दी जानकारी मुरादाबाद। मुरादाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव व हेड कोच ने तकी इमाम ने बताया कि कानपुर में आयोजित हुईं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले से 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर 2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक जीतकर अपने नाम कर मुरादाबाद का नाम रोशन किया। तकी इमाम ने आगे बताया कि बुधवार को मुरादाबाद लौटे सभी खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर स्वागत अभिनंदन किया गया। 2 अगस्त से 5 अगस्त को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो द्वारा इंडिया ताइक्वांडों के तत्वाधान में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…

Read More

फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद सनी देयोल ने इस साल ‘बॉर्डर-2’ की घोषणा की थी। अनुराग सिंह की निर्देशित ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में आयुष्मान खुराना के अहम किरदार में नजर आने की उम्मीद थी। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि एक्टर ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि महीनों की चर्चा के बाद आयुष्मान ने ‘बॉर्डर-2’ छोड़ दी है क्योंकि वह फिल्म में सनी देओल की…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर किये जाने पर दुख जताया है। उन्हाेंने कहा कि विनेश भारतीय महिलाओं की वास्तव में अथक भावना की प्रतीक हैं। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के असाधारण कारनामों ने हर भारतीय को रोमांचित किया है और देश को गौरवान्वित किया है। हालांकि हम सभी अयोग्य ठहराए जाने पर उनकी निराशा को साझा करते हैं, लेकिन वे 140 करोड़ लोगों के दिलों में चैंपियन बनी हुई हैं। विनेश भारतीय महिलाओं की वास्तव में अथक…

Read More

नई दिल्ली। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल से पहले अयोग्य ठहराए जाने पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक बयान में कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है। वे अभी कुछ समय पहले ओलंपिक विलेज पॉलीक्लिनिक में विनेश से मिलीं और उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, भारत सरकार और पूरे देश के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम विनेश को सभी चिकित्सा और भावनात्मक सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू से अपील की है। वे इस बात से वाकिफ हैं कि विनेश की मेडिकल टीम…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 08 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह वही तारीख है जब 1942 में महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा देते हुए अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। आजादी की लड़ाई में भारत छोड़ो आंदोलन मील का पत्थर साबित हुआ। इसके पांच साल बाद ही अंग्रेजों को भारत से उलटे पांव लौटना पड़ा। भारत छोड़ो आंदोलन ब्रिटिश हुकूमत की ताबूत में अंतिम कील साबित हुआ। बापू ने इस आंदोलन की शुरुआत अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुंबई अधिवेशन से की थी। इस मौके पर महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है। इन सीटों पर 3 सितंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे आएंगे। असम, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और उड़ीसा से एक-एक सीट के लिए मतदान होगा। असम से कामाख्या प्रसाद तासा, सर्वानंद सोनोवाल, बिहार से मीसा भारती, विवेक ठाकुर, हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयनराजे भोसले और पीयूष गोयल, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल, त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब इस बार लोकसभा में जीत कर आए…

Read More