Author: shivam kumar

रांची। उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (पीएमएफएमई) योजना का औपचारिकीकरण बैंकर्स कॉन्क्लेव 2024 का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने बेहतर कार्य करनेवाले कई उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते छोटे उद्यमियों को राज्य सरकार के स्तर से दी जा रही मदद की जानकारी दी। कहा कि पीएमएफएमई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य उद्यम के क्षेत्र में सूक्ष्म स्तर पर उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सुविधा प्रदान किया जाना है। झारखंड सरकार द्वारा अब तक…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 36 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पीएमसीएच में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप 4315 नए पद सृजित किए गए हैं। इसके साथ स्वास्थ्य और परिवहन विभाग में नौकरी देने का फैसला लिया है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि खान एवं भूतत्व विभाग में चार पदों का सृजन किया गया है। दो पद अपर निदेशक और दो पद उप निदेशक खनिज के लिए सृजन करने की मंजूरी मिली है। अपर निदेशक खनिज विकास के…

Read More

वाराणसी। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते गंगा सहित सहायक नदियों में जलस्तर उफान पर है। जलस्तर में लगातार बढ़ाव को देख तटवर्ती क्षेत्र के नागरिकों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का रूख है। मंगलवार को सुबह आठ बजे वाराणसी में गंगा का जलस्तर 66.46 मीटर दर्ज किया। गंगा में चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। जौनपुर और फाफामउ में गंगा का जलस्तर स्थिर है। दोनों शहरों में सुबह आठ बजे तक जलस्तर 67.86 मीटर 78.55 मीटर दर्ज किया गया। इसी तरह…

Read More

—दौड़ के समानान्तर ही प्रतिदिन सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में मंगलवार को अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन जनरल ड्यूटी के लिए जनपद मऊ, सोनभद्र एवं वाराणसी के पंजीकृत युवाओं ने पूरे दमखम के साथ दौड़ लगाई। बुलाए गए 1463 अभ्यर्थियों में से 1201 ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ में 497 अभ्यर्थी पास हुए। सेना भर्ती निदेशक के अनुसार दौड़ के समानान्तर ही प्रतिदिन सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जनरल ड्यूटी के लिए गाजीपुर के पंजीकृत युवाओं की दौड़ होगी। इसके…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राशन वितरण मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारी ने हाल ही में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिसुर रहमान उर्फ़ बिदेश और उनके भाई अलीफ नूर उर्फ़ मुकुल के नाम पर एक फर्जी कॉर्पोरेट इकाई का पता लगाया है। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा क्षेत्र की है। सूत्रों के अनुसार, इस कॉर्पोरेट इकाई का नाम जीपी एग्रो फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को प्रारंभिक सुराग मिले हैं कि यह कंपनी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से वितरित होने वाले चावल और गेहूं को खुले…

Read More

कोलकाता। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर जाने के बाद बांग्लादेश में अस्थिरता थमी नहीं है। वहां थानों से लेकर जेलों तक हर जगह हमले हो रहे हैं। जेल पर हमला करके आंदोलनकारी प्रतिबंधित जमात के सदस्यों और इस्लामी छात्र संगठन के कैदियों को भी मुक्त करवा रहे हैं। सोमवार रात तक जमात और इस्लामी छात्र संगठन के सैकड़ों कैदियों को छुड़ा लिया गया था। इसके कारण बंगाल की कंटीले तारविहीन सीमा पर बांग्लादेशी घुसपैठ का खतरा बढ़ गया है। इसी आशंका के चलते बीएसएफ ने ‘नाइट विजन’ कैमरों के साथ सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। सूत्रों…

Read More

जलपाईगुड़ी। जनता के कड़े विरोध के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हसीना ने अपनी बहन रेहाना के साथ देश छोड़कर भारत में शरण ली है। मंगलवार को भी हिंसा नहीं रुकी है। बताया जा रहा है कि हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेता और कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। उनमें से कई लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ रहे हैं। कई ने फुलबाड़ी सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश किया है। अवामी लीग के युवा नेता मोहम्मद रूबेल इस्लाम ने मंगलवार दोपहर फुलबाड़ी सीमा से भारत में प्रवेश किया। उनका…

Read More

– दिनेश कार्तिक साउथ अफ्रीकी टी20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे केप टाउन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अगले साल साउथ अफ्रीकी टी20 लीग (एसए20) में खेलेंगे। रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पार्ल रॉयल्स ने मंगलवार को सीजन-3 के लिए अपने सबसे नए विदेशी खिलाड़ी के रूप में दिग्गज भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को शामिल करने की घोषणा की है। कार्तिक साउथ अफ्रीकी टी20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हाेंगे। हाल ही में 39 वर्षीय बल्लेबाज कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 2024 के बाद खेल…

Read More

सुवा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी की राजधानी सुवा में हैं। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया। यह फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच मित्रता के गहरे संबंधों का परिचायक है। यह सचित्र विवरण भारत की राष्ट्रपति के एक्स हैंडल पर साझा किया गया है। द्रौपदी मुर्मू का सुवा पहुंचने पर फिजी के प्रधानमंत्री सीटिवेनी राबुका ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रपति फिजी के…

Read More

लंदन/वांशिगटन/ढाका। बांग्लादेश में अराजक हालात और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद लंदन जाने के कयासों के बीच ब्रिटेन विदेश सचिव डेविड लैमी के बयानों पर गौर करें तो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को राजनीतिक शरण मिलने पर ग्रहण लग सकता है। ज्ञात रहे कि शेख हसीना बांग्लादेश से भारत पहुंची हैं जहां से उनके लंदन जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हसीन इस समय भारत के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर हैं। डेविड लैमी ने बांग्लादेश में पिछले दो सप्ताह के हालात का जिक्र करते हुए इन घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच नाटकीय घटनाक्रम में प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तपलट होने और देश छोड़ने के बाद जहां सेना ने सत्ता संभाल ली है। वहीं देशभर में अराजकता और हिंसा के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को तत्काल रिहा करने के आदेश दिए हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “बैठक में सर्वसम्मति से बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया को रिहा करने का फैसला किया गया। इसके अलावा, छात्र भेदभाव विरोधी आंदोलन और हाल की…

Read More