Author: shivam kumar

पलामू। झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य कर पदाधिकारी अंकेश अलंकार ने शुक्रवार रात पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से हीरो कंपनी की 24 नई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में करने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शनिवार को बताया कि राज्य कर पदाधिकारी ने उन्हें सूचना दी कि एक लाल रंग की टाटा 112 ट्रक जो डालटनगंज से लेस्लीगंज की तरफ जा रही है, उसमें 24 हीरो कम्पनी की नयी मोटरसाईकिल लदी हुई हैं। टाटा 112 ट्रक (एलपीटी जेएच03एफ 3340) को रोका गया और छानबीन की गयी तो…

Read More

रांचीं। यह तो जगजाहिर है कि कोई भी पार्टी अपने सभी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दे सकती है। टिकट न मिलने वाले नेताओं की बात करें तो वह या तो पार्टी छोड़कर चले जा रहे हैं। या फिर पार्टी में रहकर उनपर भीतरघात करने का आरोप लगता है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के बरही विधायक उमाशंकर अकेला का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल पार्टी की तरफ से उनका टिकट काट दिया गया है। उनके बदले इस बार कांग्रेस ने अरुण साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बात से नाराज उमाशकंर अकेला ने कांग्रेस…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। कहा है कि भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी इंडी गठबंधन सरकार में कमीशनखोरी और वसूली एक प्रमुख राजकीय धंधा बन गया है। मुख्यमंत्री से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों और मंत्रियों तक की इसमें भारी संलिप्तता देखी जा रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि जहां एक ओर राज्य सरकार के संरक्षण में चोरों, डकैतों और लुटेरों द्वारा झारखंड की जनता को लूटकर भय का वातावरण तैयार किया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों के द्वारा कभी…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी 5वीं सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इस सूची में महज एक नाम है। जामा विधानसभा सीट से डॉक्टर लुईस मरांडी को टिकट दिया गया है। डॉक्टर लुईस मरांडी को टिकट दिये जाने का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। उनके साथ झामुमो का दामन थामने वाले लगभग सभी लोगों को टिकट दे दिया गया। लेकिन डॉक्टर लुईस मरांडी का टिकट होल्ड पर रखा गया था। लेकिन अब पार्टी ने उन्हें जामा से उतार दिया है। 2014 में हेमंत सोरेन को चुनाव में हरा चुकी है डॉक्टर लुईस मरांडी 2014 की विधानसभा चुनाव…

Read More

सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी चाय बागान के श्रमिकों ने शुक्रवार को अपनी बकाया मजदूरी की मांग पर मैनेजर का कार्यालय घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि दो सप्ताह से उन लोगों का वेतन बकाया है। परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। श्रमिकों की माने तो पर्याप्त पैसे के अभाव में मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। वहीं, बागान प्रबंधक कोशिश दास ने बताया कि श्रमिकों का बकाया वेतन बैंक को दे दिया गया है। बैंक की समस्याओं के कारण श्रमिकों का वेतन अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इसका जल्द समाधान हो जाएगा। जबकि…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सोरेन परिवार की बहू को लेकर बड़ा सवाल उठाया। सिन्हा ने कहा कि सीता सोरेन के लिए जिस तरह से अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया, क्या इसी तरह का बयान दूसरी बहू कल्पना सोरेन के ऊपर इरफान अंसारी के देने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप रहता। क्या, सोरेन परिवार इरफान अंसारी के इस बयान का खंडन करेगा। इरफान अंसारी के बयान पर झामुमो स्पष्टीकरण दे। उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद इरफान अंसारी का बयान घोर आपत्तिजनक जनक है। यह उनकी मानसिकता…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राजभवन में सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प के महानिरीक्षक कमलजीत सिंह बन्याल ने भेंट की। इस अवसर पर महानिरीक्षक बन्याल ने राज्यपाल को हजारीबाग के सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित होने वाले ‘दीक्षांत परेड’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Read More

विशेष कुछ सीटों पर पार्टी बदल कर चुनाव मैदान में उतरे हैं पुराने प्रतिद्वंद्वी कई सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2019 में बेहद करीबी हुआ था मुकाबला नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के छठे संस्करण के लिए दो चरणों में होनेवाले चुनावों के मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गयी है। राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नामांकन दाखिल करने का काम भी तेजी से चल रहा है। 13 नवंबर को होनेवाले पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का काम अगले 24 घंटे में…

Read More

नवादा। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध नवादा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक पर लदे 25 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब जब्त कर ली है। चार वाहनों को ही बरामद किया गया है। माफिया भागने में सफल रहा।गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में ग्राम पौरा से कुल 2583 लीटर विदेशी शराब,01 ट्रक,01 पिकअप एवं 02 मोटरसाइकिल को नवादा पुलिस ने जब्त किया है। नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़े ट्रक में भरकर शराब माफिया कादिरगंज थाने के गांव की ओर शराब ले जा रहे…

Read More

26 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय संबंधी दो पेज के पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। वे लंबे समय से विलय को लेकर फैसला टालते आ रहे थे। दरअसल, महाराजा हरि सिंह अपने राज्य को भारत और पाकिस्तान के बीच आजाद देश के रूप में देखने का सपना पाले थे। उनका यह सपना तभी से आकार ले रहा था जब बंटवारे के समय ब्रिटिश सरकार ने तकरीबन छह सौ रजवाड़ों के सामने दो विकल्प रखे- या तो अपनी रियासत का विलय भारत या पाकिस्तान में किसी एक साथ कर लें या फिर स्वतंत्र…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुक्रवार को सिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह के समक्ष सुदेश महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पर्चा भरने के दौरान सुदेश के साथ असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद थे। नामांकन से पूर्व मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में हिमंता बिस्वा सरमा और सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो सहित एनडीए के कई नेता शामिल थे।

Read More