Author: shivam kumar

रांची। राज्य सरकार के कर्मियों का एक जुलाई 2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी मिल गयी है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दिया। वर्तमान में सातवां वेतन प्राप्त राज्य कर्मियों को 50 प्रतिशत मिल रहा है अब तीन प्रतिशत बढ़ने के बाद उन्हें 53 प्रतिशत डीए मिलेगा। वहीं, बढ़ा महंगाई भत्ता का लाभ सातवां वेतनमान प्राप्त पेंशनधारी व पारिवारिक पेंशनधारियों को भी मिलेगा। ऐसे में जनवरी माह के वेतन से राज्यकर्मियों व पेंशनधारियों को बढ़ा हुआ डीए के साथ वेतन- पेंशन का भुगतान किया जायेगा।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के अशोक विहार में आयोजित एक कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को 4500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा दिया। इसमें जेजे क्लस्टर के निवासियों के लिए 1,675 फ्लैट, स्कूल और कॉलेजों से जुड़े प्रोजेक्ट हैं। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, वे दिल्ली के लोगों को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री ने सभी के लिए आवास की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप आज अशोक विहार में झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए बनवाए गए…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश की आर्थिक स्थिति को चिंताजनक बताते हुए सरकार से नए बजट में इस ओर खास ध्यान देने की जरूरत बताई है। पार्टी का कहना है देश के आर्थिक ग्रोथ और जीएसटी संग्रह में गिरावट गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस के महासचिव (संचार) एवं सांसद जयराम रमेश ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि देश में आर्थिक मोर्चे पर निराशाजनक स्थिति है। आर्थिक ग्रोथ में गिरावट से लेकर जीएसटी राजस्व संग्रह तक खराब हालत में है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि यह वक्त की मांग है कि सरकारी तंत्र अपना ध्यान पॉपकॉर्न पर…

Read More

इंफाल। केन्द्रीय गृह सचिव रह चुके अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को मणिपुर के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भल्ला काे मणिपुर राइफल्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राजभवन में आयाेजित शपथग्रहण समाराेह में मणिपुर हाई काेर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. कृष्णकुमार ने अजय कुमार भल्ला काे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार भल्ला पंजाब के जालंधर से आते हैं। अजय…

Read More

-जन सुराज के संस्थापक गांधी मैदान में अनशन पर डटे पटना। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा को दुबारा कराने की मांग को लेकर अंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने समर्थकों के साथ शुक्रवार को स्टेशन पर रेल रोककर प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन रोक दी। इस बाबत पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन रोके जाने की वजह से बक्सर-फतुहा पैसेंजर करीब 20 मिनट विलम्ब से अपने गंत्वय…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर लाॅरेंस बिश्नोई का जेल में इंटरव्यू करवाने के मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया। राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने गुरुवार की रात यह आदेश जारी किया। दरअसल, पंजाब में लोक गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस लाॅरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लेकर आई थी। रिमांड की अवधि के दौरान खरड़ में एक टीवी चैनल ने लाॅरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू किया गया था। यह इंटरव्यू करवाने का आरोप डीएसपी गुरशेर सिंह पर लगा था। लंबी जांच व हाई…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के दूसरे बेटे योशिता राजपक्षे आज सुबह बयान दर्ज कराने के लिए आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) पहुंचे। सीआईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। सीआईडी ​​ने उन्हें 28 दिसंबर को भेजे समन में कटारगामा में एक सरकारी स्वामित्व वाली भूमि के स्वामित्व के संबंध में बयान देने के लिए तीन जनवरी को बुलाया था। डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार, सीआईडी ​​ने 27 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के पूर्व निजी मुख्य सुरक्षा अधिकारी नेविल वन्नियाराच्ची से चार घंटे तक पूछताछ कर बयान दर्ज किए थे। सीआईडी ने उनसे पूछा था कि उन्होंने…

Read More

साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ के पावर-पैक टीज़र ने रिलीज़ होते ही हर किसी को चौंका दिया। जहां टीज़र ने सलमान खान की बेहतरीन स्वैग को एक बार फिर सबके सामने पेश किया, वहीं इसकी जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक (बीजीएम) को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस आकर्षक बीजीएम के निर्माता संतोष नारायणन, जो अपने काम को लेकर बेहद उत्साहित हैं, ने टीम के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि ‘सिकंदर’ के बीजीएम को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया पर वह कैसा महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा,…

Read More

भागलपुर। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता, दोबारा परीक्षा लेने और छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को युवा शक्ति के द्वारा बिहार बंद का भागलपुर में मिला जुला असर देखने को मिला। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय को बंद कराया एवं विश्वविद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी भी किया। युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने सड़क को जाम कर दिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर किया गया है। इस बंदी…

Read More

– एसकेएम के नहीं आने पर अब उगराहां गुट को न्यौता चंडीगढ़। पंजाब में आंदोलनकारी किसानों से बातचीत के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की बैठक शुक्रवार को पंचकूला में नहीं हो सकी। अब कमेटी ने शनिवार को फिर से बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ किसानों ने चार जनवरी को खनौरी बार्डर पर महापंचायत बुलाई है। उधर, खनौरी बार्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शुक्रवार को 39वें दिन भी जारी रहा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए गठित हाई पावर कमेटी की आज पंचकूला में होने वाली बैठक में शामिल होने…

Read More

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में शुक्रवार को बरियातू रोड स्थित सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री मामले में जेल में बंद निलंबित आइएएस अधिकारी छवि रंजन की ओर से रांची की निचली अदालत के संज्ञान आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई हुई। मामले में हाइ कोर्ट ने इडी से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। मामले में छवि रंजन की ओर से इडी कोर्ट के जरिये लिए गए संज्ञान आदेश को चुनौती देते हुए केस को निरस्त करने का आग्रह किया गया है। साथ ही छवि रंजन की ओर से अपनी गिरफ्तारी को भी…

Read More