रांची। साहिबगंज में शनिवार को जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के पशुपालन कार्यालय के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नवल कुमार उर्फ बड़कू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवल को किसी का फोन आया था जिसके बाद वह घर से निकला था। इसी दौरान किसी ने पीछे से उसकी पीठ पर गोली चलाई। गोली शरीस को छेदते हुए आर-पार हो गई। युवक को अस्पताल जे जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नवल कुमार गुल्ली भट्टा के पांच मोड़वा के पास रहता था। नगर…
Author: shivam kumar
रांची। जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में झारखंड सीआईडी ने परीक्षार्थियों और आम लोगों से अपील करते हुए साक्ष्य या जानकारी मांगी है। इसके लिए सीआईडी ने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। सीआईडी ने कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा, 2023 में कथित गड़बड़ी और अनियमितता के संबंध में किसी परीक्षार्थी या अन्य किसी के पास कोई साक्ष्य (अभिलेख, ऑडियो-वीडियो) या कोई अन्य जानकारी है तो मोबाइल नंबर 9934309058 और ईमेल आईडी (sp-cid@jhpolice.gov.in) पर उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा इस संबंध में किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अनुसंधानकर्ता से मिलकर जानकारी उपलब्ध करवाई…
रांची। रांची के कठहल मोड़ स्थित पुदांग में झारखंड का सबसे बड़ा राधा कृष्ण मंदिर बनकर तैयार है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा ट्रस्ट की ओर से बनाये गये मंदिर का कल पांच जनवरी को सुबह 10 बजे उद्घाटन होगा। यह कार्यक्रम 20 संत-महात्माओं की उपस्थिति में ट्रस्ट के संस्थापक और संरक्षक संत शिरोमणी डॉ। स्वामी सदानंद जी महाराज और परमपूज्य मोहन प्रिया चार्य जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान मंदिर परिसर 20 संत-महात्माओं के विशेष मंत्रोच्चार से गूंज उठेगा। समारोह में भक्तों की भारी भीड़ भी उमडेगी। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन भी कर सकेंगे। उद्घाटन…
बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार जवानों का बलिदान हो गया, जबकि दो घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना जिले के एसके पायीन इलाके में हुई। सेना का वाहन सड़क से फिसलकर पास की खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। एमएस बांदीपोरा अस्पताल के डॉ. मसरत ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए छह में से पांच सैन्य कर्मियों को अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से दो को मृत घोषित कर दिया…
खूंटी। डीआरडीए स्थित सभागार में शनिवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिशिर कुमार की अध्यक्षता में पंचायत राज विभाग के जरिये संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा और समीक्षा की गई। इनमें मुख्य रूप से जीपीडीपी-जीपीएफटी ट्रेनिंग के तहत टीएमपी पोर्टल में इंट्री की प्रगति, 15वें वित्त आयोग के तहत व्यय को एक सप्ताह में 50 फीसदी तक बढ़ाने, पंचायत ज्ञान केंद्र का अधिष्ठापन, जनप्रतिनिधियों के मानदेय, सभी पंचायतों में बायोमेट्रिक मशीन का अधिष्ठान और संचालन सुनिश्चित करने, पंचायत सुदृढ़ीकरण और 15वें वित्त आयोग की उपयोगिता प्रमाण पत्र की…
खूंटी। जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय खूंटी में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक निशांत रौशन ने बताया कि मार्ग के किनारे साइनेज अधिष्ठापित किए गए हैं, जो मार्ग से जुड़ी जानकारी के संकेतक हैं। वाहन चलाते समय सभी प्रकार के साइनेज को दृष्टिगत रखते हुए गाड़ी चलाएं। हमेश वाहन निर्धारित गति सीमा पर ही चलाएं।…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी में किसानों को इंसाफ देने की मांग की। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के सुखाड़ के बाद राज्य में इस वर्ष धान की अच्छी फसल हुई है। किसानों को अपने मेहनत का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद राज्य सरकार से थी। हेमंत सरकार में शामिल दलों ने चुनाव से पूर्व ₹3200/क्विंटल धान खरीद करने का आश्वासन दिया था लेकिन राज्य सरकार अपने वादे से उलट गई। राज्य में 2300रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद और 100रुपए…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मुंडा के जन्मदिवस पर उन्हे याद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारखंड की माटी के लाल, संविधान सभा के सदस्य और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। कहा कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा को सम्मान देते हुए अबुआ सरकार द्वारा ओवरसीज स्कॉलरशिप योजनाओं को चलाया जाता है जिसमें वंचित समाज के युवा हर वर्ष विदेश में सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा लेते हैं।
रांची। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को चान्हो में बैंक की कम शाखाओं पर चिंता जाहिर की। मंत्री ने पंजाब नेशनल बैंक में क्षेत्र के लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर बैठक की। साथ ही राज्य सरकार के जरिये किसानों के लिए चलाई जा रही दो लाख रुपये तक की ऋण माफी योजना में आ रही अड़चनों को लेकर बैंक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी केवाईसी को लेकर हो रही है। केवाईसी नहीं होने से क्षेत्र के लोग सरकार की योजना का समय पर लाभ नहीं…
रांची। नगर विकास मंत्री मंत्री सुदिव्य ने सभी 49 नगर निकायों में सिवरेज सिस्टम बनाने के लिए अलग-अलग निकायों का नक्शा तैयार कर डीपीआर बनवाने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया है। मंत्री ने कहा है कि जैसे-जैसे राशि उपलब्ध होगी प्राथमिकता के आधार पर सिवरेज सिस्टम का निर्माण कराया जाये। सभी प्रस्तावों को सरकार के समक्ष रखते हुए आवश्यकता बता कर राशि के लिए संतुष्ट किया जायेगा। यह भी देखा जाये कि कौन-कौन से निकाय अभी अमृत या किसी अन्य योजना से आच्छादित है कि नहीं। मंत्री ने प्रधान सचिव सुनील कुमार से कहा है कि वर्तमान में…
विशेष हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढ़ने की जरूरत नहीं: भागवत, भागवत सही कह रहे हैं: विपक्ष जब सत्ता प्राप्त करनी थी, तब मंदिर-मंदिर, सत्ता मिल गयी, तो मंदिर नहीं ढूंढ़ने की नसीहत: अविमुक्तेश्वरानंद मोहन भागवत किसी एक संगठन के प्रमुख हो सकते हैं, हिंदू धर्म के प्रमुख नहीं: रामभद्राचार्य सवाल: मोहन भागवत के बयान के हिसाब से जो हिंदू की बात करेगा, तो क्या वह राजनीति कर रहा है? अगर मस्जिद में मंदिर ढूंढ़ने वाला नेतागिरी चमका रहा है, तो फिर राम मंदिर आंदोलन में शामिल लोगों को क्या कहा जाये नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है।…
