गुवाहाटी। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने और स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक उद्योग आउटरीच कार्यक्रम 25 (आईओई25) आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम दो दिनों के लिए तैयार किया गया है, जिसका पहला चरण 13 जनवरी को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा और दूसरा चरण 15 जनवरी को गुवाहाटी वायु सेना केंद्र में आयोजित किया जाएगा। आईओई25 रक्षा उद्योग के भागीदारों, नवप्रवर्तकों और स्टार्ट-अप्स को भारतीय वायु सेना से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा, जो रक्षा में नवाचार की जरूरत और एक आत्मनिर्भर रक्षा परितंत्र…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सांसद कालीचरण सिंह एवं विधायक जनार्दन पासवान ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री से झारखंड लोक सेवा आयोग की सदस्य अजिता भट्टाचार्य ने मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के पुत्र रितेश बैस ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
खंडवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मध्य प्रदेश के प्रवास के दूसरे दिन प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की नगरी में पहुंचे और यहां संघ की कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक में शामिल हुए। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने समर्थ कुटुम्ब व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल का विवेक पूर्ण उपयोग करना चाहिए। घर में सभी सदस्यों को मोबाइल अलग रख कर आनंद पूर्वक चर्चा करना चाहिए। ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट में सरसंघचालक डॉ. भागवत की उपस्थिति में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में डॉ. भागवत ने…
रांची। राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में कुछ दिन पहले अपराधियों ने कारोबारी को निशाना बनाया था। अपराधियों ने कारोबारी से 13 लख रुपए छिनतई किया और गोलीबारी किया था, जिसमें सुमित नामक व्यक्ति को गोली लगी थी। इस गोलीबारी में सुमित घायल हो गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इस मामले में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया था। इस मामले में रांची पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ किया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि अब…
बोकारो। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की टीम नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी क्षेत्र के चुट्टे और लोधी सहित गोमिया थाना क्षेत्र के धमधरवा जैसे दुर्गम गांवों में छापेमारी कर रही है। एनआइए की यह छापेमारी नक्सलियों के मददगार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ हुइ है। तुइयो सहित अन्य गांवों से मिली जानकारी के अनुसार, दो शिक्षकों और अन्य के यहां छापेमारी हुइ है। संबंधित सभी घरों के सदस्यों के मोबाइल जब्त किये गए हैं। अभी तक कोइ गिरफ्तारी तो नहीं हुइ है लेकिन मोबाइल फोन और अलग-अलग जगहों से कइ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बताया गया है कि…
रांची। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शीतलहर को देखते हुए छह और सात जनवरी को जिले के सभी कोटि के सरकारी उच्च, माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय सहित सभी निजी विद्यालयों को पूर्णत: बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही निर्देश दिया कि सभी कोटि के सरकारी उच्च,माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मी उक्त अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे।
रांची। झारखंड में 5 जनवरी 2025 को पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) की द्वितीय आकलन परीक्षा। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। बता दें कि इसके लिए शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान अध्यक्ष ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। इतने शिक्षक देंगे परीक्षा इस परीक्षा में कक्षा 1 से 5 तक को पढ़ाने वाले कुल 9650 और कक्षा 6 से 8 को पढ़ाने वाले 1600 शिक्षक शामिल होंगे। जानकारी हो कि आकलन परीक्षा…
रांची : राज्य के सरकारी कर्मियों (ग्रुप डी को छोड़कर) को चल और अचल संपत्ति का विवरण 28 फरवरी तक देना होगा। इस संबंध में कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के डीसी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी सेवक, ग्रुप डी को छोड़कर 28 फरवरी तक मानव संपदा प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से चल और अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करें। यह विवरण एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक का देना है।
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की मंगलकामना करता हूं। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश ने ट्वीट कर कहा है कि हम सभी कार्यकतार्ओं के अभिभावक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं।
रांची। रिम्स ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के सत्र 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत रिम्स के कुल 41 विभागों के पीएचडी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया होगी। आवेदन वेबसाइट रिम्स के वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ 15 जनवरी तक जमा करना होगा। पीएचडी एंट्रेंस 18 फरवरी को संभावित है। परीक्षा आॅफलाइन मोड पर होगी। परीक्षा अवधि 120 मिनट का होगा। इसमें एमसीक्यू पैटर्न पर सवाल होंगे। परीक्षा केंद्र रिम्स, रांची में ही होगा। इसमें आवेदन फॉर्म शुल्क जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 300 रुपये एवं झारखंड के एससी तथा…
रांची। रांची के स्टेशन रोड में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी हुई है। पुलिस ने स्टेशन रोड में पटेल चौक के पास स्थित अकार्ड होटल में छापेमारी की है। पुलिस ने होटल से एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दर्ज मामले के अनुसार, होटल संचालक की मिलीभगत से होटल में अवैध देह-व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने होटल संचालक सहित कई लोगों पर मामला दर्ज किया है।
