फिल्म तंगलान का मच अवेटेड टाइटल ट्रैक आखिरकार रिलीज़ हो गया है। चियान विक्रम और मालविका मोहनन स्टारर पा. रंजीत की फ़िल्म के ट्रेलर ने अपनी भव्यता और रहस्य से एक मजबूत प्रभाव सभी पर डाला है। ऐसे में अब, टाइटल ट्रैक ‘तंगलान वॉर’ की रिलीज़ के साथ, फैंस इस एपिक यूनिवर्स में और भी गहराई से गोता लगा सकते हैं। गाने के रिलीज के साथ जीवी प्रकाश द्वारा कंपोज्ड यह मजबूत गाना अपने नाम की तरह ही जोश से भरा है, साथ ही एक अनोखे म्यूजिकल जर्नी पर ले जाता है। कहना गलत नहीं होगा की फिल्म के लिए…
Author: shivam kumar
अभिनेता अक्षय कुमार की हाल ही में फराह खान और साजिद खान से मुलाकात हुई। कुछ दिनों पहले फराह की मां का निधन हो गया था। शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज ने फराह से मुलाकात की। अभिनेता अक्षय कुमार भी फराह और साजिद के घर पहुंचे। इस बार अक्षय का लुक देखकर फैंस हैरान रह गए। उनका कार में बैठने का वीडियो वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार की पिछली 9 से 10 फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं। अब उनकी आगामी ‘खेल-खेल में’ रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले उनकी ‘सरफिरा’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से शुक्रवार को दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के जरिये स्वलिखित पुस्तक “एक सफर हमसफ़र के साथ” की एक प्रति उन्होंने राज्यपाल को दिया। इसके लिए राज्यपाल ने आभार जताया।
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार काे कांग्रेस विधायक नेहा शिल्पी तिर्की ने सदन में भुईंहर मुंडा जाति का मुद्दा उठाया, जो अपनी जाति की पहचान को कायम रखने के लिए 24 साल से संघर्ष कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य के अनेक अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति जैसे- भुईहर मुंडा, खूंटकटी मुआईण्डा, कम्पाट मुण्डा, चीक बड़ाईक, भईया (पाईक), लोहरा, लोहार, चीक बड़ाईक, स्वांशी, घटवार, घटवाल आदि समुदायों के खतियान में लिपिकीय त्रुटि के कारण उनकी मूल अनुसूचित जाति या जनजाति के स्थान पर अन्य असंगत जाति या तथ्य दर्ज हो गये हैं,…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार काे झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आईजी, सीआरपीएफ, झारखंड सेक्टर साकेत कुमार सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के जेलों के रिक्त पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति किये जाने पर नाराजगी जतायी है और कहा है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अनुबंध पर नियुक्ति क्यों की जा रही हैं। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने सरकार को यह बताने को कहा कि जेलों के रिक्त पद कब तक भरे जायेंगे। पदों को भरने के लिए अब तक क्या प्रक्रिया की गयी है। अदालत ने हजारीबाग केंद्रीय कारा केआजादी के पहले के ऐतिहासिक दस्तावेज को संरक्षित करने के लिए अभिलेखागार कब तक बनेगा, इसकी भी जानकारी मांगी है। मामले की…
पूर्वी चंपारण। पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गड़हिया ओपी पुलिस की टीम ने गुरूवार को साढ़े चार माह पूर्व पुलिस की अभिरक्षा से हथकड़ी निकाल कर भागे एक शातिर बदमाश को उसके एक अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश गड़हिया ओपी क्षेत्र के सेमरा ग्राम का अजीत कुमार व सचिन कुमार है। अजीत बीते नौ मार्च को गड़हिया थाना से मधुबन थाना लाने के क्रम में मलंग चौक के पास लगे जाम के दौरान पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी निकाल कर भाग गया था। शातिर अजीत के विरूद्ध मधुबन…
लद्दाख। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में अपनी पहली छापेमारी में फर्जी क्रिप्टोकरेंसी ऑपरेटर से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने एआर मीर और अन्य के खिलाफ मामले में लद्दाख के लेह, जम्मू और हरियाणा के सोनीपत में कम से कम छह परिसरों पर छापेमारी की। आरोप है कि हजारों निवेशकों ने नकली मुद्रा में पैसा जमा किया, लेकिन उन्हें कोई रिटर्न या मुद्रा वापस नहीं मिली। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला लेह और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में दर्ज कई एफआईआर से सामने आया है।
लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एक शराब दुकान में गुरुवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। अपराधियों ने दो गोली चलायी। एक गोली शराब दुकान के गोदाम में लगी। वहीं दूसरी गोली दुकान के पास जन्मजय प्रसाद के मकान में लगी। इस गोलीबारी में शराब दुकानदार कृष्ण प्रसाद बाल-बाल बच गये। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
रांची। चैनल के मालिक अरूप चटर्जी ने धनबाद के तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत कुछ कोयला के कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर दाखिल याचिका की थी। मामले की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य सरकार के अलावा इडी और सीबीआइ से भी जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसमें बेबुनियाद बातें कही गयी हैं। इस मामले पर याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपने चैनल पर धनबाद से जुड़े…
रांची। एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में लातेहार,पलामू,गढ़वा जिले के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अभियान के दौर में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान भी साथ थे। इस क्रम में उन्होंने लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव, सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र तिवारी,…