रांची। झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निम्नलिखित नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है – अशोक निगम, जेपी सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, गीता देवी, केदार भुइयां, मुबारक अंसारी, नेपाल महतो, कार्तिक कुमार कम्हे, मुन्ना सिन्हा, प्रफुल माँझी, रत्ना शर्मा, अल्पना बोस, महेश्वर चौधरी, अशोक शर्मा, सुशील कुमार मंगलम, यशवंत सिंह, सीताराम रवानी। खीरू महतो ने पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य एवं आमंत्रित सदस्य में हाजी हसीब खान, केबी सहाय, शैलेंद्र महतो, आशा शर्मा, ब्रह्मदेव प्रसाद, उचित महतो, योगेश शर्मा, अक्षय सिंह एवं धनंजय सिन्हा को…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय आज राज्य सरकार की कैबिनेट मीटिंग के पूर्व राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी से प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मिले और उन्हें पुन: ज्ञापन सौंपते हुए कैबिनेट में रखने की मांग की । इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला और पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव भी मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कैबिनेट की होने वाली बैठक में वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए इस पर कारवाई की मांग करेंगे । इस अवसर पर संघ के केंद्रीय…
जमशेदपुर। बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो के बैनर से शिबू सोरेन गायब हो गये हैं। बैनर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर नहीं लगायी जा रही है। बैनर में इन दिनों हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ही रहती हैं। क्या कारण है कि झामुमो के सीनियर लीडर चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम को पार्टी छोड़नी पड़ी है। इन लोगों ने झामुमो को खून पसीने से सींचा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आनेवाले समय में और भी लोग पार्टी में शामिल होंगे। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार ने…
लखनऊ। रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व और देश में शांति के लिए भारतीय सेना को हमेशा युद्ध के लिए भी तैयार रहने को कहा है। इजराइल-फिलिस्तीन विवाद और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दुनियाभर में कई महत्वपूर्ण देशों के बीच चल रहे शुद्ध जैसे माहौल में राजनाथ सिंह का यह बयान बताता है कि भारत कहीं ना कहीं अपने आप को इसमें शामिल मान रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ शुक्रवार को अपने लखनऊ प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे…
नई दिल्ली। महिला पहलवान विनेश फाेगाट और बजरंग पुनिया ने आज से राजनीति में कदम रख दिया। दाेनाें पहलवानों ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पहले फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया। उनके साथ बजरंग पुनिया भी थे। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगाेपाल ने दोनों पहलवानों के पार्टी में शामिल होने की विधिवत घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि दाेनाें पहलवानाें का कांग्रेस परिवार में शामिल हाेने पर गर्व है। दाेनाें पहलवानाें ने एक स्वर मेंं कहा कि कांग्रेस ने बुरे…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने कांके रोड स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और उसे दूर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जानकारी के मुताबिक सुबह में करीब दो दर्जन लोग मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। सभी को आवास के भीतर ले जाया गया और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी गयी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अलग-अलग लोगों से मुलाकात की। उनके आवेदन देखे और कार्रवाई का निर्देश दिया। जो लोग आवेदन लेकर नहीं आये थे, उनकी बातों को सुन कर अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन बुंडू। आजसू पार्टी कार्यालय में तमाड़ विधानसभा के युवाओं के लिए शुक्रवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। इस कार्यक्रम में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा और सुदेश कुमार महतो ने सभी को फुल माला और पार्टी का अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया।झारखंड सरकार को निशाना साधते हुए हमला बोला कि सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है। युवाओं से सुदेश महतो ने कहा कि…
लखनऊ। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की तरह अन्य किसी भी राज्य में खुद मूर्ति गिरने पर, सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। न कि इसकी आड़ में कोई राजनीति होनी चाहिए, तो यही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय व धर्म से जुड़े राजा, महाराजाओं, सन्तों, गुरुओं व महापुरुषों के किसी भी मामले में नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच…
लखनऊ। हाइकोर्ट डबल बेंच का आदेश आने के बाद से लगातार 69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं। अभ्यर्थी रोजाना किसी न किसी मंत्री के आवास घेर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास का घेराव किया। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी जोरदार नारेबाजी करते हुए हाइकोर्ट डबल बेंच के फैसले का पालन करने व नियुक्ति दिए जाने की मांग की। इससे पहले इन अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राज्य कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बारबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक गुरुवार देर रात कुर्सी महमूदाबाद रोड पर थाना बड्डूपुर क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर निकले लोगों के बीच भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आईं। बुधवार रात शहर और उसके आस-पास कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं, जिसके बाद पुलिस ने कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया। बारासात के डाकबंगला मोड़ पर एक महिला और उनकी मित्र पर अश्लील इशारे करने वाले एक व्यक्ति का विरोध करने पर महिला के बेटे को पीटने की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में आशीष…