चुनाव में करारी हार देखकर झामुमो लगा रहा है आरोप आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवारवाद का मतलब परिवार से ही पार्टी की पहचान और परिवार से ही पार्टी संचालित होना है। देश में कांग्रेस पार्टी की पहचान और संचालन गांधी परिवार से होता है। झारखंड में झामुमो की पहचान और संचालन शिबू सोरेन के परिवार से होता है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की पहचान और संचालन लालू प्रसाद यादव के परिवार से होता है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पहचान और संचालन भी मुलायम सिंह यादव के परिवार से होता…
Author: shivam kumar
रांची। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने भाजपा में हो रहे पाला बदल और पार्टी पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों को खारिज किया। सोमवार को रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की सूची जारी होने के बाद झारखंड में यह इतिहास रहा है कि कुछ असंतुष्टि नजर आती ही है और कुछ इस्तीफे मिलते हैं। हमारे पास यही संकेत आ रहे हैं कि चुनाव को लेकर लोग बहुत उत्साहित हैं, ज्यादा लोगों में असंतुष्टि नहीं है। सरमा ने कहा कि लोग नामांकन के काम…
कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टर की नृशंस हत्या और बलात्कार की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) अब पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाना के पूर्व एसएचओ अभिजीत मंडल के मोबाइल फोन से डिलीट किए गए डेटा को पुनः प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। जांचकर्ताओं को पक्का सबूत मिला है कि नौ अगस्त को, जब पीड़िता का शव सेमिनार हॉल से बरामद हुआ था, तब घोष और मंडल के बीच हुई बातचीत को जानबूझकर मिटा दिया गया था। सीबीआइ जांचकर्ताओं ने नौ अगस्त को घोष और मंडल के मोबाइल फोन पर…
कोलकाता। प्रगतिशील राष्ट्रवादी पत्रकार संघ और इंडियन ओवरसीज बैंक के संयुक्त प्रयास से कोलकाता प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सौ से अधिक पत्रकारों को निशुल्क एक्सीडेंटल इंश्योरेंस प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में यूट्यूब पत्रकारिता से जुड़े लोग, फ्रीलांस पत्रकार और मुख्यधारा की मीडिया के पत्रकार शामिल थे। इसके साथ ही इंडियन ओवरसीज बैंक में उनके खाते भी खोले गए। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील राष्ट्रवादी पत्रकार संघ के सचिव नरेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल के पत्रकारों की सुरक्षा और बेहतरी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आज…
नदिया। नदिया जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रानाघाट के तहत आने वाले ताहेरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचल दिया। इस घटना में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। मृतक महिला का नाम तंद्रा विश्वास (32) है, जो अपने पति सुजन विश्वास के साथ बाइक से घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, सुजन विश्वास, जो स्थानीय औषधि व्यवसायी हैं, अपनी पत्नी तंद्रा को लेकर बाइक से रात को दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। तभी…
फाइट आसान नहीं है, सुदेश महतो को पूरी शक्ति झोंकने की जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है। एनडीए ने अपना सीट शेयरिंग का फार्मूला जनता के सामने जारी कर दिया है। भाजपा ने 66 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम भी जारी कर दिये हैं। नेताओं ने पाला बदलना भी शुरू कर दिया है। जैसे ही उन्हें पता चला कि उन्हें इस बार टिकट नहीं मिलेगा, उन्होंने झट पाला बदल लियाँ। राजनीतिक महत्वकांक्षा ही एक ऐसी आकांक्षा है, जहां विचारधारा को कूड़े के डब्बे में…
रांची। सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नामांकन में गढ़वा पहुंचे। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि इडी और सीबीआइ बीजेपी के राजनीतिक एजेंट की तरह की काम कर रहे हैं। हमारे लोगों को धमकाया जा रहा है। सीएम ने कहा, गढ़वा में जनता रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। विपक्ष के जो भी प्रत्याशी होंगे उनकी जमानत जब्त हो जायेगी। कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार हमारी सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। हालांकि हमारे कार्यकाल के अभी कुछ दिन बाकी हैं। कहा, यह…
इस्लामाबाद। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संसद से पारित 26वें संवैधानिक संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। आज सुबह संसद की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर विधेयक को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पास भेजा गया। इस विवादास्पद कानून पर राष्ट्रपति की सहमति के बाद एक गजट अधिसूचना जारी कर दी गई। यह जानकारी जियो न्यूज चैनल ने दी। उल्लेखनीय है कि नेशनल असेंबली ने करीब पांच घंटे की बहस के बाद आज तड़के विवादास्पद 26वें संविधान संशोधन विधेयक को पारित किया। पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, 336…
ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ नेता हफीजुद्दीन अहमद ने आज कहा कि शेख हसीना के इस्तीफे पर कथित चर्चा नई साजिश का संकेत है। उन्होंने कहा कि जनता के गुस्से के कारण उनका देश से भागना प्रधानमंत्री पद से उनके इस्तीफे का स्पष्ट प्रमाण है। वह और उनके समर्थक दिन-ब-दिन झूठा अभियान चला रहे हैं। परेशान करने वाली और चिंताजनक बाते फैलाई जा रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, बीएनपी नेता अहमद ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है…
गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘वनवास’ के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें एक और शानदार फिल्म लाने का वादा किया गया। ऐसे में अब बिना किसी देती मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां! यह फिल्म सिनेमाघरों में इस 20 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘वनवास’ एक बहुत ही दिलचस्प कहानी होने वाली है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी की कैसे…
– मिडकैप और स्मॉलकैप की बिकवाली से निवेशकों के 4.80 लाख करोड़ डूबे नई दिल्ली। पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि, खरीदारों ने बीच में कई बार लिवाली का जोर बना कर बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की लेकिन कारोबार में ज्यादातर समय बिकवाली का दबाव ही बना रहा। पूरे दिन के कारोबार…
