Author: shivam kumar

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स 2019 से डेट कर रहे हैं। दोनों, पांच साल से साथ हैं, उनके दो बच्चे- अरिक और आरव हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अब अर्जुन ने शादी न करने की वजह बताई है। एक इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की, जबकि उनका परिवार अब पूरा हो चुका है। ‘शादी क्या है?’ उन्होंने जवाबी सवाल पूछा। उन्होंने यह भी कहा कि शादी लोगों को बदल सकती है। ‘शादी क्या है?’ बस कागज का एक टुकड़ा। मुझे लगता है कि हम शादीशुदा हैं और…

Read More

नेशनल अवार्ड विनर अल्लू अर्जुन इंडियन सिनेमा के बड़े स्टार हैं जिनके फैंस देश-दुनिया में फैले हुए हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सबसे मशहूर फिल्मों में से एक से क्या है उनका दिलचस्प कनेक्शन? 1986 की क्लासिक स्वाति मुथ्यम में अल्लू अर्जुन, कमल हसन की मशहूर फिल्म में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आए थे। यह एक छोटी लेकिन यादगार भूमिका थी, जिसमें उन्होंने पहली बार कमल हसन के पोते की भूमिका निभाई थी। यह इकलौता मौका है जब अल्लू अर्जुन ने दिग्गज एक्टर कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस मशहूर फिल्म में…

Read More

पटना। बिहार में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद में चार ,जहानाबाद में तीन, सारण में तीन, नालंदा में दो और जमुई में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतकों में औरंगाबाद जिले की तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। साथ ही जिले के कुछ लोग गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान बारूण थाना क्षेत्र के छक्कन बिगहा गांव निवासी राम अवतार सिंह की पत्नी सोनहल देवी (60), रेड़िया गांव निवासी विनय पाल की पत्नी जैतरी देवी, मदनपुर थाना क्षेत्र के पिरवां…

Read More

नवादा। बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा नवादा के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा है कि पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से चालू वित्तीय वर्ष में नवादा जिले में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता रखी गई है ।वे गुरुवार को नवादा परिषदन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सड़क के किनारे वन भूमि पर 73000 पौधे लगाए जाएंगे। वहीं सरकारी स्कूलों में 21000 पौधे लगाने के लक्ष्य रखे गए हैं ।मंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों तथा जन सहयोग से 189000…

Read More

दुमका। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा गुरुवार को पाकुड़ दौरे के क्रम में थोड़ी देर के लिए दुमका में रूके। यहां उन्होंने संताल हूल की वीरांगना फूलो झानो की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है। हमें सरकार गोपीनाथपुर जाने नहीं दे रही है। उन्होंने दावा किया है कि आनेवाले दिनों में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। हिमंता बिस्वा सरमा बोले- पाकुड़ की हालत खराब असम के मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है।…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिली राहत फिलहाल बरकरार रहेगी। गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की। अदालत ने जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका देते हुए अगली सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। पिछले वर्ष भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए उपद्रव के बाद तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा और आधा दर्जन सांसद समेत 41 लोगों पर धुर्वा थाने में केस दर्ज किया गया…

Read More

रांची। झारखंड समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के निकट होने का संकेत देते हुए चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि आयोग की नीति है कि चुनाव वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिलों या उन स्थानों पर तैनात नहीं किया जाता है, जहां वह एक लंबे समय से तैनात है। इसलिए चुनावों से सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को वर्तमान जिले में बने रहने की अनुमति…

Read More

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस के बाद विमान ईंधन एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में करीब 3,007 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी नई दिल्ली में एटीएफ का भाव 3,006.71 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 97,975.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। मुंबई में एटीएफ 91,650.34 रुपये प्रति किलोलीटर में मिलेगा। चेन्नई में इसकी कीमत 1,01,632.08 रुपये प्रति किलोलीटर और कोलकाता में 1,00,520.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। उल्‍लेखनीय है कि त्योहारी सीजन…

Read More

पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस 2024 ओलंपिक में पहली हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को गत चैंपियन बेल्जियम ने पूल बी मैच में भारत को 2-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मैच के 18वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली, जब आर्थर डी स्लोवर की गलती का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने गोल किया। हालाँकि, 33वें मिनट में थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने गोल कर बेल्जियम को 1-1 से बराबरी दिला दी। इस गोल के ग्यारह मिनट बाद, जॉन-जॉन डोहमेन ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बेल्जियम की बढ़त 2-1 कर दी और अंत में यही स्कोर…

Read More

रांची। जैसे ही आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई वैसे ही गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने नियमावली का हवाला देते हुए और विधायकों का नाम पढ़ते हुए कहा कि इन विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नियमावली का जिक्र करते हुए स्पीकर ने 299, 300 और 310 का जिक्र करते हुए कहा कि जो अध्यक्ष है वो निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है और उसी के आधार पर वो निर्णय ले रहे हैं। और निर्णय लेते हुए उन्होंने 18 विधायकों को निलंबित कर दिया जो कल से प्रदर्शन कर रहे हैं। 18 विधायकों को कल दो बजे तक के…

Read More

रांची। साइबर अपराधियों ने सीबीआइ अधिकारी बन कर सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहनेवाले एक डॉक्टर को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिये। इस संबंध में गुरुवार को डॉक्टर ने सीआइडी की साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीबीआइ के अधिकारी बन कर साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहनेवाले डॉक्टर गोपाल को फोन किया। साइबर अपराधियों ने डॉक्टर का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आने की बात कह कर उन्हें धमकाया और डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट किया। साइबर अपराधियों ने कहा कि…

Read More