नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सोलोमन द्वीप, नाउरू, इटली, आइसलैंड और इज़राइल के उच्चायुक्तों व राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में सोलोमन द्वीप के उच्चायुक्त एंथनी मकाबो, नाउरू के उच्चायुक्त केन अमांडस, इटली के राजदूत एंटोनियो एनरिको बार्टोली, आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुलडसन और इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार शामिल थे।
Author: shivam kumar
आंध्रप्रदेश/नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश व विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें का दाैरा करने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चाैहान ने राहत की घाेषणा की है। उन्होंने कहा कि स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) का उपयोग प्रभावितों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए किया जाएगा। शिवराज चाैहान एक दिन पूर्व गुरुवार काे प्रभावित क्षेत्राें का हवाई सर्वेक्षण कर शुक्रवार को बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत की घाेषणा की। आंध्रप्रदेश में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि बाढ़ से नुकसान का आकलन किया गया। बाढ़ के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विवाविद नेता एवं सीमापुरी क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र पाल गौतम ने शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वे दिल्ली के अम्बेडकर भवन में राम और कृष्ण की पूजा नहीं करने की शपथ दिलाने के कारण सुर्खियों में आए थे। इसके चलते उन्हें दिल्ली सरकार में मंत्रिपद भी गवाना पड़ा था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद गौतम ने कहा कि पिछले 10 साल से देश में उन्माद काफी…
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को ओडिशा से राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सुजीत को बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासित कर दिया गया था। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 101 3(बी) के अनुरूप पाते हुए सुजीत कुमार का राज्य सभा से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजेडी) ने राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को उनकी कथित “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। बीजद…
ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी और उनकी पार्टी अवामी लीग के प्रमुख नेता शाहजहां खान को राजधानी के एक इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। प्रोथोम अलो के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के संयुक्त आयुक्त (उत्तर) रबीउल हुसैन ने शाहजहां खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की। हुसैन ने कहा कि उन्हें गुरुवार रात राजधानी के धनमंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया। मदारीपुर-2 निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक ने जहाजरानी मंत्री के रूप में भी काम किया। वह बांग्लादेश…
– जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी काठमांडू। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर 24 जुलाई को सौर्य एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच रिपोर्ट का खुलासा हुआ है। जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में दुर्घटना के पीछे तीन संभावित कारण बताए गए हैं। इनमें कार्गो में बैगेज के लोड का बैलेंस उड़ान नियमों के मुताबिक न होने, विमान की टेक ऑफ गति का संतुलन नहीं होने और टेक ऑफ के दौरान नियमों की अनदेखी किये जाने को दुर्घटना का कारण बताया गया है। काठमांडू से पोखरा के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने आमराय से आज राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों में बदलाव को बहाल कर दिया। शीर्ष अदालत का यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में आया है। इन कानूनों में बदलाव से प्रधानमंत्री और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ सहित कई बड़े नेताओं को फायदा हुआ था। डॉन अखबार के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने संघीय सरकार और अन्य पक्षों की अंतर-अदालती अपीलों पर सुनवाई के बाद छह जून को फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रधान न्यायाधीश काजी फैज ईसा ने आज उस फैसले को…
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पुत्र हंटर बाइडेन ने टैक्स संबंधी नौ आरोपों को यहां अदालत के सामने गुरुवार को स्वीकार कर लिया। 54 वर्षीय हंटर ने बचाव पक्ष की मेज पर बैठे हुए धीमी और भरभराई हुई आवाज में नौ अलग-अलग आरोपों को कुबूल किया। न्यायाधीश मार्क सी. स्कार्सी ने प्रत्येक आरोप की स्वीकारोक्ति पर नौ बार दोषी शब्द दुहराया। हंटर की सजा पर दिसंबर के मध्य में सुनवाई होगी। तक वह बॉन्ड पर मुक्त रहेंगे। द न्यूयार्क टाइम्स की खबर के अनुसार, हंटर को जून में डेलावेयर में आग्नेयास्त्र आवेदन पर झूठ बोलने का दोषी…
न्यूयॉर्क। दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने गुरुवार को आर्थर ऐश स्टेडियम में अमेरिकी खिलाड़ी एम्मा नवारो को 6-3, 7-6(2) से हराकर लगातार दूसरी बार अमेरिकी ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले साल की उपविजेता सबालेंका ने 13वीं वरीयता प्राप्त नवारो को मात देने के लिए अपनी बेहतरीन शक्ति का इस्तेमाल किया, 34 से ज़्यादा विनर्स भेजे, और मैच पॉइंट पर संतोषजनक ओवरहेड स्मैश के साथ इसे समाप्त किया। नवारो ने चौथे राउंड में गत विजेता कोको गॉफ को हराया था, लेकिन प्रमुख अनुभवी सबालेंका के सामने हार गईं। सबालेंका ने जीत के बाद प्रशंसकों को चिढ़ाते हुए कहा,…
रांची। अखंड साैभाग्य के त्याेहार हरितालिका तीज व्रत की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शुक्रवार काे एक्स पर लिखा है कि हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों-माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि आपकी जीवन संगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होगा। मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। साथ ही उन्होंने पत्नी के साथ तस्वीर भी साझा…
साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के तमिल सिनेमा में काफी प्रशंसक हैं। रजनीकांत व कमल हासन के बाद थलापति विजय साउथ में एक बड़ा नाम है। थलपति विजय के प्रशंसक न केवल तमिलनाडु में हैं, बल्कि साउथ के राज्यों सहित पूरे भारत में हैं। उनकी ‘मास्टर’, ‘लियो’, ‘बीस्ट’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी नई फिल्म ‘गोट’ (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) 5 सितंबर 2024 को रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह करोड़ों की कमाई की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘गोट’ ने पहले दिन यानी गुरुवार…