मुंबई/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर रेलवे आर्क ब्रिज और हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल का निर्माण करने वाली कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 अक्टूबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 440-463 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए करीब 5430 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि 25 अक्टूबर को खुलने वाले आईपीओ में निवेशक 29 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 1,239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों मधु कश्यप, गौतम कुमार, शोभा रानी, लाडली कुमारी, शिवेश कुमार झा, कोमल कुमारी, रीना कुमारी तथा रौशनी कुमारी को सांकेतिक रूप से नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में 1,239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जा रहा…
अररिया। स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस संस्मरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिले के शाहिद के परिजनों को एसपी अमित रंजन द्वारा सम्मानित किया गया। कर्त्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों की शहादत के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल शामिल हुए।एसपी अमित रंजन,एएसपी रामपुकार सिंह,डीएसपी हेडक्वार्टर फकरे आलम सहित सार्जेंट,मेजर,नगर थानाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर एसपी अमित रंजन ने अपने संबोधन…
रांची। चुनाव आयोग ने अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी बनाया है। इससे संबंधित आदेश सोमवार की दोपहर चुनाव आयोग ने जारी कर दिया। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 19 अक्टूबर को झारखंड सरकार को निर्देश दिया था कि डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी अधिकारी को प्रभार सौंपे। इसके बाद अजय कुमार सिंह को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। साथ ही आयोग ने राज्य सरकार से सोमवार सुबह दस बजे तक पद के लिए विचार किये जाने वाले सीनियर आइपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने को भी कहा था। इस…
भागलपुर। जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में अपने भाई ने ही संपत्ति विवाद में अपने भाई को गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर भागलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश अभी भी जारी है। यह जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने दी। एसएसपी कहा कि यह विवाद संपत्ति को लेकर था और दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर अक्सर झड़प हुआ करती थी। कई बार उसकी मां ने थाने में कैसे भी दर्ज कराया था।…
रांची। झारखंड ऊर्जा विभाग के अलग-अलग बैंक खातों से एक सौ करोड़ से अधिक की फर्जी निकासी से जुड़े मामले में इडी ने इसीआइआर दर्ज की है। इडी मनी लॉड्रिंग के तहत इस मामले की जांच करेगी। गौरतलब है कि झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (जेटीडीसी) के नाम पर फर्जी खाता खोलकर उसमें 10.40 करोड़ ट्रांसफर करने का मामला सामने आया था। इसको लेकर धुर्वा थाना में गिरजा प्रसाद, आलोक कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज है। वहीं तीन अक्टूबर को झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम फाइनेंस द्वारा 10.4 करोड़ और झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड…
टोक्यो। जापान में अवैध रूप से गर्ल्स बार चलाने के आरोप में पुलिस ने वियतनाम की 17 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 महिलाओं ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी द जापान टाइम्स की खबर में दी गई है। द जापान टाइम्स के अनुसार, टोक्यो पुलिस ने वयस्क मनोरंजन व्यवसाय कानून का उल्लंघन करने और बिना अनुमति के पांच जगह गर्ल्स बार संचालित करने के आरोप में इनकी गिरफ्तारी की है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, टोक्यो के उएनो और रोपोंगी जिलों सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित इन बार ने टिकटों की बिक्री से कुछ…
करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड के लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस में से एक है। अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके प्रोडक्शन हाउस में 50 फीसदी हिस्सेदारी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने खरीदी है। इस डील के बारे में सुनने के बाद हर कोई हैरान है कि करण जौहर को अपनी प्रोडक्शन कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की जरूरत क्यों पड़ी। इसके अलावा इस कंपनी की वैल्यूएशन ने भी सभी को हैरान कर दिया है। अदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शंस में 1000 करोड़ में 50…
नवादा। नवादा में सोमवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक 10 माह के बच्चे ने सांप को मुंह में दबा लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। खेल-खेल में मुंह में दबोचा सांप ये पूरा मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि शिवनगर मोहल्ले के निवासी चंद्रमणिकांत का 10 माह का बच्चा हर्ष राज घर में खेल रहा था। तभी सांप उसके पास आया, जिसे हर्ष ने नादानी में उसे पकड़ लिया और खेलते-खेलते उसे अपने मुंह में दबा लिया। हालांकि, जब बच्चे पर उसके…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उड़ान (उड़े देश के आम नागरिक) योजना की 8वीं वर्षगांठ के मौके पर कहा कि पिछले आठ सालों में इस योजना ने भारत के विमानन क्षेत्र में क्रांति ला दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज, हम उड़ान के 8 वर्ष पूरे कर रहे हैं, यह एक ऐसी पहल है, जिसने भारत के विमानन क्षेत्र को बदल दिया है। हवाई अड्डों की संख्या में वृद्धि से लेकर अधिक हवाई मार्गों तक, इस योजना ने करोड़ों लोगों को उड़ान भरने की सुविधा सुनिश्चित की है। साथ ही, इसका व्यापार और वाणिज्य…
श्रीनगर। गांदरबल में आतंकी हमले में सात लोगों के मारे जाने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अभी भी निर्दाेष लोगों की हत्या करने और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। सिन्हा ने पुलिस से गांदरबल आतंकी हमले की जांच करने को कहा ताकि पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय मिल सके। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर पुलिस शहीद दिवस समारोह में कहा कि कल गांदरबल जिले के गुंड में एक निर्माणाधीन सुरंग पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को नहीं भूलेंगे, जिसमें कश्मीर के एक डॉक्टर और छह गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत…
