मेरठ। मेरठ में गुरुवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ तीर्थयात्रियों पर फूल बरसाए। अपना स्वागत पुष्पवर्षा से होता देखकर कांवड़िये भी प्रफ़ुल्लित हो गए। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने गुरुवार को मेरठ में कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों पर मेरठ कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर, नेशनल हाइवे-58, पल्लवपुरम और सिवाया टोल प्लाजा पर पुष्प वर्षा की। खुद पर पुष्प वर्षा होते देखकर कांवड़िये गदगद हो उठे। इससे पहले कांवड़ियों पर मेरठ में बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई थी। पहले बुधवार को हेलीकॉप्टर से…
Author: shivam kumar
सांबा। जम्मू-कश्मीर में जम्मू के सांबा जिला के घगवाल सेक्टर में बुधवार दे रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ का प्रयास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विफल कर दिया। बल के जवानों ने इस दौरान एक घुसपैठिये को मार गिराया। बताया गया है कि घगवाल सेक्टर में खोरा क्षेत्र के अग्रिम इलाके में तैनात बीएसफ की 161 बटालियन के जवानों ने रात 11 बजे के बाद कुछ हलचल देखी। सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की सीमा की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे घुसपैठिये को ललकारा और आगे न बढ़ने के लिए चेतावनी दी।…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में रात को हुई मानसून की तेज बरसात ने कहर बरपाना दिया है। शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊपरी हिस्सों में बादल फटने से तबाही हुई है। इन जिलों में बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 22 लोग लापता बताए गए हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के रामपुर उपमण्डल के झाकड़ी इलाके में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक आधी रात को बादल फटने से आई बाढ़ ने कोहराम मचाया और 19 लोग लापता हो गए। इसी तरह मंडी जिला की चोहर घाटी के टिक्कन थलटू कोड में भारी बारिश के…
रांची। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड प्रदेश सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा दो दिवसीय दौरे पर एक अगस्त को झारखंड आएंगे। वह पाकुड़ जायेंगे। वहां कार्यकर्ताओं से संगठनिक मुद्दों पर बात करेंगे। दोपहर 2.30 बजे मीडिया से मिलेंगे। शाम को वह रांची पहुंचेंगे। शुक्रवार को वह रांची से जमशेदपुर जायेंगे। अपने दो दिनों के व्यस्त सांगठनिक कार्यक्रम के बाद वह रांची से फ्लाइट पकड़कर गुवाहाटी लौट जाएंगे।
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत टमटम टोला के पास आज तड़के देवघर से लौट रहे कांवड़ तीर्थयात्रियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान करंट लगने से पांच शिवभक्तों की मौत हो गई। इनमें दो महिला, दो किशोरी और गाड़ी चालक शामिल है। हादसे में पांच कांवड़िये झुलस गए हैं। डीएसपी आशुतोष सत्यम ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रंगीली कुमारी (14), अंजली कुमारी (15), सविता देवी (30), शांति देवी (60) और चालक दिलीप उरांव (25) के रूप में…
विशेष अपनी सीटें बचा ले जाये, तो यही उसकी बड़ी कामयाबी मानी जायेगी लोकसभा चुनाव में मात्र दो विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मिली थी बढ़त नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड (Jharkhand) की सत्ता की चाबी माने जानेवाले संथाल परगना में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार साफ नजर आ रहे हैं। आजाद सिपाही के चुनावी रथ के जरिये पूरे इलाके के चुनावी माहौल को जानने-समझने के लिए इसके संवाददाताओं की टीम ने जो कुछ देखा-सुना है, उससे तो यही दिख रहा है कि संथाल परगना में कोई भी…
रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास कार्य मंत्री इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातून (80) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।मुस्तरी खातून के पति फुरकान अंसारी भी सांसद हैं। मुस्तरी खातून की तबियत बीती रात करीब 2:30 बजे अचानक खराब हो गयी थी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मुस्तरी खातून को गुरुवार शाम को लखना कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया जाएगा। मुस्तरी खातून शहर के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय की प्राध्यापिका रह चुकी थीं।
रांची। माहेश्वरी महिला समिति चार अगस्त को माहेश्वरी भवन में भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक करेगी। समिति की ओर से जानकारी दी गई कि इस बार रांची के आचार्य अनूप दधीचि के सानिध्य में यह महा रुद्राभिषेक सुबह से 21 जोड़ों के साथ होगा। समिति की मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने गुरुवार को बताया कि इस पूजा में कोई भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए समिति के सदस्य या माहेश्वरी भवन में संपर्क कर सकते हैं। महारुद्राभिषेक के बाद प्रसाद और भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सभी सदस्य महारुद्राभिषेक के तैयारी में जुटे हैं।
फारबिसगंज/ अररिया। अररिया में जमाबंदी पृष्ट के साथ छेड़छाड़ और कूट रचना कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमाबंदी सृजित करने के गंभीर आरोप पर तत्कालीन सहवाजपुर हल्का के राजस्व कर्मचारी भगवान चरण सहित तत्कालीन सीआई-पवन पंडित, तत्कालीन सीओ-राखी कुमारी सहित फर्जी दस्तावेज बनाकर असली के रूप में उपयोग में लाने वाले सुरेश दास, कंचन देवी, बिजली देवी के खिलाफ बथनाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वही, पीड़िता नजारा खातून के आवेदन पर बथनाहा थानाध्यक्ष ने जांच कर अनुसंधान करना शुरू कर दिया है। दरअसल, बथनाहा क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन चौक निवासी- नजारा खातून ने सुरेश दास, कंचन देवी,…
रांची। कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने राज्य में महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। गुंजन सिंह ने डीजीपी से मुलाकात के दौरान राज्य में महिलाओं में भय का मुक्त वातावरण कायम कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और थानों में वर्षों से पेंडिंग पडे महिलाओं से संबंधित मुकदमों पर तेजी से कारवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, सुन्दरी तिर्की मौजूद थी।
रांची। रांची के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने संत जेवियर कॉलेज की छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पांच साल तक लगातार जबरन दुष्कर्म करने के मामले में बक्सर निवासी वरुण सिंह को गुरुवार को दोषी करार दिया है। आरोपित जमानत पर चल रहा था। अदालत ने उसकी जमानत रद्द करते हुए जेल भेज दिया है। साथ ही अदालत ने सजा पर फैसला पांच अगस्त को सुनाएगी। अभियुक्त बहुत ही शातिर है। घटना को लेकर पीड़िता ने लालपुर थाना में सितंबर 2017 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपित ने पहले छात्रा से साल 2011…