नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत पवार गुट) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि चुनाव में हमारे उम्मीदवार सर्वोत्तम मूल्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे और दिल्ली के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। पार्टी ने बुराड़ी विधानसभा से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोल पुरी से खेम चंद, चांदनी…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को 45,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में मदर डेयरी (साउथ जोन), दिल्ली के आरोपित जोनल इंचार्ज (वरिष्ठ अधीक्षक, बिक्री) को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आज मदर डेयरी, साउथ जोन, दिल्ली के आरोपित जोनल इंचार्ज के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। इसमें आरोप लगाया गया कि आरोपित ने शिकायतकर्ता से उसकी डिस्ट्रीब्यूशनशिप रद्द न करने के लिए 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद आरोपित ने रिश्वत की राशि घटाकर 45,000 रुपये करने पर सहमति जताई। सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपित को…
-राष्ट्रीय शोक के चलते लिया गया फैसला, जिला प्रशासन ने की पुष्टि गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार काे गाजियाबाद दौरा स्थगित कर दिया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर घोषित राष्ट्रीय शोक के चलते नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। प्रधानमंत्री को 29 दिसंबर को साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर (दिल्ली) के बीच नमो भारत ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी देने आने वाले थे। यह अलग बात है कि अभी तक प्रधानमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था लेकिन पिछले तीन दिन से गाजियाबाद जिला प्रशासन,…
इंफाल। राज्य के कांगपोकपी और पूर्वी इंफाल जिले की सीमा से लगे पोरिफरल इलाके में शनिवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में एक स्थानीय वीडियो पत्रकार घायल हो गया। सेना के जवानों ने उसे राज्य मेडिसिन (अस्पताल) में भर्ती कराया है। पत्रकार का नाम लीमापोकपम कबीचंद्र बताया गया है। राज्य पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि कोंगपोकपी जिले के मैदानी इलाके में स्थित एक गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में मणिपुर पुलिस का एक जवान, एक ग्राम रक्षक और मेइतेई सशस्त्र समूह के अरामबाई तेंगल का एक सदस्य घायल हो गया। सूत्रों…
काठमांडू। काठमांडू के मेयर बालेन शाह के विदेशी नाम वाले स्कूलों के नाम बदलने के सालभर पुराने आदेश पर अमल शुरू हो गया। काठमांडू महानगर पालिका ने 20 स्कूलों के स्वदेशी नाम रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नए शैक्षिक सत्र से इन विद्यालयों को परिवर्तित नामों से जाना जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, सेंट जोसेफ हाईस्कूल को गुरुकुलम, सेंट लुईस स्कूल को विद्या सदन, कोलंबस इंटरनेशनल को मेधाश्री, सन साइन इंग्लिश बोर्डिंग को सूर्य किरण विद्यालय, इंटरनल लाइट को वेदश्री विद्यालय, किंग्स जॉर्ज को संपदा विद्यालय, न्यू नालेज स्कूल को नवज्ञान विद्यालय, सेंट टॉडलार्स को समर्पण विद्या सदन, डिवाइन…
ढाका। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान ने आज सुबह मुक्ति संग्राम की भावना के साथ आजादी के लिए लड़ रहे युवाओं की आकांक्षाओं से प्रेरित एक “नया बांग्लादेश” बनाने के लिए सभी फासीवाद विरोधी राजनीतिक दलों के बीच एकता का आह्वान किया। उन्होंने यह तकरीर राजधानी के सुहरावर्दी उद्यान में आयोजित खिलाफत मजलिश के 12वें जनरल काउंसिल सत्र में की। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, डॉ. रहमान ने बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना के लिए सामूहिक कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “बांग्लादेश 2024 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले युवाओं की आकांक्षाओं के…
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलटों के प्रशिक्षण में कथित चूक के लिए अकासा एयर के संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को छह-छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने अपने आदेश में एयरलाइन को दोनों पदों के लिए ‘उपयुक्त’ उम्मीदवारों को नामित करने की सलाह भी दी है। अकाशा एयर ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि डीजीसीए ने शुक्रवार को पायलटों के प्रशिक्षण में कथित चूक के लिए उसके संचालन निदेशक और प्रशिक्षण निदेशक को 6-6 महीने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। कंपनी ने जारी इस आदेश पर कहा…
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 क्रिकेट मैच के दौरान, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइनअप ने शुरुआत में संघर्ष किया, 12वें ओवर तक सिर्फ़ 77 रन पर पांच विकेट खो दिए। हालांकि, डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी के साथ शानदार वापसी की। हाल ही में आईपीएल में अपने अर्धशतक के लिए मशहूर मिशेल और ब्रेसवेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के साथ न केवल पारी को स्थिर किया, बल्कि न्यूजीलैंड को 172/8 के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। इस मैच ने दोनों खिलाड़ियों के लचीलेपन और कौशल को रेखांकित किया, जिसमें दबाव में प्रदर्शन करने और अनिश्चित स्थिति…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
पटना। पूर्णिया जिले में पत्रकारिता पर एक बार फिर काला साया छा गया जब मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा वार्ड-7 में एक दैनिक अखबार के फोटो जर्नलिस्ट नीलांबर यादव (35) की देर रात पड़ोसियों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई पीतांबर के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे की है जब पड़ोसी नीरज यादव के घर में चल रहे पारिवारिक कलह को सुलझाने गए पत्रकार को वहां मौजूद लोगों ने घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी निशांत यादव, जो पहले से ही एक मुखिया की हत्या का दोषी है, उसकी पत्नी भवानी…
कोलकाता। 2024 समाप्ति के करीब है और दुनिया 2025 के स्वागत की तैयारी कर रही है। यह वर्ष घटनाओं से भरपूर रहा, जिनमें कई घटनाएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। आइए नजर डालते हैं इस वर्ष के दौरान राज्य स्तर पर घटित कुछ प्रमुख घटनाओं पर। जनवरी पांच जनवरी : तृणमूल नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर उन्मादी भीड़ ने हमला किया। 30 जनवरी : कलकत्ता हाई कोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली की अदालत से प्राथमिक शिक्षा मामले की सुनवाई हटी। 31 जनवरी : जमीन विवाद में अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को जीत…
