रांची। राज्य में अनिबंधित फ्लैट के निबंधन के लिए विशेष ड्राइव चलाया जायेगा। इसके लिए स्थानीय नगर निकाय से समन्वय करके अपार्टमेंटों की सूची तैयार की जा रही है, और यह देखा जा रहा है की इन अपार्टमेंटों में से कितने फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन अब तक नहीं हुआ है। ऐसे फ्लैटों को चिंहित किया जायेगा और इनके ऑनर से समन्वय करते हुए इनका निबंधन सुनिश्चत कराया जायेगा। निबंधन विभाग ने फ्लैटों की सूची तैयार करके निबंधन कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी सभी निबंधन पदाधिकारियों को दिया है। दरअसल, लगातार दो वित्तीय वर्षों से फ्लैटों के निबंधन में सुस्ती…
Author: shivam kumar
रांची। धनबाद में कोयला चोरी और इसमें पुलिस संलिप्तता की सीबीआई जांच के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगले वर्ष 3 जनवरी को सुनवाई कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में यह मामला सूचीबद्ध है। अब तक इस मामले में सीबीआइ की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस केस की पहली सुनवाई 18 अक्टूबर को हुई थी। उस दिन शीर्ष अदालत ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें धनबाद में कोयला चोरी और…
रांची। नए साल के दिन अगर देवघर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करना है तो शीर्घ दर्शनम के लिए 600 रुपए देने होंगे। पहले इसके लिए 300 रुपए ली जाती थी। देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति ने कूपन दर में बढ़ोत्तरी कर दी है। बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने भी इसकी पुष्टि की है। बताते चलें कि नए साल के पहले दिन काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए देवघर आते हैं। इससे पहले सावन के समय भी शीघ्रदर्शन के लिए 600 रुपए किया गया था। जिला प्रशासन के लिए सिर्फ नए साल…
रांची। पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, झारखंड सरकार से जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके आलोक में रामगढ़ जिला अंतर्गत निर्वाचन के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण व पिछड़े वर्ग की जातियों के अध्ययन हेतु सर्वे किया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में डीडीसी रॉबिन टोप्पो की अध्यक्षता में नगर परिषद, रामगढ़ अंतर्गत सभी 32 वार्डों के बीएलओ को किए जाने वाले सर्वे को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर डीडीसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, रामगढ़…
रांची। खेल विभाग, झारखण्ड ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम उठाया है। गिरिडीह के मोंगिया क्लब में 22 दिसंबर को हुए ट्रायल को अमान्य घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम के गठन के लिए 30 दिसंबर को प्रात: 09 बजे से रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ सभी जिला संघ एवं यूनिट से कहा गया है कि अपने जिला/यूनिट से अधिक से अधिक वॉलीबॉल खिलाड़ियों को इस चयन प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्देश दें। चयन ट्रायल…
रांची। हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 26 दिसम्बर को जलने के बाद गंभीर स्थिति में देवकमल अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि अनीता कुमारी के परिवार वालों ने एसडीएम अशोक कुमार के ऊपर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि अवैध संबंध के कारण अनीता कुमारी को जलाया गया है। फिलहाल हजारीबाग पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
– मुख्यमंत्री से हो सकती है मुलाकात पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों से शुक्रवार रात पटना प्रशासन की टीम ने धरना स्थल पर मुलाकात की। प्रशासनिक टीम में शामिल एसडीपीओ सचिवालय डॉ. अनु ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल तैयार करने को कहा। आज इन छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री की मुलाकात की संभावना है। अभ्यर्थियों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीपीओ डॉ. अनु ने बताया कि हमने इनके प्रतिनिधिमंडल का नाम मांगा है। आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने…
रांची। झारखंड में वित्त विभाग में लेखा सहायक के मूल कोटि पद पर सीधी नियुक्ति की जायेगी। यह नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर की जायेगी। लेखा सहायक के 384 पदों पर नियुक्ति होगी। जिसमें वरीय लेखा सहायक 217 और लेखा अधीक्षक 70 भी शामिल होंगे। इसके लिए न्यूनतम योग्यता इंटर स्तर तथा कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है। हिंदी टंकन 25 शब्द प्रति मिनट व अंग्रेजी टंकन 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। अशुद्धि अधिकतम दो प्रतिशत तक मान्य होगी। नियुक्ति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष होगी। उम्र सीमा की गणना अधियाचना वर्ष…
लंदन। आर्सेनल शुक्रवार को घरेलू मैदान पर संघर्षरत इप्सविच टाउन को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।लिआंड्रो ट्रॉसार्ड के क्रॉस के बाद काई हैवर्टज़ का 23वें मिनट में किया गया टैप-इन, खेल का निर्णायक बिंदु साबित हुआ, जिसमें आर्सेनल ने शुरू से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा, इप्सविच ने खेल के दौरान केवल तीन शॉट ही लगाए, जिनमें से कोई भी निशाने पर नहीं लगा। हैवर्टज़ ने आर्सेनल की बढ़त को दोगुना करने का मौका गंवा दिया, जबकि गेब्रियल जीसस के एक गोल को ऑफसाइड के कारण रद्द किया गया। अन्य मैचों में ब्राइटन…
हैदराबाद। 78वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल की लाइन-अप पूरी हो गई है। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के बाद केरल, सर्विसेज, पश्चिम बंगाल और मणिपुर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार, को सेमीफाइनल में, पश्चिम बंगाल का सामना सर्विसेज के साथ दोपहर ढाई बजे और उसके बाद शाम साढे सात बजे केरल का सामना मणिपुर से होगा। शुक्रवार को खेले गए पिछले दो क्वार्टर फाइनल में, फुटबॉल की दिग्गज टीम केरल ने जम्मू और कश्मीर के कड़े प्रतिरोध को पार करते हुए 1-0 से जीत हासिल की और 31वीं बार सेमीफाइनल में जगह बनाई,…
पुणे। पटना पाइरेट्स ने शुक्रवार रात श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बालेवाड़ी में प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 में दबंग दिल्ली के 15 मैचों से चले आ रहे अपराजेय अभियान को रोकते हुए फाइनल में जगह बना ली। पटना ने दिल्ली को 32-28 से हराया। पाइरेट्स ने मैच की शुरुआत जोरदार तरीके से की और देवांक दलाल और अयान लोहचब की जोड़ी के दम पर दिल्ली पर हमला किया और 10 मिनट के बाद पांच अंकों की बढ़त ले ली। मैट पर आखिरी खिलाड़ी तक पहुंचने के बाद, दिल्ली के सुपर-सब मोहित ने दूसरे चरण के शुरुआती चरण में अपनी…
