कोलकाता। साल 2024 के समाप्ति के साथ ही बंगाल ने कई मशहूर और लोकप्रिय व्यक्तित्वों को खो दिया। इस आलेख में हम उन 12 महान विभूतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस वर्ष निधन हुआ। 1. उस्ताद रशीद खान (नौ जनवरी) भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक उस्ताद रशीद खान (जन्म एक जुलाई 1968) का नौ जनवरी को निधन हो गया। वे इनायत हुसैन खान के प्रपौत्र थे। उन्हें 2006 में पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2022 में पद्मभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 2. अंजना भौमिक (17 फरवरी) बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अंजना…
Author: shivam kumar
हावड़ा। हावड़ा के शिवपुर के व्याताईतला इलाके में स्थिति एक बहुमंजिली इमारत के एक फ्लैट में शुक्रवार रात एक पुलिस अधिकारी की पत्नी का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। वहीं पुलिस अधिकारी के दो नाबालिग बेटे पास के कमरे में बिस्तर पर अचेत पाए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक का नाम रूबी झां (27) था। उनके 11 साल के बड़े बेटे चिराग की भी मौत हो गई जबकि उनके चार साल के बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतका के पति प्रदीप झां पुलिस अधिकारी हैं। वह हावड़ा…
प्रत्याशी चयन ही नहीं, जिम्मेदारी के बंटवारे में भी हुई भारी गलती उपलब्ध मानव संसाधन का सही इस्तेमाल नहीं करना भी पड़ा भारी बाहरी नेताओं के टेकओवर से स्थानीय नेता खोते गये कांफिडेंस रही सही उम्मीदों पर अपनों ने ही पानी फेर दिया नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा का चुनाव संपन्न हुए अब एक महीने से भी अधिक का समय बीत चुका है। तमाम रिकॉर्ड बनाते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार कामकाज संभाल चुकी है। इस चुनाव परिणाम से भाजपा के समक्ष जो एक गंभीर सवाल पैदा हुआ है,…
जलपाईगुड़ी। जिले के राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत कामातपाड़ा इलाके में एक घर आग में जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पीड़त निर्मल सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। शुक्रवार को वे अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गए थे। रात को उसे पड़ोसियों ने बताया कि उसके घर में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद वे घर लौट आया। स्थानीय लोग ने आगे बुझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन यह संभव…
सिलीगुड़ी। तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौत हो गई है। मृतक का नाम रतन सरकार है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 36 के निरंजन नगर इलाके के रहने वाले थे। घटना शुक्रवार देर रात शहर के ईस्टर्न बाईपास सलग्न ढाकेश्वरी काली मंदिर इलाके की है। हादसे के बाद भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कार में तोड़फोड़ कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साइकिल सवार को विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी और कई सौ मीटर लगभग घसीटता रहा। जिससे…
रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने झामुमो में वापसी की बात से पूरी तरह से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि फिर एक बार, कुछ न्यूज पोर्टलों द्वारा मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। एक साजिश के तहत, बार-बार ऐसा कर के समर्थकों में भ्रम पैदा करने और मुझे बदनाम की कोशिश की जाती है। बहुत ही स्पष्ट शब्दों में बताना चाहूंगा कि मैं जहां हूं, भविष्य में भी वहीं रहूंगा। किसी भी परिस्थिति में, मेरा उस पार्टी में वापस लौटने का कोई इरादा नहीं।
कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के दूसरे बेटे योशिता राजपक्षे को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने तीन जनवरी को बयान दर्ज कराने के लिए ऑफिस बुलाया है। उनसे कटारगामा में सरकारी स्वामित्व वाली भूमि के स्वामित्व के संबंध में पूछताछ की जानी है। सीआईडी के अधिकारी 27 दिसंबर को इस संबंध में महिंदा राजपक्षे के पूर्व निजी सुरक्षा अधिकारी मेजर नेविल वान्नियाराची के बयान दर्ज कर चुके हैं। डेली मिरर के अनुसार, सीआईडी इस भूमि के स्वामित्व दस्तावेजों में की गई हेराफेरी की जांच कर रही है। सीआईडी ने योशिता को पूछताछ के लिए 3 जनवरी को तलब…
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने की मांग को लेकर हो रही राजनीति को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने सरकार की चिट्ठी को साझा करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मौत का राजनीतिकरण करना चुना जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद दिवंगत नेता के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के भारत सरकार के फैसले की जानकारी दी थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और डॉ. सिंह के परिवार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर कहा कि जो बोला, उसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण मंईयां सम्मान का आज का कार्यक्रम टाल दिया गया है लेकिन मैंने जो वादा राज्य की महान जनता से किया था, उसे पूरा कर रहा हूं। हर मंईयां के खाते में हर माह 2500 रुपये दिये जा रहे हैं। साल में पूरे 30 हजार रुपये मिलेंगे।
पलामू। राज्य सरकार के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने शनिवार को पलामू प्रमंडलीय मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गड़बड़ियां मिलीं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई गई और सुधार का निर्देश दिया। वित्त मंत्री ने करीब एक घंटे तक पूरे अस्पताल परिसर का घूम-घूम कर जायजा लिया। मरीजों से अस्पताल की व्यवस्था पर बातचीत की। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर एमआरएमसीएच की व्यवस्था देखने के लिए अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उन्होंने सबसे पहले डॉक्टरों की उपस्थिति जांची। डॉक्टर इंचार्ज डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ड्यूटी से गायब मिले। सिविल सर्जन भी…
रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों का साप्ताहिक परेड कराने के संबंध में शनिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी किया है। डीजीपी के आदेश के बाद आईजी अभियान ने सभी जिला पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी किया है कि वह नियमित रूप से साप्ताहिक परेड का आयोजन सुनिश्चित करें। साप्ताहिक परेड का आयोजन नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों में अनुशासनहीनता बढ़ रही है। साथ ही नियमित परेड से पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से फिट रहते हैं। परेड न होने से उनकी शारीरिक दक्षता में कमी आ रही है। इसको लेकर जारी निर्देश में कहा गया है…
