नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, संकाय सदस्यों और पूर्व छात्रों से शिक्षा प्रणाली में अनुसंधान को बढ़ावा देने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों के शोध से नए आविष्कार होते हैं और चुनौतियों के नए समाधान मिलते हैं। भारत के रिसर्च स्कॉलर न केवल देश की बल्कि दुनिया की समस्याओं का समाधान खोज सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। उन्हें यह…
Author: shivam kumar
पेरिस। भारत की निथ्या श्री सिवन ने सोमवार देर रात इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराकर महिलाओं की एसएच6 श्रेणी में कांस्य पदक जीता। पिछले पदक समारोह के बाद तकनीकी समस्याओं के कारण लगभग एक घंटे तक प्रतीक्षा करने के बाद 19 वर्षीय भारतीय ने इंडोनेशियाई पैरा शटलर को मात्र 23 मिनट में हरा दिया। इस पदक के साथ, भारत ने टोक्यो में बैडमिंटन में मिले अपने चार पदकों की संख्या को पार कर लिया। मैच के बाद तमिलनाडु की उत्साहित पैरा शटलर ने कहा, “मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ हूँ। यह मेरा सबसे…
भागलपुर। बिहार में कटिहार-बरौनी रेल खंड के नवगछिया के समीप एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। नवगछिया स्टेशन के समीप मालगाड़ी डीरेल हो गई। मालगाड़ी के एक डिब्बे का पहिया खुल कर बेपटरी हो गया। यह मालगाड़ी उत्तरप्रदेश के फूलपुर से खाद लोड कर कटिहार जा रही थी। तभी नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन बैक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद डाउन लाइन की गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है। कटिहार की ओर जाने वाली लाइन पर परिचालन अभी रुका हुआ है। अपलाइन से ही…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन करने के सिलसिले में दिल्ली में हैं। इस मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी से और मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करनी थी, लेकिन समय नहीं मिल रहा था। आज हमें समय मिला तो हमने उनसे एक शिष्टाचार मुलाकात की।…
रांची। रांची नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को वार्ता के साथ खत्म हो गई। उप प्रशासक रविंद्र कुमार के साथ नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव के साथ वार्ता हुई। वार्ता में महासचिव लोकेश कुमार सिंह, धीरज कुमार, माया शंकर, देव नंदन प्रकाश साबिर अमर सहित अन्य लोग मौजूद थे। वार्ता के बाद नगर निगम सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता में इन 12 बिंदुओं पर सहमति बनी -पूर्व में एमपीएस के मानदेय एवं भत्ता को किस प्रकार दी गई थी, इसका आकलन करते…
इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि क्षेत्र और वैश्विक शांति एवं विकास के लिए पाकिस्तान-चीन की दोस्ती अपरिहार्य है। शहबाज ने चीन के राजदूत जियांग जैदोंग से मुलाकात में ड्रैगन की प्रशंसा के कसीदे कसे। चीन के राजदूत ने शहबाज से सोमवार को भेंट की। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार शहबाज शरीफ ने कहा कि चीन ने हर मुश्किल दौर में पाकिस्तान को बिना शर्त समर्थन दिया है। उन्होंने पाकिस्तान और चीन के बीच रणनीतिक संबंधों में लगातार सुधार और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को उन्नत करने के चीनी नेतृत्व के दृष्टिकोण की सराहना की। शरीफ ने सूचना…
रांची। जमशेदपुर के चर्चित व्यवयासी और श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे तीन दोषियों को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने मंगलवार को जितेंद्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह की उम्रकैद की सजा निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने उनकी क्रिमिनल अपील पर बीते 13 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। उल्लेखनीय है कि व्यवसायी व श्रीलेदर्स के मालिक अशीष डे की दो नवंबर, 2007 को जमशेदपुर के आमबागान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मामले…
टोक्यो। जापान में इस साल भी गर्मी का रिकार्ड टूट गया। 1991 से 2020 तक जून से अगस्त तक गर्मी की तीन माह की अवधि में इस साल औसत तापमान 1.76 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जापान टुडे अखबार ने देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के आंकड़ों के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा है कि 1898 से अब तक के तुलनात्मक अध्ययन में 2023 में सर्वाधिक गर्मी पड़ी। इस साल भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने देश के औसत तापमान की गणना के लिए 15 अवलोकन बिंदुओं का उपयोग किया। इन बिंदुओं…
– सर्च ऑपरेशन के दौरान एक गोताखोर को खोज निकाला गया- आगे के ऑपरेशन के लिए 04 जहाज और दो विमान तैनात नई दिल्ली। पोरबंदर तट के पास अरब सागर में सोमवार रात गिरे भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एएलएच ध्रुव का मलबा बरामद हो गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक गोताखोर को बरामद कर लिया गया है, जबकि हेलीकॉप्टर के दोनों लापता पायलट और एक गोताखोर की तलाश में ऑपरेशन शुरू किया गया है। गुजरात में चक्रवाती मौसम के दौरान बिगड़े हालात का मुकाबला करने और राहत एवं बचाव कार्य के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के एडवांस…
नई दिल्ली। पूर्व पुलिस प्रमुख प्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने भारत के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के प्रति उनके जुनून की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री माेदी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, “हमारे देश के सबसे प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारियों में से एक प्रकाश सिंह से मिलना वाकई अद्भुत था। भारत के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय है।” इससे पहले प्रकाश सिंह ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक ‘अनफॉरगेटेबल चैप्टर्स’ भेंट की।…
कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 53 वर्षीय घोष के साथ 52 वर्षीय विप्लव सिंह को भी पकड़ा गया है। सिंह अस्पताल में दवाओं आदि की आपूर्ति करता था। 46 वर्षीय वेंडर सुमन हाजरा को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा संदीप घोष के एडिशनल सिक्योरिटी इंचार्ज रहे 44 वर्षीय अफसर अली की भी गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई ने सोमवार देररात जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी । 16 अगस्त से संदीप घोष को लगातार…