नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति…
Author: shivam kumar
पटना। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वंदे भारत एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिहार में सुरक्षा बढ़ाते हुए कई राज्यों के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आगाह किया है। वंदे भारत को बम से उड़ाने की धमकी का संदेश एक कर्मचारी के मोबाइल फोन पर आया है। रेलवे सुरक्षा बल ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है। खासतौर पर वंदे भारत एक्सप्रेस की निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी ने नार्दर्न फ्रंटियर रेलवे (असम) क्षेत्र में वंदे भारत को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज व्हाट्स ऐप पर एक रेलकर्मी के पास…
रांची। रांची के नामकुम खोजाटोली आर्मी कैंप स्थित कुटियातु चौक के पास आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में चार सितंबर को झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा से लाभुक शामिल होंगे। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर निर्धारित कार्य एवं दायित्वों के…
रांची। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में रांची श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति, अरगोड़ा इस वर्ष तिरुपति मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है। समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू ने सोमवार को बताया कि पंडाल को हूबहू तिरूपति मंदिर के जैसा बनाया जा रहा है। हुगली कोलकाता के प्रदीप सरकार के नेतृत्व में 20 कारीगर पंडाल का निर्माण दिन-रात कर रहे हैं। माता रानी के साथ कार्तिक, गणेश , लक्ष्मी मां और सरस्वती मां की प्रतिमाएं भी स्थापित रहेंगी। उन्होंने बताया कि निर्माण लागत…
रांची। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) में सोमवार को स्थापना सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। नामकुम स्थित जैक परिसर में आयोजित समारोह में माध्यमिक, इंटरमीडिएट, इंटर व्यावसायिक, मध्यमा एवं मदरसा परीक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। फर्स्ट टॉपर को गोल्ड मेडल के साथ 21 हजार का नकद पुरस्कार, सेकंड टॉपर को सिल्वर मेडल के साथ 15 हजार और थर्ड टॉपर को ब्रॉन्ज मेडल के साथ 10 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को भी पहली बार पुरस्कृत किया गया, जिसमें माध्यमिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल हजारीबाग…
बोकारो। जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने तांडव मचाया है। जैना मोड़ से गोला सड़क बना रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के साइट पर उग्रवादी संगठन ने अपना निशाना बनाया। पीएलएफआई के उग्रवादियों ने कंपनी के डोजर और रोलर को फूंक दिया। जरीडीह थाना क्षेत्र के कोचागोड़ा के पास जैनामोड़ से गोला तक सड़क का निर्माण करा रही एनजी प्रोजेक्ट कंपनी के डोजर और रोलर को पीएलएफआई के सदस्यों ने रविवार देर रात आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद पीएलएफआई के केंद्रीय संगठन ने यादव जी के नाम से मौके पर कई पोस्टर भी…
पलामू। उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक जवान की मौत हो गयी। मृतक जवान की पहचान अजीत कुजूर के रूप में हुई है। वह लातेहार जिला बल में तैनात था। वर्ष 2006 में उसकी बहाली हुई थी और गुमला का रहनेवाला था। अजीत कुजूर मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डा पर भर्ती केंद्र में तैनात थे। रविवार को दौड़ के दौरान उन्होंने ड्यूटी भी की थी। सोमवार को अजीत कुजूर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। वह सीआरपीएफ 112 बटालियन के कैंपस में रहते थे। ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर जांच की गयी तो पता चला कि उनकी तबीयत…
रांची। जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हरियाण में विधानसभा चुनाव की तिथियों को बदले जाने पर प्रतिक्रिया दी है। सुप्रियो ने कहा कि मुझे इस बात की आशंका पहले से थी। कहा कि तिथि को बदलने के लिए हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी आयोग को पत्र लिखा था। बता दें कि हरियाणा में जहां पहले 1अक्टूबर को चुनाव होना था, वहीं अब मतदान 5 अक्टूबर को होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। इस पर सुप्रियो ने आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त लॉफ्टर…
अपनी स्मरण शक्ति को ठीक करें झामुमो नेता चुनाव को पैसा और पावर से कौन प्रभावित करता है यह झामुमो से ज्यादा कोई नहीं जानता रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने रविवार को झामुमो पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू झामुमो की प्रेसवार्ता पर पलटवार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो को आसन्न विधानसभा चुनाव में होने वाली पराजय का भय साफ झलक रहा है। इन्हें राज्य की समस्याओं से ज्यादा पड़ोसी राज्य दिखायी पड़ रहे। टूटते बिखरते झामुमो की पीड़ा का ठीकरा झामुमो के नेता चुनाव आयोग पर फोड़कर मन को शांत करना चाहते हैं।…
रांची। राज्य की दिशा और दशा को बदलने के लिए आजसू बुद्धिजीवी मंच की भूमिका अहम है। बुद्धिजीवी मंच के सभी अनुभवी पदाधिकारी को अपने दायित्व का बोध है। बुद्धिजीवी मंच पार्टी की शक्ति का मुख्य केंद्र है। आपके अनुभव से हम राज्य को बेहतर बनाने की दिशा में मिल कर काम करेंगे। ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में कहीं। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने पद का शपथ ग्रहण किया, साथ ही पार्टी अध्यक्ष द्वारा उन्हें सम्मानित…
पलामू। युवा बेटे के जनाजे को कंधा देने का दु:ख क्या होता है ये वही बता सकता है, जिसने अपना जवान बेटा खोया हो और कुछ इसी तरह की लोमहर्षक पीड़ा से गुजरने को इन दिनों विवश हैं उत्पाद सिपाही की बहाली के दौरान दिवंगत हुए युवाओं के परिजन। जिले के छतरपुर थाना के कउवल गांव निवासी गिरिजा राम और उनकी पत्नी की सूनी आंखें आज भी अपने बेटे अरुण को ढूंढ रही है, जिसे कुछ दिन पूर्व ही डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डे पर काल की क्रूर नियति ने उनसे छीन लिया। अरुण अरुण कह कर अरुण की मां…