-बालू माफिया गिरी की वर्चस्व को लेकर हुई हत्या नवादा। नालंदा जिले के गिरियक थाने के सतउआ ग्राम पंचायत के मुखिया पति बलवीर यादव का अपहरण कर शुक्रवार सुबह नवादा जिले में हत्या कर दी गई। उनका शव वारसलीगंज थाने के टाटी मीर बीघा के ईंट चिमनी भट्ठे के पास से बरामद हुआ है ।हत्या पिटाई कर तथा तेज हथियार से वार कर बेरहमी से की गई है। वारसलीगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि बालू माफियाओं ने नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र से बलवीर का अपहरण कर लिया था। हत्या कर वारसलीगंज क्षेत्र में लाश…
Author: shivam kumar
रांची। प्रखंड विकास पदाधिकारियों के तबादले पर सवाल खड़ा होने के बाद झारखंड सरकार ने 24 जुलाई को सभी 61 पदाधिकारियों के तबादले को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस संंबंध में ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से आदेश जारी हुआ। सभी उपायुक्त और उपविकास आयुक्त को निर्देश दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने 27 जून 2024 द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण में संबंद्ध पदाधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन पर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की तिथि 25 जुलाई 2024 से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि…
रांची। लैंड स्कैम के आरोप में जेल में बंद जेएमएम नेता अंतू तिर्की की जमानत याचिका पर रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अदालत ने अंतू तिर्की को बेल देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी। इससे पहले 12 जुलाई को अंतू तिर्की और इडी का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि इडी ने इसी वर्ष 16 अप्रैल को अंतू तिर्की को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है।
रांची। विधानसभा सत्र के पहले दिन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर धरना दिया। भाजपा नेता सदन के बाहर बैनर लेकर बैठ गये। सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ नारे लगाये। बैनर पर लिखा था कि पत्थर, कोयला, बालू को लूटनेवाली सरकार हाय हाय, पांच लाख नौकरी का क्या हुआ। युवाओं के सपनों का हत्यारा हाय हाय। स्नातक को 5000 और स्नाताकोत्तर को 7000 बेरोजगारी भत्ता का क्या हुआ। धरना देने वालों में विधायक अमित मंडल, समरी लाल, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, बिंरची नारायण समेत अन्य विधायक शामिल थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम विधानसभा मानसून सत्र को लेकर…
रांची। टेंडर मैनेज करने और साहिबगंज जिले में अवैध खनन के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोपी पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। पंकज मिश्रा की ओर से जमानत याचिका वापस लेने का आग्रह किया गया। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान की। इडी की विशेष अदालत में पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाइकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। बता दें कि पंकज मिश्रा को इडी ने पिछले वर्ष जुलाई महीने में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने हिमांशु चौधरी की नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी गयी। उनकी नियुक्ति स्टेट फूड कमीशन के अध्यक्ष के पद पर हुई थी। हिमांशु चौधरी को इसी वर्ष जुलाई महीने में सरकार ने स्टेट फूड कमीशन के अध्यक्ष पद से हटाया था, जिसके खिलाफ उन्होंने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की कोर्ट के सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए यह निर्देश दिया है कि हाइकोर्ट के अगले आदेश के बिना स्टेट फूड कमीशन के पद पर किसी व्यक्ति की…
रांची। झारखंड के एलएलएम और पीएचइडी उपाधि प्राप्त 28 न्यायिक पदाधिकारियों का वेतन में बढ़ोतरी की गयी है। सरकार ने इन्हें उच्च योग्यता भत्ता शर्तो के साथ देने की स्वीकृति दी है। हाइकोर्ट की अनुशंसा के आलोक में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी की है। उच्च योग्तया भ न्यायिक पदाधिकारियों को झारखंड न्यायालय सेवा में योगदान की तिथि से दी गयी है। उक्त अग्रिम वेतन वृद्धि वेतन का हिस्सा होगी और महंगाई भत्ता इसके अनुसार ही अनुमान्य होगा। इन न्यायिक पदाधिकारियों को उच्च योग्यता भत्ता का लाभ इस शर्त के अनुसार दिया जायेगा कि उन्हें इस संबंध में पूर्व में…
रांची। झारखंड के मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से सरकार परेशान है। मनरेगा कर्मियों की हड़ताल पर रहने की वजह से इस योजना का सारा कामकाज प्रभावित हो गया है। गरीब मजदूरों को रोजगार देने वाली इस योजना पर ब्रेक लग गया है। बिरसा हरित ग्राम, पशु शेड योजना, कूप निर्माण, मिट्टी खुदाई सहित सारे कामकाज प्रभावित हैं। मजदूरों का पेमेंट भी फंस गया है। सेवा नियमितीकरण, मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य सुविधाओं को देने की मांग को लेकर कर्मी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गये। हड़ताल पर जाने के बाद विभाग ने नो वर्क नो पे लागू किया है और सभी जिलों…
रांची। गिरिडीह पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया। भ्रष्टाचार के साथ जलसहियाओं के बकाया राशि सरेंडर कराने के गंभीर आरोपों में राज्य सरकार ने पीएचइडी 1 के कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज को निलंबित किया है। 10जानकारी के अनुसार निलंबित कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा गठित उड़न दस्ता टीम ने कई ग्रामीण इलाकों में जांच की और पाया था कि कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल की योजना धरातल पर उतरी नहीं और कार्यपालक अभियंता ने फर्जी बिल दिखाकर करोड़ों की राशि ठेकेदारों के सहयोग से गबन कर लिया। इतना…
रांची। चतरा में सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 22 बटालियन में तैनात जवान ने गुरुवार की देर रात खुदकुशी की घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान यूपी निवासी आशीष कुमार सिंह के रूप में की गयी है। जवान शीला ओपी स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है।
रांची। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार साहू की ओर से जिला कंज्यूमर फोरम में दाखिल वाद पर सुनवाई करते हुए कंज्यूमर फोरम ने रांची के महावीर मेडिका हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है। फोरम ने मेडिका अस्पताल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए 31 जुलाई का समय दिया है। दरअसल, अधिवक्ता अनिल कुमार साहू ने मेडिका अस्पताल में 14 वर्षीय पुत्र के इलाज में चिकित्सीय लापरवाही का आरोप पर लगाया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को पिछले वर्ष लीगल नोटिस भी भेजा था, जिसमें यह यह आरोप लगाया गया था कि उनके पुत्र को अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर अंजना गांधी…