Author: shivam kumar

हैदराबाद/नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कथित 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास निगम घोटाला मामले में क्लीन चिट दे दी है। इसी मामले में नायडू को 53 दिन जेल में बिताना पड़ा था। जमानत पर रिहा होने के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने के बाद वे मुख्‍यमंत्री बने और अब इडी से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है। हालांकि, इडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक दिन पहले मंगलवार को आंध्र प्रदेश के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में 2,642 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी गयी। इस परियोजना में गंगा नदी पर एक नया रेल-सह-सड़क पुल भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मालवीय पुल 137 साल पुराना है। अब एक नया पुल बनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें निचले डेक पर 4 रेलवे लाइनें और ऊपरी डेक पर 6-लेन राजमार्ग…

Read More

नई दिल्ली।‌ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।”

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 01 जुलाई से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत का इजाफा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई की भरपाई के लिए मूल वेतन या पेंशन की 50 प्रतिशत की मौजूदा दर से तीन प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दी गयी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। सरकार के अनुसार यह वृद्धि 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के नए सीएम के नाम का ऐलान हो गया है। नायब सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। पंचकूला में सेक्टर 5 में भाजपा दफ्तर में विधायक दल की मीटिंग में यह ऐलान किया गया है। पूर्व मंत्री अनिल विज ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा और फिर उनके नाम को भाजपा विधायकों ने हरी झंडी दी। ऐसे में अब नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के सीएम बनने जा रहे हैं। 17 अक्तूबर यानी गुरुवार को वह पंचकूला के सेक्टर 5 में शालीमार मॉल के पास मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ…

Read More

अबुजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया में ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 90 लोगों की जान चली गई। यह वाकया मंगलवार रात उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के जिगावा राज्य में हुआ। जिगावा पुलिस के प्रवक्ता शिइसू एडम ने बुधवार को कहा कि यह दुर्घटना जिगावा राज्य के तौरा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजिया टाउन में हुई। अधिकांश पीड़ित दुर्घटनास्थल को घेरने के बाद हुए विस्फोट में मारे गए। एडम ने कहा कि विस्फोट में 50 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब 11:30 बजे माजिया टाउन में खदीजा विश्वविद्यालय के पास टैंकर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उद्योग जगत से वैश्विक बाजारों का दोहन करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद को बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्यात प्रतिस्पर्धा सरकारी सब्सिडी या समर्थन से पूरी नहीं हो सकती। वाणिज्‍य मंत्री ने यहां ताज प्लेस होटल में आयोजित प्रथम भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन (आईएफक्यूएम) के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। गोयल ने उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रतन टाटा ने बहुत कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़कर नेतृत्व किया, और…

Read More

पटना/सीवान। बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत कौड़ियां पंचायत और आसपास के गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई है। ग्यारह बीमार व्यक्तियों को समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान और पीएमसीएच पटना भेजा गया है। इनमें से सदर अस्पताल में आठ व्यक्तियों का इलाज जारी है। इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों के अनुसार 12 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। महाराजगंज के एसडीएम अनिल कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया शराब…

Read More

रांची। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को रांची आयेंगे। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से तेजस्वी मुलाकात करेंगे। चुनाव से संबंधित सभी पहलुओं पर बातचीत की जायेगी। मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बात करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल कितनीसीटों पर झारखंड में चुनाव लड़ेगा, इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Read More

अररिया। डीएम अनिल कुमार बुधवार को फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे सहित अन्य अधिकारियों के साथ डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों से विभाग और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।लोक सेवा अधिकार के तहत जाति,आय,निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र के लिए बने आरटीपीएस काउंटर का जायजा लेने के साथ मौजूद लोगों से भी काम को लेकर फीडबैक लिया गया। राजस्व अंचल कार्यालय में काम की गति को तेजी में लाने के साथ काम में व्यापक सुधार लाने…

Read More

भागलपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में भागलपुर के समाहरणालय चौक पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्याें ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना का नेतृत्व भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परवेज जमाल कर रहे थे। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर के अंदर अंबानी और अडानी का लोगो लगा हुआ है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह स्मार्ट मीटर अंबानी और अडानी कंपनी के द्वारा ही बिहार में सप्लाई किया जाता है। बिहार से बड़े राज्य में भी अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है लेकिन बिहार में स्मार्ट मीटर चालू है। इससे लोगों…

Read More