Author: shivam kumar

रांची। रांची के कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें नव प्रोन्नत 464 एएसआई को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर एसएसपी ने कहा कि नवप्रोन्नत एएसआई ऐसा बदलाव लायें, जिससे खुद के साथ-साथ रांची पुलिस की एक अच्छी छवि बन सके। सम्मानित किये गये नवप्रोन्नत पुलिसकर्मियों में खुशी साफ झलक रही थी। इस मौके पर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, कोतवाली डीसीपी प्रकाश सोय और सदर डीएसपी संजीव बेसरा सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Read More

बोकारो। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर से नीचे एचटी पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद एक यूनिट को बंद किया गया, वहीं दूसरा पैनल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। घटना बुधवार सुबह लगभग सवा आठ बजे की है। शार्ट सर्किट से एचटी पैनल में लगी आग घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे साढ़े तीन मीटर हाईट पर स्थित एचटी पैनल के इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक नाबालिग लड़की को एक व्यक्ति से बचाया है। रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को लोकल पुलिस चान्हो से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक नाबालिक लड़की को लेकर भाग गया है, जिसका केस थाने में दर्ज हुआ है। उसका लोकेशन हटिया के पास दिखा रहा है। जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल आरपीएफ हटिया को रेलवे स्टेशन पर मिले फोटो के अनुसार तलाशी अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया। आरपीएफ हटिया के जरिये तलाशी अभियान दौरान देखा गया कि प्लेटफॉर्म संख्या दो पर एक नाबालिग लड़की के साथ एक पुरुष बैठा था,…

Read More

बहरागोड़ा। निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के तिथि घोषणा करते ही राज्य की सीमा पर प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। बहरागोड़ा प्रखंड की सीमा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा से मिलती है। प्रशासन द्वारा पड़ोसी राज्य से प्रवेश वाले सभी सीमा पर चेक नाका लगाकर आने जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा कहा गया कि यह जांच अभियान निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार ही किया जा रहा है। जिसमें नगद पैसे ,आभूषण, आग्नेय शस्त्र तथा वाहन संबंधित कागजात की जांच पड़ताल करने के उपरांत…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद हुंडरू फॉल के पास सेल्फी लेने के दौरान एक युवक स्वर्णरेखा नदी में डूब गया। मृत युवक अनिमेष दास पश्चिम बंगाल का निवासी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए शिक्षक गौतम कुमार मान्ना ने बताया कि अनिमेष दास और सुधांशु प्रधान अपने पांच-छह सहपाठियों के साथ स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे। पश्चिमी मेदिनीपुर का रहने वाला था अनिमेष घटना में जान गंवाने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिला के सबंग थाना क्षेत्र के नारायण बाड़ निवासी 18 वर्षीय अनिमेष दास के रूप में की गयी है,…

Read More

गढ़वा। अगर आप भी गोलगप्पे खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जायें, क्योंकि कई लोग अब गोलगप्पे के आटा गूंथने के लिए हाथ नहीं, बल्कि पैर का इस्तेमाल करते हैं। ताजा मामला गढ़वा जिले के मझिआंव बाजार का है। यहां गोलगप्पे के लिए पैर से आटा गूंथने का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। गोलगप्पे में स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं हार्पिक और यूरिया का इस्तेमाल आक्रोशित भीड़ ने गोलगप्पे बनाने वाले दो दुकानदारों को घेर लिया तथा गोलगप्पे का…

Read More

यह चुनाव कुशासन के खिलाफ एक लड़ाई है, जिसे हमें जीतना है रांची। चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किये जाने पर आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि यह चुनाव कुशासन के खिलाफ एक लड़ाई है, जिसे हमें जीतना है। कुव्यवस्था हारेगी, जनता विजयी होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरी सेवा, समर्पण और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। झारखंड की जनता बदलाव के लिए बेताब है।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें कोयला कंपनियों से लंबित 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग की गयी है। उन्होंने कहा है कि वह राज्य के लिए स्पेशल बजट की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि उचित बकाये की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि इस लंबित रकम के कारण झारखंड के विकास को काफी क्षति हो रही है। सोरेन ने पत्र को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है और लिखा है कि यह बकाया राशि हमारा हक है… झारखंड किसी विशेष बजट की मांग नहीं कर रहा है। हम सिर्फ…

Read More

रांची। चुनाव आयोग के झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने पर झारखंड कांग्रेस के नेता राजेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। राजेश ठाकुर ने भी चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आयोग कोई फैसला लेता है तो वह कटघरे में क्यों खड़ा होता है। झारखंड की ड्यू डेट 6 जनवरी है तो उससे पहले इसे करायें। आप महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराना चाहते हैं। जब हरियाणा में चुनाव की तारीख 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर थी तो आपने दोनों चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराये? जब आप…

Read More

रांची। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड में दो चरणों (13 और 20 नवंबर) में विधानसभा चुनाव कराये जाने के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत अन्य नेताओं ने यह भी उम्मीद जतायी है कि राज्य में सरकार बदलेगी।बाबूलाल ने एक्स पर लिखा है कि चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का वे स्वागत करते हैं। बीते 5 सालों में बेरोजगारी, घुसपैठ, अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तुष्टिकरण, दलित-आदिवासी-पिछड़े समाज का उत्पीड़न और झामुमो कांग्रेस राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन अब परिवर्तन चाहती है। यह…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के नैतिक उपयोग के लिए एक वैश्विक ढांचा तैयार करने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्थाओं के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी के लिए वैश्विक ढांचे और वैश्विक शासन के लिए वैश्विक दिशा-निर्देशों के महत्व को स्वीकार करने का समय आ गया है। आपस में जुड़ी दुनिया में सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री ने भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ-विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (डब्ल्यूटीएसए) 2024 का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 8वें संस्करण का भी…

Read More