Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,040.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को आज यहां एक स्थानीय अदालत ने बड़ी राहत प्रदान की। अदालत ने उन्हें 26 नवंबर के विरोध प्रदर्शन के संबंधित मामलों में अंतरिम जमानत दे दी। एआरवाई न्यूज चैनल की खबर में यह जानकारी दी गई। एआरवाई के अनुसार, बुशरा बीबी अपने खिलाफ तारनोल पुलिस स्टेशन में दर्ज चार और रमना पुलिस स्टेशन में दर्ज तीन मामलों में अंतरिम जमानत के लिए अपने वकीलों के साथ जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश हुईं। न्यायालय ने प्रत्यके मामले में 50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर…

Read More

रांची। राजधानी रांची में देर रात करीब ढाई बजे दो वाहनों की जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह टक्कर अरगोड़ा-कटहलमोड़ रोड में दीपाटोली के पास हुई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर मारी है। स्कॉर्पियो में 2 लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुंदाग पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त किया और वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी  इंडी गठबंधन ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहती है। इसके लिए वह दूसरे दलों से बात करेगी। इस मुद्दे को लेकर दोपहर 1 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को लेकर आप नेताओं में भारी नाराजगी है। इसलिए अब आप इंडिया अलायंस से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से बातचीत करेगी। आप…

Read More

गाजा। इजरायल ने गुरुवार को गाजा पर हवाई हमला किया। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा सकता है, क्योंकि बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, इन मृतकों में पांच पत्रकार भी शामिल हैं, जो अल-अवदा अस्पताल के कवरेज के लिए आए थे। लेकिन, इजरायल के इस हवाई हमले में अस्पताल के आसपास स्थित गाड़ियां भी चपेट में गईं, जिस वजह से वहां मौजूद पत्रकारों को अपनी जान…

Read More

चीन। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो से पता चलता है कि चीन ने संभावित रूप से छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान की पहली उड़ान भरी है। ये दावे, जिनमें जेट के साथ J-20 लड़ाकू विमान भी शामिल है, आधिकारिक स्रोतों द्वारा सत्यापित नहीं हैं। अगर यह घटना सच है, तो यह चीन की सैन्य विमानन क्षमताओं में उल्लेखनीय प्रगति का संकेत हो सकता है, जो इसे वैश्विक हवाई श्रेष्ठता प्रौद्योगिकी में सबसे आगे ला सकता है।

Read More

दुमका। भारत सरकार के अग्रणी बैंको में से एक पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा का कोर्ट कम्पाउण्ड रोड के समीप गुरूवार को उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन डीसी आंजनेयुलु दोड्डे ने फीता काटकर किया। पंजाब एंड सिंध की 1584 वीं शाखा का शुभारंभ हुआ। शाखा के माध्यम से समाज के लोगों को कई आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लाभों में ग्राहकों को कम ब्याज दर पर विभिन्न ऋण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे वे अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे। बचत और चालू खाता का विकल्प होगा। बैंक विभिन्न प्रकार के आकर्षक बचत और चालू खाता विकल्प प्रदान करता…

Read More

रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। रामगढ़ जिले में एक सीट पर गठबंधन की जीत हुई और दो सीट पर हार मिली है। बड़कागांव और मांडू विधानसभा सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार की हार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंथन किया है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गई। साथ ही पार्टी की सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। यहां पंचायत और बूथ स्तर की कमेटी की मजबूती पर बल दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि…

Read More

खूंटी। कर्नाटक के बेलगाम में 1924 के हुए अधिवेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गुरुवार को कांग्रेस के खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूंटी से दतिया तक सद्भावना यात्रा निकाली। मौके पर कांग्रेस के जिला प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो भी उपस्थित थे। सद्भावना यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गंधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हे नमन किया और गांधीजी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाद में अस्पताल में मरीजों के बीच फलों का वितरण…

Read More

भागलपुर। जिले के नवगछिया स्टेशन चौक पर गुरुवार को छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कुशवाहा के नेतृत्व में बीपीएससी छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में छात्र राजद के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर छात्र राजद जिला प्रभारी राजीव यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह बूढ़े हो चुके हैं। उनसे अब बिहार चलने वाला नहीं हैं। यह छात्र विरोधी सरकार हैं। इस मौके पर युवा नेता सुमित यादव, शैलेश यादव, सुमित, गोली, रोशन आदि मौजूद थे।

Read More

खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खूंटी प्रखंड के चिकोर सहित अन्य क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया। जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों का उपयोग कर इन फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। कार्रवाई में अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने इस अभियान के माध्यम से अवैध खेती करने वालों को कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को जिले में बर्दाश्त नहीं…

Read More