सिलीगुड़ी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं बटालियन ने कार्रवाई करते हुए खोरीबाड़ी महकमा के अधिकारियों ने 101 ग्राम मॉर्फीन के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम शुकदेव सिंह, कृष्ण दास और मोहम्मद सैम्स हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात सूत्रों से सूचना मिलने के बाद एसएसबी के जवानों ने अधिकारी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में छापेमारी की। बाद में एसएसबी ने तीन युवकों को पकड़ा। जब युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 101 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। जिसके बाद एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए पकड़े गए युवकों को…
Author: shivam kumar
कोलकाता। क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत किया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे पार्क स्ट्रीट और चिड़ियाघर के करीब लगभग दो हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लालबाजार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सुरक्षा प्रबंधन के लिए मंगलवार रात से ही आठ डिप्टी कमिश्नर्स को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अलावा 11 वाच टावर भी लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शहर में 30 एसीपी, 27 इंस्पेक्टर और 250 सब-इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 40 पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं,…
– प्रधानमंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का किया शिलान्यास- वाजपेयी की स्मृति में डाक टिकट और सिक्का भी किया जारी खजुराहो/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के लिए नदी जल का महत्व सबसे पहले बाबा साहब आंबेडकर ने समझा। भारत में जो नदी घाटी परियोजनाएं बनीं, इसके पीछे उन्हीं का विजन था, लेकिन कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को इसका श्रेय नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारों ने उनके इस योगदान के लिए किसी को पता नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि कई राज्यों के बीच नदी जल को लेकर विवाद चल रहा है। जिस समय कांग्रेस की सरकार…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन के बीच तालमेल और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कर रहा है और आज उसने खुद को वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार सभी के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए…
रांची। झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के शहीद निर्मल महतो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्मल दादा के सपनों को पूरा करना है, इन नेताओं की वजह से राज्य अलग हो सका, इनके विचारों के साथ जनता को साथ लेकर चलने की जरूरत है। हर जगह हमारे कार्यकर्ता उन्हें नमन कर रहे हैं। जब तक झारखंड रहेगा निर्मल महतो का नाम अमर रहेगा।
रांची। भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर विधानसभा परिसर स्थित अटल जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। साथ ही अटल जी की चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
आदिवासी कल्याण आयुक्त से पूछे सवाल -बच्चों को लेदर की जगह रेक्सीन का जूता क्यों दिया -गुमला के जूता आपूर्तिकर्ता को ब्लैक लिस्ट करने और भुगतान रोकने का दिया आदेश रांची। झारखंड के एसटी, एससी और ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा एक्शन मोड में हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों को दिये जाने वाले जूते की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किये हैं। इतना ही नहीं चमरा लिंडा ने गुमला के जिला कल्याण पदाधिकारी को शो-कॉज भी किया है। साथ ही गुमला के जूता आपूर्तिकर्ता को ब्लैक लिस्ट करने और उसका भुगतान रोकने का भी आदेश दिया है। चमरा लिंडा ने वार्निंग दी…
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को लेवल 13 विशेष सचिव रैंक में प्रमोशन दिया है। अपर सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग नेहा अरोड़ा प्रमोशन के बाद भी विशेष मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची के पद पर बनी रहेंगी। नगर आयुक्त रांची नगर निगम रांची संदीप सिंह, श्रम आयुक्त झारखंड संजीव कुमार बेसरा, आदिवासी कल्याण आयुक्त झारखंड अजय नाथ झा, सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग रांची अक्षय कुमार सिंह, अपर सचिव उद्योग विभाग मनमोहन प्रसाद, उपायुक्त जामताड़ा, कुमुद सहाय, अपर सचिव कृषि पशुपालन विभाग रवि रंजन कुमार विक्रम, अपर सचिव वित्त विभाग शशि भूषण…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने निवर्तमान दिवंगत पार्षद वेद प्रकाश सिंह की हत्या के आरोपी सत्यम पाठक को पुलिस रिमांड पर देने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी सत्यम पाठक के अधिवक्ता गौरव प्रियदर्शी और अधिवक्ता पीयूष पांडेय ने लगातार डॉट इन को दी। अधिवक्ता गौरव प्रियदर्शी और पीयूष पांडेय के मुताबिक, रांची पुलिस ने सत्यम पाठक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे रांची सिविल कोर्ट के CJM (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पुलिस ने सत्यम पाठक से पूछताछ करने के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी। लेकिन कोर्ट ने रिमांड देने से…
नई दिल्ली। देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग कंपनी OLA Electric ने आज इतिहास रच दिया है। ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) ने आज देशभर में 4000 स्टोर्स खोल दिए हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से ही 800 स्टोर थे और अब नए 3200 स्टोर को खोल कर कंपनी ने इतिहास रच दिया है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ ने भविष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। भविष अग्रवाल ने बताया कि ओला इलेक्ट्रिक ने देश में कुल 4000 टचप्वाइंट्स को खोल दिया है। ये नए टचप्वाइंट्स देश के अलग-अलग शहरों में खोले गए हैं। कंपनी…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय सिंह, विधान पार्षद…
