Author: shivam kumar

खूंटी। भाजपा तोरपा मंडल के जरिये एनएचपीसी मैदान में शिव मंदिर के सामने गुरुवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। मौके पर वीर बालक बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और उन्हें याद किया गया। साथ ही बच्चों को उनकी जीवनी के बारे में बताया गया। मौके पर उपस्थित बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र मांझी ने की। मौके पर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक तिग्गा, मंडल महामंत्री सुबोध कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

चतरा। उपायुक्त रमेश घोपल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक के बाद प्रशासन अलर्ट है। टंडवा क्षेत्र के आम्रपाली परियोजना और एनटीपीसी के जरिये कोयला परिवहन किये जा रहे मार्ग में नो एंट्री लगाने के लिए निर्देश दिया गया है। इस संबंध में अंचल अधिकारी टंडवा और थाना प्रभारी टंडवा के पत्रांक 1337 के जरिये संयुक्त रूप से प्रतिवेदित किया गया है। टंडवा अंतर्गत एनटीपीसी की टू कोल माइनिंग चट्टी बरियातू और केरेडारी संचालित है। उक्त खदानों से हजारों की संख्या में भारी वाहन निकलते हैं एवं विभिन्न कोयला साइडिंग पर कोयला अनलोडिंग होता है। दूसरी ओर…

Read More

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर महीने में शुद्ध रूप से 13.41 लाख सदस्‍य जोड़े हैं। इस दौरान ईपीएफओ ने अपने साथ 7.50 लाख नए सदस्‍यों को जोड़े हैं। यह रोजगार के अवसरों में वृद्धि और कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि ईपीएफओ ने अक्टूबर 2024 में नेट 13.41 लाख सदस्‍यों को जोड़ा है। इस दौरान ईपीएफओ से 7.50 लाख नए सदस्‍य जुड़े हैं। ईपीएफओ के जारी आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में 18-25 आयु वर्ग के जोड़े गए कुल…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष 2024-25 और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह निजी उपभोग व्यय और सकल स्थिर पूंजी निर्माण में गिरावट है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान से कहीं कम 5.4 फीसदी रही है, जो सात तिमाहियों का सबसे निचला स्तर है। इससे पिछली तिमाही अप्रैल-जून तिमाही में वृद्धि दर 6.7 फीसदी थी। ईवाई इकोनॉमी वॉच की बुधवार को जारी नवीनतम रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2047-48 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए…

Read More

अररिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीयजी जयंती के मौके पर बुधवार को फारबिसगंज के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में अरुणोदय वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीयजी के जीवन पर प्रकाश डाला। अरुणोदय पत्रिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा अरुणोदय पत्रिका समाज का दर्पण है। विद्या भारती विद्यालय में भैया बहनों के रचनात्मक गतिविधि प्रबंधकारिणी समिति आचार्य एवं…

Read More

किशनगंज। जिले ने कालाजार उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करते हुए राज्य में एक मिसाल कायम की है। जिले की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य मंत्री डा. मंगल पांडेय ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह प्रशस्ति पत्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी जिला भीबीडीसी सलाहकार अविनाश राय और भीडीसीओ दीपक कुमार सिंह ने प्राप्त किया। इस गौरवशाली क्षण ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समस्त प्रशासन को गौरवान्वित किया है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल राज ने जिले के स्वास्थ्य विभाग को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और प्रशासनिक…

Read More

रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेलगाम (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। रवाना होने के पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का पल है कि 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। आज हम सभी उनके शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा। गांधी ने जो सत्य-अहिंसा का संदेश…

Read More

रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा पेसा कानून की नियमावली को मंजूरी देने के बाद अब इस बात की नितांत आवश्यकता है कि सभी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं को पूरा कर पेसा कानून को जमीनी स्तर पर जल्द-से-जल्द लागू किया जाये। श्री तिर्की ने कहा कि पेसा कानून लागू होने से झारखंड की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव आयेगा और अब ग्रामीणों विशेषकर जनजातीय समुदाय और मूलवासियों के लिए यह बहुत जरूरी है कि सरकार द्वारा स्वीकृत पेसा नियमावली…

Read More

रांची। ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण सड़कों के टेंडर को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया है। मंत्री ने विगत दिनों विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी जिसमें यह बात सामने आयी थी कि विभाग की रोक की वजह से ग्रामीण सड़कों की निविदा निष्पादित नहीं की जा रही है। मंत्री के निर्देश के बाद अब ग्रामीण कार्य विभाग इस संबंध में आदेश जारी करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही अभियंता प्रमुख सहित सभी प्रमंडल के इंजीनियरों को इससे अवगत करा दिया जायेगा। दरअसल, दो माह पूर्व ही ग्रामीण कार्य…

Read More

रांची। झारखंड की राजनीति में वर्ष 2024 में दो नए चेहरे उभरे हैं, जिनकी वर्षभर चर्चा होती रही। ये दो नाम हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो। इन दोनों राजनेताओं के बढ़ते कदम से विपक्षी दल भी हतप्रभ हैं। कल्पना सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी हैं। कल्पना सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के जेल में रहने के दौरान सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर कल्पना सोरेन…

Read More

बवाल के दौरान की फोटो के आधार पर आरोपितों की हो रही है पहचान: संभल एसपी मुरादाबाद। संभल हिंसा में बीते दिन गिरफ्तार किए गए सात आरोपितों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जिला कारागार भेज दिया गया। संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार इन सात आरोपितों समेत अब तक 49 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेला भेजा जा चुका है। संभल एसपी ने बताया कि बवाल के दौरान जो फोटो लिए गए थे उन फोटो के आधार पर आरोपितों की पहचान हुई और इसी आधार पर इनको मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया…

Read More