मुंबई। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ मरीन लाइंस के बड़ा कब्रिस्तान में रविवार को रात साढ़े आठ बजे दफन किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस तरह आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस हत्या मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल आज बाबा सिद्दीकी के परिवार के लोगों से मुलाकात की । बाद में इन नेताओं ने कूपर अस्पताल में जाकर बाबा सिद्दीकी के पोस्टमार्टम के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद अजीत पवार ने बताया कि बाबा सिद्दीकी…
Author: shivam kumar
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात हत्या के बाद मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है। उनकी हत्या के बाद बॉलीवुड के लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है। उनकी हत्या की खबर सामने आते ही कई सेलिब्रिटीज को रात में ही लीलावती अस्पताल पहुंच गए थे। ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन को शनिवार रात होस्ट कर रहे सलमान खान को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किये जाने की खबर लगी तो भाईजान ने तुरंत शूटिंग रोक दी और अपने परिवार से मिलने के लिए लीलावती अस्पताल की ओर निकल…
बुलन्दशहर। आहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनकाउंटर में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश मारा गया। बदमाश पर हत्या, डकैती और लूट के 50 मुकदमें दर्ज थे। मुठभेड़ में थाना प्रभारी और एक सिपाही गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बदमाश राजेश आहार थाना क्षेत्र के गांव सीरिया नगर का ही रहने वाला था। वह लगातार पश्चिम उत्तर प्रदेश में क्राइम कर रहा था। उस पर हत्या, लूट और डकैती के 50 मुकदमें दर्ज थे। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर…
मीरजापुर। अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल नगर के तत्वावधान में विहिप जिला कार्यालय इम्लहानाथ महादेव मंदिर पर शनिवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीराम की आरती व यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष राहुल जैन ने की। मुख्य अतिथि प्रान्त उपाध्यक्ष विद्याभूषण ने कहा कि त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने इस धरती से अत्याचारी रावण का वध किया था। इस कलियुग में आतंकियों का विनाश तभी सम्भव होगा जब हर घर से राम व हनुमान निकलेंगे। मुख्य वक्ता बजरंग दल प्रांत ब्लोपसना प्रमुख…
बहादुरी और अनुशासन के पर्यायवाची रहे सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म 14 अक्टूबर 1950 को पूना में एक फौजी परिवार में हुआ था। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र का सम्मान दिया गया। अरुण खेत्रपाल जिस परिवार में जन्मे उसमें फौजी जीवन के संस्कार पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले आ रहे थे। उनके परदादा सिख सेना में कार्यरत थे और 1848 में उन्होंने ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उनका मोर्चा चिलियाँवाला में हुआ था। उनके दादाजी पहले विश्वयुद्ध के सैनिक थे तथा 1917 से 1919 तक उन्होंने इसमें हिस्सा लिया था। अरुण खेत्रपाल…
मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मोबाइल बुक किया था जो तय समय के अंदर नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर अधिकारी को फोन किया जिसने एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर उसके खाते से साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। थाना मझोला प्रभारी मोहित चौधरी ने रविवार को बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंप दी है। फाजलपुर निवासी प्रमोद सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 09 मई को फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन मोबाइल बुक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव के शांतिपूर्ण समापन के बाद अब प्रतिमा विसर्जन की बारी है। विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। विसर्जन के दौरान हादसों से बचने के लिए घाटों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर अधिक संख्या में पुलिस तैनात की जा रही है। अतिरिक्त संख्या में सफाईकर्मी भी घाट की सफाई कर रहे हैं। लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, रविवार से अधिक संख्या में पुलिस की तैनाती की जा रही है। नदी में ज्वार के समय पानी में उछाल काफी…
कोलकाता। शनिवार को दशमी के साथ ही पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा घूमने का उत्साह लगभग समाप्त हो जाता है। दशमी के दिन से ही प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोलकाता में आयोजित लगभग चार हजार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को शुरू हो जाएगा, लेकिन इसी दिन राज्य में सिंदूर खेल का एक अनोखा रिवाज है, जो राज्य की दुर्गा पूजा को देशभर से अलग पहचान देता है। सैकड़ों वर्षों से राज्य के जमींदार घरानों और राजवाड़ों में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से होती रही है, और वर्षों पहले इस सिंदूर खेल की परंपरा…
रांची। मोरहाबादी में आयोजित दशहरा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रावण का पुतला फूंका। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को दशहरा की हार्दिक बधाई दी और भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान राम के जीवन से हमें कई सीख मिलती है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि रावण दहन…
रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टा और एक्स हैंडल पर धोनी की तीन फोटोज शनिवार को शेयर की हैं। फोटो में एमएसडी छोटे बाल में नजर आ रहे हैं। एक साइड उनके बाल छोटे-छोटे हैं, जबकि दूसरी साइड के बाल हल्के बड़े हैं। हेयर स्टाइलिस्ट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी। हमारे एक मात्र थाला। आइपीएल से पहले…
पूर्वी चंपारण। जिले के पीपरा कोठी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना पीपराकोठी के झखरा गांव की है। जहां प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर दो बंगाली परिवारो के बीच हुई हिंसक भिड़ंत में दोनो पक्ष में जमकर दाब ,कुदाल व अन्य हथियार चलाये गये।जिसमे तापस चंद्र दास नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई।वही दीपू कुमार ,विजय उर्फ कुनहु व दीपाली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमे एक गंभीर को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।जबकि…
