विशेष कैसे एकक्षत्र बरसी अपार ममता ने पार्टी के विश्वसनियों को दूर कर दिया सत्ता के नशे में सिसक और अपमान का घूंट पीते रहे विधायक और सांसद नशा उतरा तो रसातल में पड़े मिले और टीएमसी के टूट की पटकथा लिख डाली पार्टी के सांसदों-विधायकों और नेताओं के साथ नौकरों जैसा व्यवहार किया जाता था: टीएमसी के मुख्य प्रवक्ता रहे रिजू दत्ता नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पश्चिम बंगाल की सत्ता से बाहर होते ही तृणमूल कांग्रेस का शिराजा बिखरने लगा है। कभी देश की सबसे फायरब्रांड महिला नेता के रूप में…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा सोनारी स्थित वन भवन परिसर में “ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट” का भव्य आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 400 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) स्मिता पंकज और प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी की उपस्थिति में हुई। इस दौरान दोनों…
हजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग में शुक्रवार को एक युवक लगभग 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान चतरा जिले के टंडवा निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है, जो बानादाग एनटीपीसी साइडिंग में कार्यरत है। विकास का आरोप है कि अंचल कार्यालय की कार्यशैली से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है, क्योंकि उसकी जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) पिछले पांच-छह महीनों से लंबित है। विकास कुमार ने कटकमदाग के अंचल अधिकारी (सीओ) सत्येंद्र नारायण पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में दो मासूम जुड़वां भाइयों के रहस्यमय तरीके से लापता होने से सनसनी फैल गई है। सेक्टर-3 स्थित शालीमार बाजार इलाके से करण और अर्जुन नाम के दोनों बच्चे 1 जून को अचानक गायब हो गए। चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शालीमार बाजार में स्थित शौचालय के पास खेल रहे थे, तभी वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घटना के बाद से ही परिवार लगातार बच्चों की तलाश में जुटा है, लेकिन हर प्रयास के बावजूद कोई…
कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रह चुकीं ममता बनर्जी के खिलाफ कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में एक अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने एक सार्वजनिक सभा में ऐसा बयान दिया, जिससे सामाजिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है। जानकारी के अनुसार, दो जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर आयोजित एक विरोध सभा के दौरान ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नागरिक उस्मान हादी की हत्या का उल्लेख करते हुए कुछ टिप्पणियां की…
पूर्वी सिंहभूम। खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां आंदोलन में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता दुलाल भुईयां के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान साकची स्थित भाजपा कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही खासमहाल-गोविंदपुर सड़क…
देहरादून/अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी गुरुवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। करीब चार वर्ष बाद राज्य पहुंच रहे राहुल का दौरा कांग्रेस के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी इसे वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रही है। राहुल गांधी आज लगभग 11 बजे अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित कर राज्य में कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। अल्मोड़ा के बाद राहुल गांधी पौड़ी पहुंचेंगे, जहां पूर्व सैनिक सम्मेलन में भाग लेकर पूर्व…
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक राजकुमार यादव की मौत हो गई। घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। झड़प के दौरान राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल…
पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और इसके तार अन्य आपराधिक गतिविधियों से भी जुड़े होने की आशंका है। इस संबंध में सिटी एसपी ललित मीणा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 03 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई । बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव पड़ने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। आज 10 बजे तक का…
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। टेल्को थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल जब्ती का मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। इस घटना के कारण टेल्को प्लाजा रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात प्रभावित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह बुधवार की देर रात अपनी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने उन्हें रोक लिया और बाइक के पीछे नंबर प्लेट न होने की बात कहकर…
