Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिजोरम-म्यांमार सीमा पर म्यांमार की सूखी सुपारी (अरेका नट) की तस्करी से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मिजोरम के सीमावर्ती शहर चंफाई में नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई का केंद्र तस्करी नेटवर्क से जुड़े प्रमुख स्थानीय सहयोगियों के आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। ईडी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी म्यांमार से तियाउ नदी के रास्ते बड़ी मात्रा में अवैध सुपारी भारत लाते थे। इसके बाद माल को स्थानीय गोदामों में रखा जाता था और फर्जी ई-वे बिल तथा जाली दस्तावेजों…

Read More

रांची। झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है और मौसम विभाग के अनुसार इसके 15 जून तक झारखंड पहुंचने की संभावना है। विभाग का कहना है कि मानसून के केरल पहुंचने के बाद झारखंड में प्रवेश करने में सामान्यतः 10 से 12 दिन का समय लगता है। पिछले वर्ष राज्य में मानसून 17 जून को पहुंचा था। मानसून से पहले राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 से 8 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात…

Read More

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के 3 बजे आईसीयू में अचानक लगी आग से अबतक चार लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। आईसीयू में मौजूद मरीजों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव और फाइनेंशियल तथा टेक स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति ने बुधवार काे विधान परिषद चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों के नामाें की घाेषणा की। रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से अनिकेत सुनील तटकरे और नागपुर से डॉ. राजीव भास्करराव पोतदार उम्मीदवार बनाया गया है। बुधवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इस बारे में घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता सुनील तटकरे और शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले उपस्थित थे। रविंद्र चव्हाण ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में सीटों के…

Read More

रांची। धन शोधन मामले में आरोपित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपना पासपोर्ट पीएमएलए की विशेष अदालत में जमा कर दिया। दोनों अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में सिंगापुर गए थे। अदालत के निर्देशानुसार भारत लौटने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर उन्होंने पासपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने चार मई को पूजा सिंघल और अभिषेक झा को सात दिनों के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दी थी। अदालत ने यह अनुमति उनकी बेटी…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित सोहया पहाड़ के दमदमी गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। माइंस के गहरे जलभराव वाले गड्ढे में एक युवक के डूब जाने की आशंका के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान पतरा खुर्द गांव निवासी सत्येन्द्र प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लवकुश कुमार बुधवार को खदान क्षेत्र के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह गहरे पानी में उतरे थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है और पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई…

Read More

रांची। रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की अधिग्रहीत भूमि से जुड़े बहुचर्चित फजीर्वाड़ा मामले में आरोपित प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में एसीबी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने के बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तिथि 10 जून निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान एसीबी ने अदालत को बताया कि मामले से संबंधित केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने हैं। इसके लिए समय की आवश्यकता है। अदालत ने एसीबी के अनुरोध…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के चर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके दो कथित मास्टरमाइंड किशन जैन और पंकज जैन उर्फ पंकज चौधरी को मुंबई से गिरफ्तार किया। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर एलयूसीसी की अनियमित जमा योजनाओं के माध्यम से निवेशकों से जुटाई गई राशि के संग्रह, संचालन, हेराफेरी और गबन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सीबीआई ने मंगलवार को बताया कि दोनों आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी वित्तीय अभिलेखों के विस्तृत विश्लेषण, बैंक लेनदेन की जांच, मौखिक साक्ष्यों के संकलन और…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने अफ्रीकी संघ आयोग के अनुरोध पर इबोला और इससे होने वाले संक्रमण से निपटने में सहायता के लिए अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) को मंगलवार को 43 टन चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप भेज दी। अफ्रीकी संघ आयोग के अनुरोध पर भेजी गई इस सहायता में सुरक्षात्मक उपकरण, निदान एवं निगरानी उपकरण, नमूना परिवहन किट, संक्रमण रोकथाम सामग्री, दवाएं और पूरक सामग्री शामिल हैं। यह खेप युगांडा की राजधानी कंपाला पहुंचने पर अफ्रीका सीडीसी को सौंपी जाएगी। विदेश मंत्रालय ने आज बताया कि चिकित्सा सहायता की यह खेप मंगलवार को रवाना की गई…

Read More